सीबीएसई 12वीं के नतीजे जारी होने के बाद छात्रों की परेशानियां लगातार बनी हुई हैं। पहले जहां कई छात्रों ने कम अंक मिलने को लेकर आपत्ति जताई थी, वहीं अब बोर्ड की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रक्रिया पर भी सवाल उठने लगे थे। मामला तूल पकड़ने पर CBSE ने स्पष्ट किया कि मूल्यांकन प्रणाली में किसी तरह की तकनीकी खामी नहीं है। साथ ही छात्रों को यह विकल्प दिया गया कि वे अपनी उत्तरपुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त कर सकते हैं, जिसके लिए शुल्क भी कम कर दिया गया था। लेकिन अब नई समस्या यह सामने आ रही है कि छात्र स्कैन कॉपी के लिए आवेदन ही नहीं कर पा रहे हैं।
CBSE वेबसाइट पर बढ़ते ट्रैफिक से सिस्टम ठपदेशभर के हजारों छात्र अपनी उत्तरपुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी डाउनलोड करने और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन जब छात्र आधिकारिक पोर्टल पर दिए गए स्टेप्स फॉलो कर रहे हैं, तो कई मामलों में दूसरे चरण पर ही वेबसाइट हैंग या डाउन हो जा रही है। सुबह 10 बजे से लगातार छात्रों द्वारा इस तरह की शिकायतें सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं।
हालांकि यह समस्या सभी छात्रों को नहीं हो रही है, लेकिन एक बड़े वर्ग को प्रक्रिया पूरी करने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। कई छात्र आगे के स्टेप तक पहुंच ही नहीं पा रहे हैं, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई है।