न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

GST Rate Cut: हेल्थ और टर्म इंश्योरेंस पर अब नहीं देना होगा टैक्स, नवरात्रि से सस्ता होगा प्रीमियम

जीएसटी काउंसिल ने हेल्थ और टर्म इंश्योरेंस पर 18% टैक्स हटाकर जनता को बड़ी राहत दी है। 22 सितंबर 2025 से बीमा प्रीमियम सस्ता होगा और लोगों पर टैक्स का बोझ कम होगा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 04 Sep 2025 8:57:20

GST Rate Cut: हेल्थ और टर्म इंश्योरेंस पर अब नहीं देना होगा टैक्स, नवरात्रि से सस्ता होगा प्रीमियम

GST काउंसिल की 56वीं बैठक से आम जनता के लिए राहत की बड़ी खबर आई है। लंबे समय से हेल्थ और टर्म इंश्योरेंस पर लगने वाला 18% जीएसटी अब पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। यानी 22 सितंबर 2025, जो नवरात्रि की शुरुआत का दिन है, से स्वास्थ्य बीमा और जीवन बीमा पर कोई अतिरिक्त टैक्स नहीं लगेगा। इस बदलाव से पॉलिसीधारकों के प्रीमियम की राशि पहले के मुकाबले कम हो जाएगी। विशेषज्ञों का अनुमान है कि बीमा प्रीमियम करीब 15% तक घट सकता है।

अब तक क्यों वसूला जा रहा था टैक्स और क्या होगा बदलाव?

अब तक जब भी कोई व्यक्ति हेल्थ या टर्म इंश्योरेंस लेता था, तो उसे वास्तविक प्रीमियम के साथ 18% जीएसटी भी चुकाना पड़ता था। मतलब, जितनी बड़ी पॉलिसी, उतना ज्यादा टैक्स बोझ। लेकिन अब यह अतिरिक्त भार पूरी तरह हटा दिया गया है। इसका सीधा मतलब है कि उपभोक्ता को बीमा खरीदते समय सिर्फ प्रीमियम ही देना होगा।

हालांकि, जहां ग्राहकों को यह बदलाव राहत देगा, वहीं बीमा कंपनियों को इससे झटका लग सकता है। HSBC की एक रिपोर्ट के अनुसार, टैक्स हटने से प्रीमियम कम होगा और मांग बढ़ सकती है, लेकिन कंपनियों की आमदनी पर लगभग 3% से 6% तक का असर देखने को मिलेगा।

सरकार को नुकसान, जनता को फायदा

बीमा पर टैक्स हटाने के इस फैसले से सरकार को सालाना लगभग 1.2 से 1.4 अरब डॉलर का राजस्व नुकसान हो सकता है। बावजूद इसके, काउंसिल का मानना है कि यह कदम बीमा को आम लोगों के लिए और आकर्षक बनाएगा। विशेषज्ञों की राय है कि लंबे समय में इससे बीमा क्षेत्र मजबूत होगा और देश में बीमा कवरेज का दायरा भी बढ़ेगा। हालांकि, ग्राहकों तक वास्तविक फायदा कितना पहुंचेगा, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि बीमा कंपनियां अपनी प्राइसिंग स्ट्रैटेजी कैसे तय करती हैं और इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का इस्तेमाल किस तरह से करती हैं।

टैक्स स्लैब में बड़ा बदलाव, लग्जरी सामानों पर बढ़ा बोझ

इंश्योरेंस पर टैक्स हटाने के साथ-साथ जीएसटी काउंसिल ने टैक्स संरचना में भी अहम बदलाव किया है। अब देश में केवल दो प्रमुख टैक्स स्लैब होंगे – 5% और 18%। इसके साथ कई बड़े सुधार किए गए हैं:

12% और 28% वाले टैक्स स्लैब पूरी तरह हटा दिए गए।

रोज़मर्रा की ज़रूरतों से जुड़ी चीजें जैसे दवाइयां, ग्रॉसरी, सीमेंट और छोटी कारें अब कम टैक्स दर में आकर सस्ती होंगी।

वहीं, तंबाकू, कोल्ड ड्रिंक्स और महंगी गाड़ियों जैसे लग्जरी व सिन गुड्स पर सीधे 40% टैक्स लगाया जाएगा।

इस तरह सरकार ने बीमा क्षेत्र से मिलने वाले टैक्स में कटौती को लग्जरी और नुकसानदायक वस्तुओं से होने वाली कमाई से संतुलित करने की कोशिश की है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला