न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दुनियाभर में चांदी के स्टॉक खत्म, भारत में बढ़ती डिमांड ने हिलाया ग्लोबल मार्केट

दुनियाभर में चांदी के स्टॉक खत्म हो गए हैं, भारत में धनतेरस के मौके पर रिकॉर्ड खरीदारी ने वैश्विक चांदी बाजार को हिला दिया। भारत की बढ़ती डिमांड और सोशल मीडिया के असर से चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लंदन के वॉल्ट भी खाली हो गए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 20 Oct 2025 12:51:43

दुनियाभर में चांदी के स्टॉक खत्म, भारत में बढ़ती डिमांड ने हिलाया ग्लोबल मार्केट

दुनियाभर में चांदी के बाजार इस समय गंभीर संकट से गुजर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस उथल-पुथल का मुख्य कारण अमेरिका या यूरोप नहीं, बल्कि भारत है। धनतेरस के मौके पर भारत में चांदी की रिकॉर्डतोड़ खरीदारी ने वैश्विक चांदी बाजारों को हिला दिया।

भारत में तेज डिमांड ने किया असर

MMTC-Pamp India Pvt के ट्रेडिंग हेड विपिन रैना के अनुसार इस साल धनतेरस पर चांदी की जबरदस्त मांग देखी गई। आलम यह रहा कि कई ट्रेडर्स के पास स्टॉक खत्म हो गया। भारत में हुई इस भारी खरीदारी ने न केवल घरेलू बाजार खाली किए, बल्कि लंदन जैसे अंतरराष्ट्रीय ट्रेडिंग हब पर भी इसका असर दिखाई दिया।

रिकॉर्डतोड़ खरीदारी और सोशल मीडिया का असर

भारत में धनतेरस पर सोने और चांदी की खरीद को शुभ माना जाता है। इस बार खास बात यह रही कि सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह ने चांदी की मांग और बढ़ा दी। निवेशक और कंटेंट क्रिएटर सार्थक आहूजा ने वीडियो में बताया कि सोने के मुकाबले चांदी का रेश्यो 100:1 है, इसलिए निवेशकों ने चांदी की ओर रुख किया। उनका यह वीडियो खूब वायरल हुआ और इससे खरीदारी और तेज हुई।

वैश्विक असर और सप्लाई संकट

भारत में तेज डिमांड और चीन में छुट्टियों के बीच, कई डीलरों ने लंदन का रूख किया, लेकिन वहां भी स्टॉक खत्म पाया गया। लंदन के वॉल्ट में करीब 36 अरब डॉलर की चांदी रखी होती है। हालात इतने बिगड़ गए कि ओवरनाइट सिल्वर लोन पर ब्याज सालाना 200 प्रतिशत तक पहुंच गया। जेपी मॉर्गन चेस, जो भारत के लिए सबसे बड़ा सप्लायर है, ने भी घोषणा की कि अक्टूबर में नई डिलीवरी अब मुमकिन नहीं है और नवंबर तक इंतजार करना होगा।

चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव

चांदी की कमी का असर निवेश फंड्स पर भी पड़ा। SBI म्यूचुअल फंड, कोटक एसेट मैनेजमेंट और UTIAMC ने सिल्वर फंड्स में नए सब्सक्रिप्शन पर रोक लगा दी। इसी बीच चांदी की कीमतें 54 डॉलर प्रति औंस के अपने ऑल टाइम हाई लेवल तक पहुंच गईं। हालांकि, इसके बाद आज चांदी में भारी गिरावट देखी गई। न्यूयॉर्क में हाजिर भाव 4.4 प्रतिशत गिरकर 51.88 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि सोने में भी 1.9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। प्लैटिनम और पैलेडियम में भी भाव गिरने का सिलसिला जारी रहा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला