न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अब बढ़ेगी ठिठुरन! 3 राज्यों में शीतलहर का अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी-बिहार में मौसम का हाल

उत्तर भारत में सर्दी ने रफ्तार पकड़ ली है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि दिल्ली-एनसीआर, यूपी और बिहार में तापमान लगातार गिर रहा है। वहीं, तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 10 Nov 2025 08:23:00

अब बढ़ेगी ठिठुरन! 3 राज्यों में शीतलहर का अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी-बिहार में मौसम का हाल

नवंबर की शुरुआत के साथ ही देश के कई हिस्सों में ठंड ने दस्तक दे दी है और अब यह ठंड धीरे-धीरे प्रचंड रूप ले रही है। बीते कुछ दिनों में उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान तेजी से गिरा है। राजस्थान में जहां शीतलहर ने लोगों को कंपा दिया, वहीं मौसम विभाग (IMD) ने अब मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, 9 से 11 नवंबर तक इन राज्यों में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी।

मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर पश्चिम भारत, दक्षिण हरियाणा और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र के मैदानी इलाकों में अगले 4 से 5 दिनों तक तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। अचानक तापमान कम होने से सुबह और देर शाम ठंड का असर और बढ़ेगा।

दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट

जहां उत्तर भारत में ठंड बढ़ रही है, वहीं दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा। 9 से 13 नवंबर के बीच मौसम विभाग ने तमिलनाडु, केरल और माहे में भारी बारिश की चेतावनी दी है। तमिलनाडु में अगले कुछ दिनों तक तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई गई है, जबकि केरल और माहे में आज हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

हिमालयी राज्यों में बर्फबारी की संभावना

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में सर्दियों की शुरुआत बर्फबारी के साथ होने वाली है। लाहौल-स्पीति और मनाली में अगले कुछ दिनों में भारी बर्फ गिरने की संभावना है। वहीं, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और मसूरी जैसे इलाकों में शीतलहर के चलते ठिठुरन और बढ़ सकती है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण तापमान में और गिरावट आएगी तथा निचले इलाकों में भी ठंडी हवाएं पहुंचने लगेंगी।

दिल्ली में बढ़ेगी सर्दी का असर

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले एक सप्ताह के भीतर सर्दी के तेवर और तेज हो सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है, जबकि सुबह और शाम को 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी। ऐसे में दिल्लीवासियों को जल्द ही स्वेटर और जैकेट की जरूरत महसूस होगी।

यूपी-बिहार में ठंड की दस्तक

उत्तर प्रदेश और बिहार में भी अब सर्दी ने अपनी मौजूदगी दर्ज करानी शुरू कर दी है। आने वाले कुछ दिनों में इन राज्यों में बरसात की संभावना नहीं है, हालांकि सुबह हल्का कोहरा और दिन में ठंडी हवाएं मौसम को शुष्क बनाए रखेंगी। रात के समय तापमान में गिरावट आने से ठंड का असर और अधिक महसूस होगा।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर पश्चिमी बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में जल्द ही शीतलहर चलने की संभावना है। यानी आने वाले हफ्तों में पूरे उत्तर भारत में ठिठुरन भरी ठंड शुरू होने वाली है, और लोगों को इससे बचाव के लिए पहले से तैयारी कर लेनी चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पड़ोसी देशों से माफी मांगते हुए ईरान के राष्ट्रपति का बड़ा बयान, सरेंडर पर भी कही अहम बात
पड़ोसी देशों से माफी मांगते हुए ईरान के राष्ट्रपति का बड़ा बयान, सरेंडर पर भी कही अहम बात
‘अगर रोका गया तो रुकेंगे, लेकिन वजह बतानी होगी’— शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की धर्मयुद्ध यात्रा शुरू
‘अगर रोका गया तो रुकेंगे, लेकिन वजह बतानी होगी’— शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की धर्मयुद्ध यात्रा शुरू
ट्रंप की 30 दिन की छूट पर भारत का साफ संदेश, कहा— तेल खरीदने के लिए परमिशन की जरूरत नहीं
ट्रंप की 30 दिन की छूट पर भारत का साफ संदेश, कहा— तेल खरीदने के लिए परमिशन की जरूरत नहीं
'ईरान ने सरेंडर कर दिया, अब मिडिल ईस्ट का दादा नहीं रहा', युद्ध के बीच ट्रंप का ट्रूथ सोशल पर बड़ा दावा
'ईरान ने सरेंडर कर दिया, अब मिडिल ईस्ट का दादा नहीं रहा', युद्ध के बीच ट्रंप का ट्रूथ सोशल पर बड़ा दावा
क्या सच में खत्म होने वाला है पेट्रोल-डीजल? HPCL और BPCL ने दी सफाई, पेट्रोल पंप जाने से पहले जरूर पढ़ें यह खबर
क्या सच में खत्म होने वाला है पेट्रोल-डीजल? HPCL और BPCL ने दी सफाई, पेट्रोल पंप जाने से पहले जरूर पढ़ें यह खबर
‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ बॉक्स ऑफिस धमाका! रिलीज से पहले 2 घंटे में ही 4 करोड़ की कमाई
‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ बॉक्स ऑफिस धमाका! रिलीज से पहले 2 घंटे में ही 4 करोड़ की कमाई
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच सरकार सतर्क, रसोई गैस की कमी रोकने के लिए बढ़ेगा LPG उत्पादन
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच सरकार सतर्क, रसोई गैस की कमी रोकने के लिए बढ़ेगा LPG उत्पादन
‘हमजा’ बनकर छाए रणवीर सिंह, रोंगटे खड़े कर देने वाला है ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर; फैंस बोले– ये फिल्म बनाएगी नया रिकॉर्ड
‘हमजा’ बनकर छाए रणवीर सिंह, रोंगटे खड़े कर देने वाला है ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर; फैंस बोले– ये फिल्म बनाएगी नया रिकॉर्ड
9 मार्च को अपनी नीच राशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, इन 3 राशियों के करियर और पैसों में आ सकते हैं उतार-चढ़ाव
9 मार्च को अपनी नीच राशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, इन 3 राशियों के करियर और पैसों में आ सकते हैं उतार-चढ़ाव
ईरान: खामेनेई के चारों बेटे सुरक्षित, सामने आई तस्वीर; पहले आई थी मौत की खबर
ईरान: खामेनेई के चारों बेटे सुरक्षित, सामने आई तस्वीर; पहले आई थी मौत की खबर
गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला, कहा— ‘जब जाएंगे भाजपाई, तभी घटेगी महंगाई’
गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला, कहा— ‘जब जाएंगे भाजपाई, तभी घटेगी महंगाई’
लखनऊ एयरपोर्ट पर केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी से टला बड़ा हादसा
लखनऊ एयरपोर्ट पर केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी से टला बड़ा हादसा
लुक आउट नोटिस के बाद बादशाह ने तोड़ी चुप्पी, 'टटीरी' विवाद पर बोले— मेरा इरादा किसी औरत या बच्चे को लेकर नहीं था
लुक आउट नोटिस के बाद बादशाह ने तोड़ी चुप्पी, 'टटीरी' विवाद पर बोले— मेरा इरादा किसी औरत या बच्चे को लेकर नहीं था
 सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं पुदीने का पानी, रोजाना पीने से गैस और ब्लोटिंग से मिल सकती है राहत
 सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं पुदीने का पानी, रोजाना पीने से गैस और ब्लोटिंग से मिल सकती है राहत