न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चीन ने भारत को दिया भरोसा: फर्टिलाइजर, रेयर अर्थ मिनरल और मशीनरी की कमी होगी पूरी

दिल्ली में हुई मुलाकात में चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने भारत की तीन अहम जरूरतों—फर्टिलाइज़र, रेयर अर्थ मिनरल्स और सुरंग मशीनों की आपूर्ति का भरोसा दिलाया। जयशंकर और वांग ने LAC तनाव कम करने और रिश्तों में सुधार पर भी चर्चा की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 19 Aug 2025 9:51:48

चीन ने भारत को दिया भरोसा: फर्टिलाइजर, रेयर अर्थ मिनरल और मशीनरी की कमी होगी पूरी

भारत पहुंचे चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने सोमवार को विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ मुलाकात कर भरोसा दिलाया कि बीजिंग भारत की तीन अहम चिंताओं को दूर करने में मदद करेगा। सूत्रों के मुताबिक, चीन ने आश्वासन दिया है कि वह भारत को फर्टिलाइज़र, रेयर अर्थ मिनरल्स और सुरंग खोदने वाली अत्याधुनिक मशीनों की आपूर्ति करेगा। यह भरोसा ऐसे समय में दिया गया है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर भारी शुल्क लगाकर दबाव बढ़ा दिया है।

ध्यान देने वाली बात है कि रेयर अर्थ मिनरल्स आज की दुनिया में रणनीतिक संसाधन माने जाते हैं। इलेक्ट्रिक गाड़ियां, पवन ऊर्जा संयंत्र और रक्षा उद्योग इन पर निर्भर हैं। भारत लंबे समय से चीन के साथ इनकी निर्बाध आपूर्ति को लेकर संवाद करता आ रहा है।

सीमा पर तनाव घटाने की पहल

जयशंकर और वांग यी की मुलाकात में सिर्फ आर्थिक सहयोग ही नहीं, बल्कि सीमा विवाद पर भी बात हुई। विदेश मंत्री जयशंकर ने अपने चीनी समकक्ष से कहा कि भारत-चीन संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए “स्पष्ट और सकारात्मक सोच” ज़रूरी है। उन्होंने जोर दिया कि रिश्ते आपसी संवेदनशीलता, सम्मान और साझा हितों की नींव पर टिके होने चाहिए।

उन्होंने पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर जारी तनाव को कम करने की दिशा में ठोस कदम उठाने की आवश्यकता बताई। गौरतलब है कि पिछले चार साल से सीमा पर दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने खड़ी हैं और स्थिति सामान्य नहीं हो सकी है।

रिश्तों में नई शुरुआत की कोशिश

दिल्ली पहुंचते ही वांग यी और जयशंकर के बीच लंबी वार्ता हुई। यह यात्रा ऐसे समय पर हो रही है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही चीन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में जाने वाले हैं।

2020 में गलवान घाटी में हुए हिंसक संघर्ष ने भारत-चीन संबंधों में गहरा अविश्वास पैदा कर दिया था। इस पृष्ठभूमि में वांग का यह दौरा दोनों पड़ोसी देशों के बीच रिश्तों को सुधारने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

आतंकवाद पर भी कड़ा रुख

बातचीत के दौरान जयशंकर ने यह साफ किया कि भारत आतंकवाद को अपनी सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में मानता है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के मामले में किसी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता।

जयशंकर ने याद दिलाया कि अपनी पिछली बीजिंग यात्रा में भी उन्होंने भारत की कुछ खास चिंताओं को उठाया था। उन्होंने कहा, “हमने रिश्तों में मुश्किल वक्त देखा है, लेकिन अब वक्त है कि दोनों देश आगे बढ़ें। इसके लिए हमें पारदर्शी और रचनात्मक दृष्टिकोण अपनाना होगा।”

तीन मूलभूत सिद्धांतों पर सहमति की कोशिश

जयशंकर ने वार्ता में तीन बुनियादी सिद्धांतों को सामने रखा — परस्पर सम्मान, परस्पर संवेदनशीलता,और परस्पर हित।

उन्होंने कहा कि मतभेदों को विवाद में बदलना नुकसानदेह है और प्रतिस्पर्धा को टकराव की शक्ल नहीं लेनी चाहिए।

चीनी विदेश मंत्री वांग यी अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल से भी मुलाकात करेंगे। दोनों को सीमा विवाद पर विशेष प्रतिनिधि (SR) की भूमिका दी गई है। मंगलवार को होने वाली यह वार्ता भारत-चीन संबंधों को नई दिशा देने के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल