न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीजेपी ने सीपी राधाकृष्णन को निर्विरोध उपराष्ट्रपति बनाने की ठानी, राजनाथ सिंह ने विपक्ष से मांगा समर्थन

एनडीए ने तमिलनाडु के सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया। बीजेपी निर्विरोध उपराष्ट्रपति बनाने के लिए विपक्ष से समर्थन मांग रही है। जानें चुनाव की तारीख, नामांकन प्रक्रिया और राधाकृष्णन के राजनीतिक सफर के बारे में।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 18 Aug 2025 8:38:37

बीजेपी ने सीपी राधाकृष्णन को निर्विरोध उपराष्ट्रपति बनाने की ठानी, राजनाथ सिंह ने विपक्ष से मांगा समर्थन

NDA ने तमिलनाडु के सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का अपना उम्मीदवार घोषित किया है। सूत्रों कि माने तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार शाम कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से बात कर राधाकृष्णन के लिए समर्थन मांगा। उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 9 सितंबर को होंगे। मिली जानकारी के अनुसार एनडीए की ओर से यह चुनाव रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की निगरानी में होगा। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को चुनाव एजेंट नियुक्त किया गया है।

निर्विरोध उपराष्ट्रपति बनाने की कोशिश

एनडीए ने रविवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के नाम की घोषणा की। यह ऐलान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद किया। नड्डा ने कहा कि पार्टी विपक्ष से बातचीत करेगी ताकि आम सहमति से और निर्विरोध चुनाव सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने आगे कहा, "हमें विपक्ष का समर्थन भी चाहिए ताकि उपराष्ट्रपति पद के लिए कोई संघर्ष न हो।"

सीपी राधाकृष्णन कौन हैं?

राधाकृष्णन फिलहाल महाराष्ट्र के 24वें राज्यपाल हैं। इससे पहले उन्होंने फरवरी 2023 से जुलाई 2024 तक झारखंड के राज्यपाल का पद संभाला। मार्च और जुलाई 2024 के बीच उन्होंने तेलंगाना के राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला। वरिष्ठ बीजेपी नेता राधाकृष्णन कोयंबटूर से दो बार लोकसभा के लिए चुने जा चुके हैं और पहले तमिलनाडु बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। राजनीति में उनका सफर भी लंबा है। राधाकृष्णन ने 16 साल की उम्र में जनसंघ से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की और कॉलेज के दिनों से सक्रिय राजनीति में जुड़े रहे।

चुनाव प्रक्रिया और तारीखें

उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितंबर को होंगे और उसी दिन वोटों की गिनती भी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त है, जबकि उम्मीदवार 25 अगस्त तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। बता दे,संसद के मानसून सत्र के पहले दिन, 21 जुलाई को, जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया था। इसी के साथ उपराष्ट्रपति का पद खाली हो गया। अब एनडीए इस चुनाव में अपने उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं