न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या फाइटर जेट में होता है AC? शीशे से पैक कॉकपिट में कैसे रहते हैं पायलट, जानिए पूरी हकीकत

क्या आप जानते हैं कि फाइटर जेट्स में भी एयर कंडीशनिंग सिस्टम होता है? जानिए कैसे पायलट्स शीशे से पैक कॉकपिट में लंबे समय तक रहते हैं और उनका G-suit कैसे मदद करता है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 01 Jun 2025 11:19:22

क्या फाइटर जेट में होता है AC? शीशे से पैक कॉकपिट में कैसे रहते हैं पायलट, जानिए पूरी हकीकत

फाइटर जेट आज के युग में किसी भी देश की सैन्य ताकत की रीढ़ की हड्डी माने जाते हैं। ये जेट पलक झपकते ही दुश्मन के इलाके को तबाह करने में सक्षम होते हैं। दुनियाभर की सेनाएं अब पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट्स का इस्तेमाल कर रही हैं, वहीं छठी और सातवीं पीढ़ी के उन्नत फाइटर जेट्स के विकास पर तेजी से काम चल रहा है। जब हम इन आधुनिक विमानों को उड़ते हुए देखते हैं, तो उनका कॉकपिट पूरी तरह शीशे से बंद नजर आता है। ऐसे में एक सामान्य जिज्ञासा मन में जरूर उठती है – क्या इन फाइटर जेट्स में एयर कंडीशनिंग सिस्टम (AC) होता है? और अगर हां, तो पायलट इन गर्म, बंद कॉकपिट्स में कैसे लंबे समय तक टिके रहते हैं? आइए इस सवाल का विस्तार से उत्तर जानते हैं।

क्या फाइटर जेट में होता है एयर कंडीशनर?

इस सवाल का जवाब है – हां, फाइटर जेट में AC यानी एयर कंडीशनिंग सिस्टम जरूर होता है। हालांकि यह घरेलू एसी जैसा नहीं होता। इसे Environmental Conditioning Systems (ECS) कहा जाता है। इसका कार्य केवल तापमान को नियंत्रित करना ही नहीं होता, बल्कि यह पायलट को आवश्यक ऑक्सीजन भी मुहैया कराता है। इस सिस्टम के ज़रिए जेट इंजन से निकलने वाली गर्म हवा को विशेष प्रक्रिया से ठंडा किया जाता है, फिर इस ठंडी हवा को कॉकपिट के भीतर भेजा जाता है जिससे तापमान नियंत्रण में रहता है।

फाइटर जेट का कॉकपिट पूरी तरह से कांच से बना होता है, लेकिन यह कांच बेहद मजबूत होता है। इसमें anti-glare और UV-protection लेयर होती है, जिससे तेज धूप के दौरान भी पायलट को सूरज की किरणों से कोई परेशानी नहीं होती। इस तरह का डिज़ाइन पायलट को ज़मीन और हवा दोनों में स्पष्ट दृश्य प्रदान करता है

पायलट का सूट भी होता है बेहद खास

फाइटर जेट्स उड़ाने वाले पायलट्स एक विशेष G-Suit (Gravity Suit) पहनते हैं, जो उन्हें अत्यधिक गति और दबाव की स्थिति में बचाव प्रदान करता है। यह सूट न केवल तापमान और वायुदाब से पायलट की रक्षा करता है, बल्कि ऑक्सीजन की कमी जैसी चुनौतियों से भी निपटने में सहायक होता है। G-सूट पायलट को उड़ान के दौरान स्थिर और सजग बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

अगर कुल मिलाकर देखा जाए तो फाइटर जेट्स की तकनीक वाकई में बेमिसाल है। इन्हें इस प्रकार से डिजाइन किया जाता है कि यह पायलट की सुरक्षा, सुविधा और प्रदर्शन तीनों को ध्यान में रखते हुए काम करें। चाहे बात उंचाई की हो या स्पीड की, ये विमान हर मोर्चे पर पायलट के लिए भरोसेमंद साथी साबित होते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं