न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर भारत में सर्दी और प्रदूषण का संगम, दिल्ली-एनसीआर में AQI 490 पार, सांस लेने में भी मुश्किल

उत्तर भारत में ठंड और गंभीर प्रदूषण से दिल्ली-एनसीआर की सांसें भारी, AQI 490 पार, घना कोहरा और जहरीली हवा जनजीवन प्रभावित, सरकारी व निजी कार्यालयों में 50% स्टाफ वर्क फ्रॉम होम।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 14 Dec 2025 9:44:33

उत्तर भारत में सर्दी और प्रदूषण का संगम, दिल्ली-एनसीआर में AQI 490 पार, सांस लेने में भी मुश्किल

उत्तर भारत में ठंड की कड़ाके वाली लहर के बीच वायु प्रदूषण ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। रविवार की सुबह भी राजधानी और आसपास के इलाकों में जहरीली हवा ने राहत नहीं दी। हालत इतनी गंभीर हो गई है कि कई क्षेत्रों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 490 के पार पहुंच गया, जिससे दिल्ली ‘सीवियर प्लस’ श्रेणी में दर्ज हो गई। घना कोहरा भी जनजीवन को बाधित कर रहा है और दृश्यता को बेहद सीमित कर दिया है।

दिल्ली में AQI 490 के पार, हवा घातक

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार सुबह 6 बजे दिल्ली के कई इलाकों में AQI 490 से ऊपर दर्ज किया गया। राजधानी पूरी तरह ‘सीवियर प्लस’ श्रेणी में बनी हुई है। नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और अन्य एनसीआर क्षेत्रों में भी वायु गुणवत्ता अत्यंत खराब बनी हुई है।

घना कोहरा, विजिबिलिटी 50 मीटर से कम

प्रदूषण के साथ-साथ घने कोहरे ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। कई क्षेत्रों में दृश्यता केवल 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात पर असर पड़ा है।

GRAP के स्टेज-III और IV लागू

शनिवार को AQI 401 तक पहुंचने के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के स्टेज-III को लागू किया। इसके बाद AQI 450 पार जाने पर स्टेज-IV भी लागू कर दिया गया। फिलहाल GRAP के सभी चरण प्रभावी हैं और उन्हें सख्ती से पालन किया जा रहा है।

वाहनों पर कड़ी पाबंदियां

GRAP के तहत दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर में BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। साथ ही BS-IV या उससे नीचे के डीजल ट्रकों और गैर-जरूरी भारी वाहनों की दिल्ली में एंट्री भी बंद कर दी गई है।

सरकारी और निजी दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम

दिल्ली सरकार ने पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 की धारा-5 के तहत आदेश जारी किए हैं। इसके अनुसार सरकारी और निजी कार्यालयों में कर्मचारियों का केवल 50% हिस्सा ही दफ्तर आएगा, बाकी लोग वर्क फ्रॉम होम करेंगे।

स्कूलों में हाइब्रिड मोड लागू

कक्षा IX और XI तक के छात्रों के लिए हाइब्रिड मोड में पढ़ाई के निर्देश दिए गए हैं, जबकि कक्षा X और XII की कक्षाएं सामान्य रूप से चलेंगी।

निर्माण और तोड़फोड़ पर रोक

GRAP के स्टेज-III के तहत दिल्ली-एनसीआर में सभी निर्माण और तोड़फोड़ कार्यों पर रोक लगा दी गई है। इससे दिहाड़ी मजदूरों की आजीविका प्रभावित हो सकती है। स्टेज-IV में दी गई छूट भी रद्द कर दी गई है।

CAQM की चेतावनी

CAQM ने बताया कि धीमी हवा, स्थिर वातावरण और प्रतिकूल मौसम के कारण प्रदूषकों का फैलाव नहीं हो पा रहा है। आयोग ने बच्चों, बुजुर्गों और गंभीर रोगों से पीड़ित लोगों को घर के अंदर रहने और बाहर गतिविधियों से बचने की सलाह दी है।

ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार

एक ओर कड़ाके की ठंड और घना कोहरा लोगों को परेशान कर रहा है, वहीं दूसरी ओर गंभीर प्रदूषण से दिल्ली-एनसीआर के लोगों की सेहत पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। प्रशासन ने कहा है कि हालात सामान्य होने तक सतर्क रहें और जारी निर्देशों का पालन करें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला