न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आज से पनीर, दूध और रोजमर्रा का सामान हुआ सस्ता – जानिए कितना घटे दाम

आज से लागू GST 2.0 ने आम आदमी को दी बड़ी राहत। दूध, पनीर, मक्खन, घी, ब्रेड, साबुन, शैंपू और बच्चों के पढ़ाई के सामान पर टैक्स घटा, रोजमर्रा का खर्च हुआ कम।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 22 Sep 2025 1:20:40

आज से पनीर, दूध और रोजमर्रा का सामान हुआ सस्ता – जानिए कितना घटे दाम

देशभर में 22 सितंबर से GST 2.0 लागू कर दिया गया है। नवरात्रि के पहले दिन की शुरुआत इस बड़े सुधार से हुई, जिसे सरकार ने आम लोगों के लिए राहत का तोहफा बताया है। अब रोजमर्रा की ज़िंदगी में काम आने वाली चीज़ें जैसे दूध, पनीर, ब्रेड, मक्खन, आटा, दाल, तेल, साबुन, शैंपू और बच्चों की पढ़ाई का सामान पहले से कहीं सस्ता मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे "बचत उत्सव" नाम दिया और कहा कि इस कदम से गरीब से लेकर मिडिल क्लास तक सभी वर्गों की जेब हल्की होगी।

डेयरी उत्पादों पर राहत

- UHT दूध को अब जीएसटी मुक्त कर दिया गया है। 1 लीटर पैक, जो पहले 77 रुपये में मिलता था, अब 75 रुपये का हो गया है।

- पनीर पर 12% जीएसटी पूरी तरह हटा दिया गया है। अब 200 ग्राम पनीर की कीमत 90 रुपये की बजाय केवल 80 रुपये होगी।

- मक्खन के 500 ग्राम पैक की कीमत 305 रुपये से घटकर 285 रुपये हो गई है।

- घी पर टैक्स 12% से घटाकर 5% कर दिया गया है। इसके बाद अमूल का 1 लीटर घी 650 रुपये की जगह अब 610 रुपये में मिलेगा।

फूड और स्नैक्स में कटौती

- ब्रेड और पिज्जा अब शून्य टैक्स स्लैब में आ गए हैं। ब्रेड का पैक पहले 20 रुपये का था, अब 19 रुपये में मिलेगा।

- पास्ता, नूडल्स और कॉर्न फ्लेक्स पर पहले 12-18% टैक्स लगता था, जिसे घटाकर 5% कर दिया गया है।

- बिस्कुट और नमकीन पर भी टैक्स 12-18% से घटाकर केवल 5% कर दिया गया है।

पर्सनल केयर और घरेलू सामान

- तेल, शैंपू और साबुन पर लगने वाला जीएसटी 18% से घटाकर 5% कर दिया गया है। अब 100 रुपये का शैंपू पैक पहले 118 रुपये का पड़ता था, लेकिन अब यह 105 रुपये में उपलब्ध होगा।

मिठाइयों और चॉकलेट में सस्ती दरें

- 50 रुपये की चॉकलेट अब 44 रुपये में मिलेगी।

- लड्डू जिनकी कीमत 400 रुपये प्रति किलो थी, उन पर लगने वाला टैक्स अब 72 रुपये से घटकर मात्र 20 रुपये कर दिया गया है।

बच्चों की पढ़ाई का सामान

- नोटबुक, पेंसिल, रबर, ग्लोब, प्रैक्टिस बुक, ग्राफ बुक और लैब नोटबुक को जीएसटी फ्री कर दिया गया है।

सरकार का दावा है कि इन सुधारों से लगभग 99% रोजमर्रा की वस्तुएं सस्ती हो गई हैं। त्योहारों के मौसम से पहले यह कदम आम आदमी के बजट को आसान बनाएगा और लोगों को ज़रूरी सामान खरीदने में अतिरिक्त बचत का मौका देगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला