न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पास्ता, बीयर, वाइन, चॉकलेट समेत ये सामान EU FTA के बाद भारत में होंगे सस्ते, जानें पूरी लिस्ट

भारत-ईयू FTA के बाद पास्ता, बीयर, वाइन, चॉकलेट और अन्य यूरोपीय उत्पादों की कीमतों में बड़ी कटौती होगी। जानें किस सामान पर कितना होगा फायदा और कब लागू होगा।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 27 Jan 2026 1:43:44

पास्ता, बीयर, वाइन, चॉकलेट समेत ये सामान EU FTA के बाद भारत में होंगे सस्ते, जानें पूरी लिस्ट

यूरोपीय संघ (EU) के साथ 18 साल से चल रही लंबी बातचीत के बाद 27 जनवरी को भारत-ईयू फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर औपचारिक रूप से मुहर लग गई। इसे दोनों देशों के लिए ऐतिहासिक और रणनीतिक कदम माना जा रहा है। इस समझौते के लागू होने के बाद लगभग 97 प्रतिशत भारतीय उत्पादों पर यूरोप में लगने वाला टैरिफ समाप्त हो जाएगा, जिससे भारत को सालाना करीब 75 बिलियन डॉलर की सीमा शुल्क बचत होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, भारतीय बाजार में यूरोप से आयात होने वाले उत्पादों की कीमतें भी काफी कम हो सकती हैं।

बीयर और वाइन में बड़ी राहत

रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में बीयर की कीमतें 50 प्रतिशत तक घट सकती हैं, जबकि वाइन के दाम 20-30 प्रतिशत तक कम होने की उम्मीद है। ऑटोमोबाइल सेक्टर में यह बदलाव सबसे ज्यादा असर डाल सकता है, जहां फिलहाल 110 प्रतिशत तक टैरिफ लगता है, जो एफटीए के बाद घटकर केवल 10 प्रतिशत रह जाएगा।

इसके अलावा, पास्ता और चॉकलेट जैसे लोकप्रिय यूरोपीय खाद्य पदार्थों पर वर्तमान में 50 प्रतिशत तक लगने वाला आयात शुल्क पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। इसका सीधा मतलब यह है कि ये उत्पाद भारतीय उपभोक्ताओं के लिए अब कहीं अधिक सुलभ और किफायती होंगे।

US के हाई टैरिफ के बाद EU FTA बन गया विकल्प

भारत और EU के बीच यह फ्री ट्रेड डील ऐसे समय पर हुई है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए हाई टैरिफ के चलते वैश्विक व्यापार अस्थिर हो गया था। अमेरिका की ओर से भारत पर 50 प्रतिशत तक का ऊंचा टैरिफ लगाए जाने के बाद भारतीय निर्यातकों के सामने चुनौतियां बढ़ गईं। इस पृष्ठभूमि में भारत-ईयू FTA दोनों पक्षों के लिए नए विकल्प और स्थिर बाजार प्रदान करता है।

इस महीने की शुरुआत में यूरोपीय संघ ने लैटिन अमेरिकी देशों के साथ भी समझौते किए हैं। इससे संकेत मिलता है कि EU पारंपरिक व्यापारिक साझेदारों से आगे बढ़कर नए बाजारों में निवेश और सहयोग की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। ऐसे में भारत के साथ यह डील रणनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

2032 तक 96 प्रतिशत उत्पादों पर टैरिफ खत्म

FTA के तहत यूरोपीय संघ अब 2032 तक 96 प्रतिशत सामानों पर टैरिफ हटाने की योजना बना रहा है। इसके लागू होने पर भारत को सालाना करीब 4 बिलियन डॉलर की अतिरिक्त बचत होने की संभावना है। इस कदम से भारतीय उत्पादकों और उपभोक्ताओं दोनों को फायदा मिलेगा, साथ ही भारत वैश्विक व्यापार में अपनी पकड़ मजबूत कर सकेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला