न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बजट से पहले महंगाई का करंट, LPG गैस सिलेंडर हुआ महंगा, जानें कितने बढ़ गए दाम

बजट 2026 से पहले महंगाई का झटका, सरकार ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपये तक बढ़ाए। जानें दिल्ली से चेन्नई तक नए रेट।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 01 Feb 2026 8:55:15

बजट से पहले महंगाई का करंट, LPG गैस सिलेंडर हुआ महंगा, जानें कितने बढ़ गए  दाम

केंद्रीय बजट 2026 से पहले ही आम लोगों और कारोबार जगत को महंगाई का एक और झटका लगा है। सरकार ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में सीधा 50 रुपये तक का इजाफा कर दिया है। इस फैसले से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़े लोगों पर खर्च का बोझ बढ़ना तय माना जा रहा है। हालांकि, राहत की बात यह है कि 14 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू उपभोक्ताओं को अब भी 8 अप्रैल 2025 को तय किए गए पुराने दामों पर ही सिलेंडर मिल रहा है।

दिल्ली से चेन्नई तक बढ़ी कमर्शियल गैस की कीमत

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा होने के बाद देश के बड़े महानगरों में इसके नए रेट लागू हो गए हैं। राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाला सिलेंडर अब 1740.50 रुपये का हो गया है, जबकि पहले इसकी कीमत 1691.50 रुपये थी। कोलकाता में इसके दाम बढ़कर 1844.50 रुपये पहुंच गए हैं। मुंबई में यह सिलेंडर अब 1692.00 रुपये में मिलेगा, जो पहले 1642.50 रुपये था। वहीं, चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1899.50 रुपये हो गई है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह बढ़ोतरी केवल कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों पर लागू की गई है, जिनका उपयोग होटल, रेस्टोरेंट, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक कार्यों में किया जाता है।

शहरवार कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के नए दाम

शहर - रेट 1 फरवरी 2026 (₹)- रेट 1 जनवरी 2026 (₹) -बढ़ोतरी (₹)
दिल्ली- 1740.50 -1691.50 -49
कोलकाता -1844.50 -1795.00 -49.50
मुंबई- 1692.00- 1642.50- 49.50
चेन्नई -1899.50- 1849.50- 50

घरेलू रसोई गैस की कीमतें जस की तस

आम घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है। इन सिलेंडरों के दामों में आखिरी संशोधन 8 अप्रैल 2025 को हुआ था और तब से लेकर अब तक रेट स्थिर बने हुए हैं। फिलहाल अलग-अलग शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम इस प्रकार हैं—

दिल्ली: 853 रुपये

कोलकाता: 879 रुपये

मुंबई: 852.50 रुपये

चेन्नई: 868.50 रुपये

लखनऊ: 890.50 रुपये

अहमदाबाद: 860 रुपये

हैदराबाद: 905 रुपये

वाराणसी: 916.50 रुपये

पटना: 951 रुपये

हर महीने की पहली तारीख को तय होते हैं नए रेट

सरकारी पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों की समीक्षा करती हैं। इसी प्रक्रिया के तहत फरवरी की शुरुआत में कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले जनवरी में भी 19 किलो वाले सिलेंडर के रेट में इजाफा किया गया था। वहीं, बीते साल नवंबर और दिसंबर में इन सिलेंडरों की कीमतों में क्रमशः 5 रुपये और 10 रुपये की कटौती देखने को मिली थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला