न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत कई दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान किया। वसुंधरा राजे, स्मृति ईरानी और पीयूष गोयल समेत कई नेताओं को अहम जिम्मेदारी मिली।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 17 Aug 2026 4:50:18

नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत कई दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई केंद्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। सोमवार को जारी सूची में पार्टी ने कई वरिष्ठ नेताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भी नई टीम में अहम भूमिका दी गई है। इसके अलावा पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

नई टीम में संगठन के अनुभव वाले कई नेताओं को बरकरार रखने के साथ अलग-अलग राज्यों और सामाजिक-राजनीतिक समीकरणों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। पार्टी के संगठन महामंत्री बीएल संतोष अपनी जिम्मेदारी पर बने रहेंगे।

वसुंधरा राजे समेत पांच नेताओं को उपाध्यक्ष पद

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में वसुंधरा राजे सिंधिया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। उनके अलावा तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा और रेखा वर्मा को भी उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।

महामंत्री के पद पर विनोद तावड़े और स्मृति ईरानी के साथ सतीश पुनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया को शामिल किया गया है।

वहीं, पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन महामंत्री के तौर पर बीएल संतोष अपनी भूमिका में बने रहेंगे।

तीन पूर्व मुख्यमंत्री भी टीम का हिस्सा

नितिन नवीन की नई टीम में तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों को जगह दी गई है। इनमें राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब शामिल हैं।

पार्टी की नई टीम में अलग-अलग राज्यों से आने वाले नेताओं को शामिल किया गया है। उत्तर प्रदेश के बस्ती से आने वाले हरीश द्विवेदी को महामंत्री बनाया गया है। उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विनोद तावड़े और सुनील बंसल भी नितिन नवीन की टीम का हिस्सा होंगे। हरियाणा से आने वाले संजय भाटिया को भी संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका मिली है। वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़े रहे हैं और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के करीबी माने जाते हैं।

हेमांग जोशी को युवाओं से जुड़ने की जिम्मेदारी

गुजरात के वडोदरा से लोकसभा सांसद हेमांग जोशी को भी नई टीम में अहम जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें युवाओं को भाजपा से जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

पार्टी की नई टीम में संगठन के अनुभवी चेहरों के साथ ऐसे नेताओं को भी स्थान दिया गया है, जिनकी भूमिका अलग-अलग राज्यों और युवा वर्ग के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ाने में हो सकती है।

2027 से शुरू होगी बड़ी चुनावी चुनौती

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने करीब सात महीने पहले पार्टी की कमान संभाली थी। अब नई टीम के सामने आने वाले चुनावों में संगठन को मजबूत रखने की चुनौती होगी। सबसे पहली बड़ी परीक्षा 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों के दौरान होगी।

2027 में उत्तर प्रदेश समेत सात राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके बाद 2028 में मध्य प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक और तेलंगाना समेत नौ राज्यों में चुनाव प्रस्तावित हैं। इसके बाद 2029 का लोकसभा चुनाव भाजपा के लिए सबसे बड़ी राजनीतिक चुनौती होगा।

ऐसे में नई टीम के गठन को पार्टी की आगामी चुनावी तैयारियों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। खासतौर पर उत्तर प्रदेश का चुनाव भाजपा के लिए अहम रहेगा, जहां पार्टी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की कोशिश करेगी।

पीएम मोदी ने नई टीम को दी बधाई

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम के ऐलान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नई टीम में संगठन का अनुभव और जमीनी जुड़ाव दोनों मौजूद हैं।

प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि पार्टी के नए पदाधिकारी पूरी प्रतिबद्धता के साथ संगठन को मजबूत करने और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने में योगदान देंगे।

नितिन नवीन ने जताया भरोसा

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी नई टीम के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि अनुभव और ऊर्जा से युक्त यह टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में संगठन को नई गति देगी।

उन्होंने भरोसा जताया कि सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता भावना के साथ भाजपा को और मजबूत करेंगे तथा ‘विकसित भारत’ के संकल्प और राष्ट्रसेवा के उद्देश्य को आगे बढ़ाने में भूमिका निभाएंगे।

नई टीम के गठन के साथ अब नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा के सामने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और आगामी चुनावों के लिए तैयारियां मजबूत करने की जिम्मेदारी होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले मोदी-पुतिन की अहम बैठक, 11 सितंबर को दिल्ली में होगी द्विपक्षीय वार्ता
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले मोदी-पुतिन की अहम बैठक, 11 सितंबर को दिल्ली में होगी द्विपक्षीय वार्ता
कंगना रनौत के अधिकारियों को फटकार वाले वीडियो पर महुआ मोइत्रा का तंज, बोलीं- ‘सांसद इसी तरह...’
कंगना रनौत के अधिकारियों को फटकार वाले वीडियो पर महुआ मोइत्रा का तंज, बोलीं- ‘सांसद इसी तरह...’
नोएडा DM मेधा रूपम पर महुआ मोइत्रा का हमला, CEC ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर साधा निशाना
नोएडा DM मेधा रूपम पर महुआ मोइत्रा का हमला, CEC ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर साधा निशाना
सत्य निकेतन हादसा: बेटे को आखिरी विदाई देते वक्त टूट गए पिता, बोले- बच्चों को पढ़ने के लिए दिल्ली न भेजें
सत्य निकेतन हादसा: बेटे को आखिरी विदाई देते वक्त टूट गए पिता, बोले- बच्चों को पढ़ने के लिए दिल्ली न भेजें
अक्षय कुमार-सैफ अली खान की ‘हैवान’ पहले दिन कर सकती है इतनी कमाई, जानें क्या है फिल्म की कहानी
अक्षय कुमार-सैफ अली खान की ‘हैवान’ पहले दिन कर सकती है इतनी कमाई, जानें क्या है फिल्म की कहानी
उद्धव ठाकरे का ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर तंज, बोले- शेर का ऑपरेशन करने वाला अभी पैदा नहीं हुआ
उद्धव ठाकरे का ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर तंज, बोले- शेर का ऑपरेशन करने वाला अभी पैदा नहीं हुआ
दीपिका के मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरों ने खींचा ध्यान, बेटी दुआ संग नजर आए रणवीर
दीपिका के मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरों ने खींचा ध्यान, बेटी दुआ संग नजर आए रणवीर
माही विज ने बिग बॉस 20 में मारी एंट्री, जय भानुशाली बोले- ‘डॉन इन द हाउस’
माही विज ने बिग बॉस 20 में मारी एंट्री, जय भानुशाली बोले- ‘डॉन इन द हाउस’
अमिताभ बच्चन को सामने देख ऐसा घबराया अक्षय का हाउस हेल्प, बिग बी पर गिरा दिए पानी के 4 गिलास
अमिताभ बच्चन को सामने देख ऐसा घबराया अक्षय का हाउस हेल्प, बिग बी पर गिरा दिए पानी के 4 गिलास
कभी ‘आशिकी’ से रातोंरात स्टार बने थे राहुल रॉय, आज शादियों में डांस करने को मजबूर, बोले - 'मुझे भी रोटी कमानी है'
कभी ‘आशिकी’ से रातोंरात स्टार बने थे राहुल रॉय, आज शादियों में डांस करने को मजबूर, बोले - 'मुझे भी रोटी कमानी है'
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 2 करोड़ में बनी फिल्म के 400 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 2 करोड़ में बनी फिल्म के 400 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद
‘चौकीदार चोर है’ मामले में राहुल गांधी को झटका, बॉम्बे हाईकोर्ट ने केस रद्द करने से किया इनकार
‘चौकीदार चोर है’ मामले में राहुल गांधी को झटका, बॉम्बे हाईकोर्ट ने केस रद्द करने से किया इनकार
24 सितंबर से मंगल का नक्षत्र परिवर्तन, इन 4 राशियों के लिए बन सकते हैं लाभ और तरक्की के योग
24 सितंबर से मंगल का नक्षत्र परिवर्तन, इन 4 राशियों के लिए बन सकते हैं लाभ और तरक्की के योग
64 गेंदों में 173 रन, 16 चौके और 12 छक्के; मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज नमन धीर ने मचाया तहलका
64 गेंदों में 173 रन, 16 चौके और 12 छक्के; मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज नमन धीर ने मचाया तहलका