न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चक्रवात ‘मोंथा’ का कहर: यूपी, झारखंड और ओडिशा में तेज़ हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में स्कूल बंद

चक्रवात ‘मोंथा’ ने उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और तेलंगाना में भारी बारिश और तेज़ हवाओं से जनजीवन प्रभावित किया है। कई राज्यों में स्कूल बंद कर अलर्ट जारी किया गया है, जबकि सरकार ने राहत और बचाव कार्यों को तेज़ कर दिया है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 30 Oct 2025 8:43:14

चक्रवात ‘मोंथा’ का कहर: यूपी, झारखंड और ओडिशा में तेज़ हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में स्कूल बंद

चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का असर अब भी कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। इसके चलते उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और तेलंगाना समेत कई इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। केंद्र सरकार ने तटीय राज्यों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

आंध्र प्रदेश में सबसे ज्यादा नुकसान

मोंथा तूफान ने सबसे पहले आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में दस्तक दी, जहां 15 जिलों में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। अधिकारियों के मुताबिक, तूफान की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हुई है, जबकि 2 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि, भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि अब यह चक्रवात धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है, लेकिन सरकार ने अलर्ट जारी रखते हुए राहत कार्य तेज कर दिए हैं।

ओडिशा में लगातार बारिश और बिजली की गड़गड़ाहट

ओडिशा मौसम विभाग की निदेशक मनोरमा मोहंती ने बताया कि राज्य के 25 से अधिक स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा गजपति जिले में 150.5 मिमी बारिश हुई है। अगले 24 घंटों में भी कई इलाकों में गरज-चमक और तेज़ हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।

राज्य के मुख्यमंत्री मोहन माझी ने कहा कि ओडिशा को किसी बड़े खतरे की आशंका नहीं है, लेकिन टीमें पूरी तरह तैयार हैं। अब तक 11,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। वहीं, महिला एवं बाल विकास मंत्री प्रवती परिदा ने बताया कि चक्रवात के दौरान 2,000 से ज्यादा गर्भवती महिलाओं को अस्पतालों में सुरक्षित शरण दी गई है।

तेलंगाना में स्कूल बंद, रेड अलर्ट जारी

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, तेलंगाना के छह जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं और प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी किया है। राज्य में बुधवार को 15.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि वारंगल जिले में 77.8 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों में भारी वर्षा, बिजली गिरने और तेज़ हवाओं की संभावना बनी हुई है।

यूपी में 31 जिलों में बारिश का अलर्ट

मोंथा का असर उत्तर प्रदेश में भी महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग ने 30 और 31 अक्टूबर को पूर्वांचल में मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान जताया है। वाराणसी और मिर्जापुर मंडलों में विशेष रूप से भारी बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाओं की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की है।

झारखंड में भी दिखा तूफान का प्रभाव

मोंथा का असर झारखंड तक पहुंच गया है। मंगलवार को रांची सहित कई जिलों में बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार तक 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सभी जिलाधिकारियों को सतर्क रहने और तैयारियां पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं।

दक्षिण भारत में भी जारी है हल्की बारिश का दौर

मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के लिए भी ताजा बुलेटिन जारी किया है। हालांकि मोंथा के कमजोर पड़ने के बाद बारिश का प्रभाव कम हुआ है, लेकिन तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में रातभर हल्की फुहारें जारी रहीं। पुडुचेरी और कराईकल में इस दौरान बारिश दर्ज नहीं की गई।

सरकार ने बढ़ाई निगरानी, राहत कार्य जारी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी प्रभावित राज्यों को मदद का भरोसा दिया है। राहत और बचाव दल लगातार तटीय और संवेदनशील इलाकों में तैनात हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि भले ही मोंथा अब कमजोर हो गया हो, लेकिन इसके शेष प्रभाव से अगले दो दिनों तक भारी वर्षा और बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला