न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CJI बीआर गवई पर जूता फेंकने की घटना पर मां कमलताई गवई का बयान - 'ऐसे तो अराजकता फैल जाएगी'

सीजेआई बीआर गवई पर जूता फेंकने की घटना पर उनकी मां कमलताई गवई ने कड़ी निंदा की, कहा—ऐसा करना संविधान का अपमान है, कानून का सम्मान जरूरी, शांतिपूर्ण तरीके से ही मुद्दे उठाएं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 08 Oct 2025 8:32:07

CJI बीआर गवई पर जूता फेंकने की घटना पर मां कमलताई गवई का बयान - 'ऐसे तो अराजकता फैल जाएगी'

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) बीआर गवई पर एक वकील द्वारा जूता फेंकने की कोशिश की घटना पर उनकी मां, 84 वर्षीय कमलताई गवई ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने इसे संविधान और कानून पर हमला बताया। कमलताई गवई ने कहा, "मैं इस घटना की पूरी निंदा करती हूं। हमारा भारतीय संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार देता है, लेकिन कुछ लोग कानून को अपने हाथ में लेकर ऐसा व्यवहार करते हैं जो अपमानजनक है और देश में अराजकता फैला सकता है। इस देश में किसी को भी ऐसा करने का अधिकार नहीं है। मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि आपके जो भी सवाल या शिकायतें हैं, उन्हें शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से उठाएं।"

अमरावती में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कमलताई ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में कानून को अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमें संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करना चाहिए और संयम और आपसी सम्मान बनाए रखना चाहिए। उनका कहना था, "यह सिर्फ व्यक्तिगत हमला नहीं है, बल्कि एक जहरीली विचारधारा का हिस्सा है जिसे फैलने से पहले रोकना होगा। इस तरह की घटनाएं हमारे संविधान का अपमान करती हैं और देश की छवि को धूमिल करती हैं। संविधान के खिलाफ कार्य करने वाले किसी भी व्यक्ति को सख्त दंड का सामना करना चाहिए।"

कमलताई गवई ने डॉ. बीआर अंबेडकर के सिद्धांतों का हवाला देते हुए कहा कि बाबासाहेब ने हमें 'जियो और जीने दो' के सिद्धांत पर आधारित एक समावेशी संविधान दिया। उन्होंने लोगों से अपील की, "कृपया अपने मुद्दों को शांतिपूर्ण और संवैधानिक माध्यमों से हल करें। किसी को भी अशांति फैलाने का अधिकार नहीं है।"

इस बीच, अमरावती जिला अधिवक्ता संघ ने मंगलवार को इस घटना की कड़ी निंदा की और विरोध प्रदर्शन किया। सैकड़ों वकील जिला कलेक्टर कार्यालय पर एकत्र हुए और उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

गौरतलब है कि सीजेआई गवई पर जूता उस समय फेंका गया था जब वे एक मामले की सुनवाई कर रहे थे। एडवोकेट राकेश किशोर ने जूता उछाला, लेकिन सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता के कारण जूता उन्हें नहीं लगा। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए राकेश किशोर को कोर्ट से बाहर ले जाया। बाहर जाते समय राकेश किशोर ने 'सनातन का अपमान नहीं सहेंगे' का नारा लगाया, जिसे सीजेआई गवई द्वारा खजुराहो के विष्णु प्रतिमा मामले में दी गई टिप्पणी से जोड़ा जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन