न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अब इन सामानों पर नहीं देना होगा टैक्स, दूध, पनीर और दवाएं हुईं GST से बाहर, देखें पूरी सूची

जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में दूध, पनीर, रोटी, दवाओं और शिक्षा सामग्री को टैक्स फ्री कर दिया गया है। अब केवल दो जीएसटी स्लैब रहेंगे – 5% और 18%। जानें किन सामानों पर नहीं देना हो

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 04 Sep 2025 9:04:46

अब इन सामानों पर नहीं देना होगा टैक्स, दूध, पनीर और दवाएं हुईं GST से बाहर, देखें पूरी सूची

GST काउंसिल की 56वीं बैठक से आम जनता, किसानों और छोटे कारोबारियों के लिए बड़ी राहत की घोषणा आई है। त्यौहारों से पहले सरकार ने टैक्स ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए कई ज़रूरी चीज़ों को पूरी तरह जीएसटी से बाहर कर दिया है। अब देश में केवल दो ही जीएसटी स्लैब बचेंगे – 5% और 18%। इस फैसले से रोज़मर्रा के खर्च में सीधा असर देखने को मिलेगा।

बैठक के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार (3 सितंबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दूध, पनीर, रोटी जैसे खाद्य पदार्थों से लेकर दवाओं और शिक्षा सामग्री तक को टैक्स-फ्री कर दिया गया है। वहीं, ट्रैक्टर के कुछ पार्ट्स और कई घरेलू वस्तुओं पर टैक्स दरें कम कर दी गई हैं।

खाने-पीने के इन सामानों पर अब नहीं लगेगा कोई जीएसटी

पहले जिन खाद्य पदार्थों पर 5% से 18% तक जीएसटी देना पड़ता था, वे अब पूरी तरह टैक्स फ्री हो चुके हैं। इसमें शामिल हैं –

- रेडी टू ईट रोटी

- रेडी टू ईट पराठा

- सभी तरह की ब्रेड

- पिज्जा

- पनीर

- यूएचटी दूध

- छेना

इस बदलाव से आम उपभोक्ता के लिए रोज़मर्रा की थाली और सस्ती हो जाएगी।

शिक्षा सामग्री पर टैक्स से राहत

छात्रों और अभिभावकों को ध्यान में रखते हुए शिक्षा से जुड़े सामानों को जीएसटी से बाहर कर दिया गया है। अब पेंसिल से लेकर नोटबुक तक खरीदते समय किसी अतिरिक्त टैक्स का बोझ नहीं होगा। लिस्ट इस प्रकार है –

- पेंसिल

- रबर

- कटर

- नोटबुक

- ग्लोब

- मानचित्र

- प्रैक्टिस बुक

- ग्राफ बुक

इससे शिक्षा का खर्च कुछ हद तक कम होगा और छात्रों को सीधी राहत मिलेगी।

दवाओं और हेल्थ इंश्योरेंस को लेकर बड़ा फैसला

काउंसिल ने स्वास्थ्य क्षेत्र पर भी राहत की बरसात की है। अब 33 जीवन रक्षक दवाओं को पूरी तरह टैक्स फ्री कर दिया गया है। पहले इन पर 12% जीएसटी देना पड़ता था। इसके अलावा हेल्थ और टर्म इंश्योरेंस पॉलिसियों को भी जीएसटी से मुक्त कर दिया गया है, जिससे प्रीमियम की रकम घटेगी।

किन चीजों पर टैक्स दरें घटीं

कुछ वस्तुओं को टैक्स फ्री तो नहीं किया गया, लेकिन उनकी जीएसटी दरों को घटाकर किफायती बना दिया गया है।

- टूथ पाउडर, दूध की बोतलें, रसोई के बर्तन, छाते, साइकिल, बांस का फर्नीचर और कंघी पर अब 12% की जगह केवल 5% जीएसटी लगेगा।

- शैम्पू, साबुन, टैल्कम पाउडर, टूथपेस्ट, टूथब्रश, फेस पाउडर और हेयर ऑयल पर टैक्स 18% से घटाकर 5% कर दिया गया है।

- ट्रैक्टर के पार्ट्स पर जीएसटी दर को घटाकर सिर्फ 5% कर दिया गया है। पहले यह 18% थी।

असर आम लोगों और कारोबार पर

इस टैक्स सुधार से सरकार को कुछ राजस्व हानि ज़रूर होगी, लेकिन काउंसिल का मानना है कि यह कदम जनता के लिए राहतकारी साबित होगा। रोज़मर्रा के खर्च घटने से उपभोग बढ़ेगा और छोटे व्यवसायियों को भी फायदा होगा। वहीं, किसानों के लिए ट्रैक्टर और उसके उपकरण सस्ते होने से कृषि लागत में कमी आ सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला