न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा, घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत

कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में बड़ी बढ़ोतरी हुई है, जबकि घरेलू गैस उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है। जानें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में गैस के नए रेट।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 01 Apr 2026 8:02:44

कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा, घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत

अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच 1 अप्रैल 2026 (बुधवार) को कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ा इजाफा कर दिया गया है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में करीब 218 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नई कीमतें लागू होते ही देश के प्रमुख महानगरों में गैस सिलेंडर के ताज़ा रेट सामने आ गए हैं, जिनमें हर शहर में अलग-अलग स्तर पर वृद्धि देखने को मिल रही है। राजधानी दिल्ली में अब 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 2078.50 रुपये में मिल रहा है, जबकि पहले इसकी कीमत 1883 रुपये थी। इस तरह यहां 195.50 रुपये की सीधी बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, आम घरों में इस्तेमाल होने वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे उपभोक्ताओं को कुछ राहत जरूर मिली है।

मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में भी बढ़े दाम

अन्य बड़े शहरों की बात करें तो मुंबई में 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 2031 रुपये हो गई है, जो पहले 1835 रुपये थी। यानी यहां करीब 196 रुपये का इजाफा हुआ है। वहीं कोलकाता में सिलेंडर की कीमत बढ़कर 2208 रुपये पहुंच गई है, जबकि पहले यह 1990 रुपये में मिल रहा था—इस तरह यहां 218 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चेन्नई में भी कीमतों में उछाल देखने को मिला है, जहां अब यह सिलेंडर 2246.50 रुपये का हो गया है, जो पहले 2043.50 रुपये था। यानी यहां 203 रुपये तक का इजाफा हुआ है।

मार्च में भी हुआ था संशोधन

यह पहली बार नहीं है जब हाल के समय में कॉमर्शियल गैस के दाम बढ़े हों। इससे पहले 1 मार्च को भी 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत में 114.5 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट फिलहाल 913 रुपये प्रति सिलेंडर पर स्थिर बना हुआ है। गौरतलब है कि घरेलू गैस के दामों में आखिरी बार 7 मार्च को 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी।

हर महीने तय होते हैं दाम

जानकारी के अनुसार, सरकारी तेल कंपनियां जैसे Indian Oil Corporation, Bharat Petroleum और Hindustan Petroleum हर महीने की पहली तारीख को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम, डॉलर-रुपया विनिमय दर और अन्य आर्थिक कारकों के आधार पर एलपीजी और एटीएफ की कीमतों की समीक्षा कर उन्हें संशोधित करती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला