न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में जातिगत जनगणना की तारीख तय, दो चरणों में होगी, जानें किन राज्यों से होगी शुरुआत

भारत में 94 साल बाद जातिगत जनगणना का ऐलान किया गया है। दो चरणों में होने वाली इस जनगणना की शुरुआत 1 अक्टूबर 2026 से होगी। जानें किन राज्यों में पहले चरण की गिनती होगी और इसका सामाजिक व राजनीतिक प्रभाव क्या होगा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 04 Jun 2025 5:56:15

देश में जातिगत जनगणना की तारीख तय, दो चरणों में होगी, जानें किन राज्यों से होगी शुरुआत

भारत में लंबे समय से चली आ रही जातिगत जनगणना की मांग को अब केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है और इसकी तारीख भी तय कर दी गई है। यह जातीय जनगणना दो चरणों में की जाएगी। पहले चरण की शुरुआत 1 अक्टूबर 2026 से होगी, जबकि दूसरा चरण 1 मार्च 2027 से शुरू किया जाएगा। पहले चरण में चार राज्यों – उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर – में जातिगत जनगणना की जाएगी। यह पहली बार होगा जब आजाद भारत में जातियों की गिनती की जाएगी और यह प्रक्रिया राष्ट्रीय जनगणना के साथ ही चलेगी। उल्लेखनीय है कि पिछली जातिवार जनगणना वर्ष 1931 में हुई थी। भारत में हर 10 साल में जनगणना होती है, जिसकी अंतिम गणना 2011 में की गई थी। 2021 की जनगणना कोरोना महामारी के चलते नहीं हो सकी थी।

लंबे समय से उठ रही थी मांग

जातिगत जनगणना की मांग कई दशकों से हो रही थी, जिस पर अब जाकर सरकार ने अंतिम मुहर लगा दी है। 1951 से लेकर 2011 तक सात बार जनगणना हुई है, लेकिन हर बार केवल अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक समुदायों की ही गणना की जाती थी। अन्य जातियों की गणना का कोई रिकॉर्ड नहीं होता था।

94 साल बाद लिया गया ऐतिहासिक फैसला

1931 के बाद पहली बार 94 वर्षों में जातिगत जनगणना कराई जा रही है। अब तक जनगणना में केवल एससी और एसटी वर्गों की ही जनसंख्या दर्ज होती थी, जिससे अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की वास्तविक स्थिति अस्पष्ट बनी रही। इसका असर यह हुआ कि प्रभावशाली ओबीसी जातियों जैसे यादव और कुर्मी को अधिक लाभ मिला, जबकि कमजोर ओबीसी जातियां हाशिए पर ही रह गईं।

संसद और विभिन्न मंचों पर यह चर्चा होती रही है कि कई ओबीसी जातियां अब सामाजिक-आर्थिक रूप से समृद्ध हो चुकी हैं और उन्हें आरक्षण सूची से बाहर किया जाना चाहिए। वर्ष 2017 में गठित रोहिणी आयोग ने भी सुझाव दिया था कि ओबीसी वर्ग को सब-कैटेगरीज में विभाजित किया जाए, ताकि सबसे पिछड़ी जातियों को उचित लाभ मिल सके। हालांकि, आज तक इस रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया है।

सियासी समीकरणों पर पड़ेगा असर

जातिगत जनगणना के आंकड़े सामने आने के बाद देश की राजनीति में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। विधानसभा और लोकसभा सीटों के क्षेत्रों में जातिगत संतुलन का पता चलेगा, जिससे राजनीतिक रणनीति में भी बदलाव आएगा। साथ ही, जब वास्तविक आंकड़े सामने आएंगे, तो सरकार पर आरक्षण की सीमा बढ़ाने का भी दबाव बन सकता है। यह जनगणना न केवल सामाजिक न्याय के लिहाज से अहम होगी, बल्कि इसका असर देश की राजनीतिक दिशा और दशा पर भी स्पष्ट रूप से पड़ेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं