न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ के बढ़ते कदम, दिल्ली, यूपी और बिहार में फिर बदलेगा मौसम, जानें किन इलाकों में होगी बारिश

चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ तेजी से बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है। इसके असर से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तमिलनाडु में अगले कुछ दिनों तक बारिश और ठंड में बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 27 Oct 2025 8:56:23

चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ के बढ़ते कदम, दिल्ली, यूपी और बिहार में फिर बदलेगा मौसम, जानें किन इलाकों में होगी बारिश

बंगाल की खाड़ी पर बन रहा चक्रवाती सिस्टम अब धीरे-धीरे अपनी रफ्तार पकड़ रहा है और अगले 24 घंटे में एक शक्तिशाली तूफान का रूप ले सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि आने वाले 48 घंटों में यह सिस्टम गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ में तब्दील हो जाएगा। फिलहाल यह तूफान पोर्ट ब्लेयर से लगभग 620 किलोमीटर और चेन्नई से करीब 780 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व दिशा में स्थित है।

मौसम विभाग के अनुसार, मोंथा का प्रभाव 27 से 30 अक्टूबर के बीच आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु के तटीय इलाकों में देखने को मिलेगा। इन राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर एनडीआरएफ और सेना की टीमों को अलर्ट पर रखा है ताकि जरूरत पड़ने पर राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया जा सके।

दिल्ली में मौसम का मिजाज बदलेगा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले कुछ दिनों में मौसम का रुख बदलने वाला है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि 27 और 28 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ के असर से शाम या रात के समय हल्की बूंदाबांदी या फुहारें पड़ सकती हैं। वहीं, 29 अक्टूबर को आसमान आंशिक रूप से साफ रहेगा, लेकिन हल्की ठंडक महसूस की जा सकती है।

यूपी में बरसेंगे बादल

उत्तर प्रदेश में भी मौसम का मूड बदलने लगा है। आईएमडी ने 27 अक्टूबर से अगले चार दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश की चेतावनी दी है। सोमवार से पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। इसके साथ ही देर रात और सुबह के समय कोहरे या धुंध की परत देखने को मिल सकती है।

28 अक्टूबर को भी कई जिलों—जैसे आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा और जालौन—में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बुंदेलखंड क्षेत्र के हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

बिहार में भी दिखेगा असर

बंगाल की खाड़ी में उठे इस चक्रवात का असर बिहार तक पहुंचेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 29 से 31 अक्टूबर के बीच राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। गया, भागलपुर, पटना और मुजफ्फरपुर जैसे जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

पहाड़ों पर भी पड़ेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर

इसी दौरान, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में भी मौसम बदल जाएगा। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 27 से 29 अक्टूबर के बीच हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। इससे पहाड़ी राज्यों में ठंडक का असर और बढ़ जाएगा।

बंगाल की खाड़ी से उठता मोंथा और उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ—दोनों ही मिलकर आने वाले दिनों में पूरे उत्तर और पूर्व भारत के मौसम को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में लोगों को मौसम विभाग की चेतावनियों पर ध्यान देने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला