न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस काल में सेना के पास 10 दिन का भी गोला-बारूद नहीं था, वित्त मंत्री सीतारमण ने विपक्ष को घेरा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों की लापरवाही के कारण सेना के पास 10 दिन का भी पर्याप्त गोला-बारूद नहीं था। मोदी सरकार के आने के बाद रक्षा तैयारियों, गोला-बारूद खरीद, बुलेट-प्रूफ जैकेट्स और घरेलू रक्षा उत्पादन में बड़े सुधार किए गए। साथ ही पान मसाला इकाइयों पर नया सेस लगाने वाले “स्वास्थ्य एवं राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर विधेयक, 2025” को संसद से मंजूरी मिली।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 09 Dec 2025 8:07:27

कांग्रेस काल में सेना के पास 10 दिन का भी गोला-बारूद नहीं था, वित्त मंत्री सीतारमण ने विपक्ष को घेरा

राज्यसभा में सोमवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस, पर कड़ा हमला बोलते हुए कहा कि पिछली सरकारों की लापरवाही ने देश की सुरक्षा तैयारियों को कमजोर कर दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि रक्षा जरूरतों को उतनी गंभीरता से कभी नहीं लिया गया, जितनी ली जानी चाहिए थी।

सीतारमण ने याद दिलाया कि पूर्व रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी ने स्वयं संसद में स्वीकार किया था कि सीमित बजट के कारण वे आवश्यक सैन्य उपकरणों की खरीद नहीं कर पा रहे थे। वित्त मंत्री के अनुसार, “कांग्रेस शासन में स्थिति यह थी कि ऊंचे और अत्यधिक ठंडे इलाकों में तैनात जवानों तक को सही स्नो बूट उपलब्ध नहीं कराए जा सके।''

सीतारमण ने आगे क्या कहा?

वित्त मंत्री ने 2013 की कैग रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि उस समय सेना के पास तेज़-तर्रार युद्ध की स्थिति में सिर्फ 17 दिन का ही गोला-बारूद उपलब्ध था, जबकि कुछ श्रेणियों में यह अवधि केवल 10 दिन तक सिमट गई थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आने के बाद रक्षा तैयारियों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई और बड़े पैमाने पर नए गोला-बारूद की आपूर्ति सुनिश्चित की गई।

उन्होंने बताया कि एक्सपायर हुए स्टॉक को बदला गया और जवानों के लिए आधुनिक बुलेट-प्रूफ जैकेट्स की खरीद पर विशेष ध्यान दिया गया। साथ ही, रक्षा उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए कई बड़े कदम उठाए गए, जिनकी वजह से भारत आज रक्षा आयात पर कम निर्भर है और लगभग 25,000 करोड़ रुपये के रक्षा उपकरण निर्यात कर रहा है।

स्वास्थ्य सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर पर मंत्री का पक्ष

राज्यसभा में “स्वास्थ्य सुरक्षा से राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर विधेयक, 2025” पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए सीतारमण ने कहा कि यह उपकर नागरिकों की स्वास्थ्य सुरक्षा और देश की सैन्य क्षमता दोनों को मजबूत करने का एक सुदृढ़ वित्तीय साधन होगा। उनके अनुसार, इस उपकर से प्राप्त राशि का उपयोग राष्ट्रीय सुरक्षा व सार्वजनिक स्वास्थ्य ढांचे को बेहतर बनाने में किया जाएगा।

पान मसाला पर अतिरिक्त सेस लगाने वाला विधेयक संसद से मंजूर

संसद ने सोमवार को “स्वास्थ्य एवं राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर विधेयक, 2025” को मंजूरी दे दी, जिसमें पान मसाला निर्माण करने वाली इकाइयों पर अतिरिक्त सेस लगाने का प्रावधान है। यह सेस पूरी तरह से राष्ट्रीय सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी खर्चों को बढ़ाने के उद्देश्य से लगाया जाएगा।

राज्यसभा में चर्चा के बाद विधेयक को लोकसभा के पास भेजा गया, जहां इसे 5 दिसंबर को पहले ही पास किया जा चुका था।

नया सेस जीएसटी से अलग वसूला जाएगा और इसकी गणना पान मसाला फैक्टरियों की मशीनों की उत्पादन क्षमता के आधार पर होगी। वर्तमान में पान मसाला, तंबाकू और संबंधित उत्पादों पर 28% जीएसटी के साथ मुआवजा सेस भी लगता है। मुआवजा सेस खत्म होने के बाद जीएसटी दर बढ़कर 40% हो जाएगी। इसके अलावा तंबाकू पर उत्पाद शुल्क और पान मसाला पर नया सेस भी लागू होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला