न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BJP अध्यक्ष पद की दौड़ में शिवराज सिंह चौहान का नाम, संघ प्रमुख भागवत से 45 मिनट चर्चा

बीजेपी अध्यक्ष पद की रेस में शिवराज सिंह चौहान का नाम तेज़ी से उभरा। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से 45 मिनट की मुलाकात के बाद राजनीतिक हलचल बढ़ी। क्या चौहान बन सकते हैं पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष?

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 25 Aug 2025 11:30:24

BJP अध्यक्ष पद की दौड़ में शिवराज सिंह चौहान का नाम, संघ प्रमुख भागवत से 45 मिनट चर्चा

भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक फेरबदल की चर्चाओं के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अचानक सुर्खियों में आ गए हैं। वजह है उनकी हाल ही में हुई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत से मुलाकात। राजनीतिक गलियारों में यह मुलाकात सीधे तौर पर बीजेपी अध्यक्ष पद के चुनाव से जोड़कर देखी जा रही है और इसके बाद चौहान का नाम संभावित उम्मीदवारों में सबसे आगे गिना जाने लगा है।

करीब दो साल बाद शिवराज सिंह चौहान और मोहन भागवत आमने-सामने बैठे। सूत्रों के अनुसार, सितंबर में पार्टी अध्यक्ष का चुनाव कराने की कोशिशें तेज़ हो चुकी हैं। 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति चुनाव पूरा होने के बाद अध्यक्ष पद के लिए नाम पर मुहर लगने की संभावना है। कोशिश यही है कि 28 सितंबर से पहले पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाए।

झंडेवालान संघ कार्यालय में हुई अहम बैठक

रविवार शाम शिवराज सिंह चौहान दिल्ली स्थित आरएसएस मुख्यालय "केशवकुंज" पहुंचे, जहां सरसंघचालक भागवत पहले से मौजूद थे। दोनों नेताओं के बीच तकरीबन 45 मिनट तक बंद कमरे में बातचीत हुई। बैठक के तुरंत बाद शिवराज सिंह चौहान सीधे दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।

इससे पहले वे प्रगति मैदान के "भारत मंडपम" में आयोजित गायत्री परिवार के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। मंच पर उनके साथ डॉ. चिन्मय पंड्या और केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत भी मौजूद थे। वहां से सीधे वे संघ कार्यालय पहुंचे और मुलाकात पूरी करने के बाद नियोजित कार्यक्रम के लिए भोपाल लौट गए। सोमवार को वे भोपाल स्थित आईआईएसईआर (भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान) के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने वाले हैं।

चुनाव से पहले राजनीतिक अटकलें तेज़

बीजेपी के भीतर लंबे समय से राष्ट्रीय अध्यक्ष पद खाली पड़ा है। माना जा रहा है कि संगठनात्मक निर्णय में देरी की एक बड़ी वजह पार्टी और संघ नेतृत्व के बीच तालमेल की कमी रही है। अब जब शिवराज सिंह चौहान ने खुद संघ प्रमुख से मुलाकात की है तो इसे बदलते समीकरणों के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि बीते एक साल से अध्यक्ष पद को लेकर चर्चाएं जारी थीं, लेकिन सहमति नहीं बन पा रही थी। चौहान के अनुभव, उनकी संगठनात्मक पकड़ और संघ के साथ पुराने रिश्तों को देखते हुए उन्हें एक मज़बूत दावेदार माना जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला