न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

1.50 लाख रुपये सस्ती हुई चांदी, सोने में 25,800 रुपये की गिरावट – जानें ताजा भाव

साल 2026 में सोना और चांदी के भाव में भारी उतार-चढ़ाव जारी। चांदी 1.50 लाख रुपये और सोना 25,800 रुपये सस्ता, जानें दिल्ली सर्राफा बाजार के ताजा भाव और गिरावट के कारण।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 07 Feb 2026 9:35:33

1.50 लाख रुपये सस्ती हुई चांदी, सोने में 25,800 रुपये की गिरावट – जानें ताजा भाव

साल 2026 की शुरुआत से ही सोना और चांदी बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। 29 जनवरी को दोनों कीमती धातुओं ने अपने उच्चतम स्तर (ऑल टाइम हाई) को छू लिया था, लेकिन उसके बाद कीमतों में तेज गिरावट आई है। वर्तमान स्थिति में चांदी ऑल टाइम हाई के मुकाबले 1.50 लाख रुपये सस्ती हो चुकी है, जबकि सोने का भाव 25,800 रुपये घट चुका है।

दिल्ली के सर्राफा बाजार में 29 जनवरी, 2026 को चांदी की कीमत 4,04,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुँच गई थी। सोना भी उसी दिन 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंचा। रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद अगले तीन दिनों तक सोना और चांदी दोनों में लगातार गिरावट दर्ज की गई।

शुक्रवार को सोना 2.12% और चांदी 4.85% टूटे


तीन दिनों की गिरावट के बाद इनकीमती धातुओं में दो दिन तक मजबूती देखने को मिली, लेकिन 5 फरवरी से 6 फरवरी तक फिर से तेज गिरावट का दौर शुरू हुआ। शुक्रवार को हफ्ते के अंतिम कारोबारी सत्र में चांदी का भाव 13,000 रुपये यानी 4.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ। इससे पहले गुरुवार को यह 2,68,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर था।

सोने के भाव में भी गिरावट जारी रही और यह 3,400 रुपये यानी 2.12 प्रतिशत की कमी के साथ 1,57,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। गुरुवार को सोना 1,60,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

ऑल टाइम हाई से तुलना

चांदी अब अपने ऑल टाइम हाई से 1,49,500 रुपये नीचे आ चुकी है, जबकि सोना भी अपने उच्चतम स्तर से 25,800 रुपये गिर चुका है। इसका मतलब है कि चांदी में अब तक 37 प्रतिशत और सोने में 14.09 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। ध्यान देने वाली बात यह है कि चांदी की गिरावट सोने की तुलना में लगभग तीन गुना अधिक रही है।

सर्राफा कारोबारियों के अनुसार, घरेलू बाजार में कीमतों में यह गिरावट मुख्य रूप से मुनाफावसूली (Profit Booking) के कारण आई है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना और चांदी ने उछाल के साथ कारोबार पूरा किया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल