न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत बंद: कहां-कहां पड़ेगा सीधा असर? स्कूल-कॉलेज, बैंक-बाजार और रोजमर्रा की सेवाएं रहेंगी कितनी प्रभावित, जानिए पूरी जानकारी

9 जुलाई 2025 को भारत बंद के दौरान स्कूल-कॉलेज, बैंक, डाक सेवा, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और खनन क्षेत्र सहित कई सेवाएं प्रभावित रहेंगी। 25 करोड़ से अधिक कर्मचारियों की इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल का असर देशभर में दिखेगा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 08 July 2025 9:34:33

भारत बंद: कहां-कहां पड़ेगा सीधा असर? स्कूल-कॉलेज, बैंक-बाजार और रोजमर्रा की सेवाएं रहेंगी कितनी प्रभावित, जानिए पूरी जानकारी

देश में एक बार फिर आम जनजीवन ठहरने वाला है। वजह है केंद्र सरकार की कुछ नीतियों के खिलाफ देशभर में विरोध स्वरूप 9 जुलाई 2025 को होने वाला भारत बंद। यह सिर्फ एक विरोध नहीं, बल्कि देश के 25 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों और मजदूरों की आवाज है, जो इस बार एक साथ गूंजने जा रही है।

इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के फोरम ने किया है, जिसका असर देश की आर्थिक, शैक्षणिक और जरूरी सेवाओं पर सीधा पड़ेगा। इसमें बैंकिंग, बीमा, डाक, कोयला खनन जैसे सेक्टरों के लाखों कर्मचारी शामिल होने वाले हैं।

ट्रेड यूनियनों ने साफ कहा है कि पिछले 10 सालों में सरकार ने एक बार भी वार्षिक श्रम सम्मेलन आयोजित नहीं किया है और लगातार ऐसे फैसले लिए जा रहे हैं जो श्रमिकों के खिलाफ हैं।

भारत बंद के कारण किन-किन सेवाओं पर असर पड़ेगा

बैंकिंग सेवाएं

भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से बंदी की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन बैंक कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल होने से सामान्य बैंकिंग सेवाएं बाधित हो सकती हैं। अगर कोई जरूरी बैंक कार्य है, तो बेहतर होगा कि आप उसे पहले ही निपटा लें।

राज्य परिवहन व्यवस्था

देशभर के सार्वजनिक परिवहन सिस्टम पर इस हड़ताल का असर देखने को मिल सकता है। भले ही राज्य सरकारों ने आधिकारिक रूप से कुछ न कहा हो, लेकिन यूनियनों के अनुसार बस सेवा, लोकल ट्रांसपोर्ट और टैक्सी सेवाएं प्रभावित होंगी।

डाक सेवाएं

भारतीय डाक सेवा पर भी इस बंद का प्रभाव पड़ेगा। पत्र, पार्सल और जरूरी कागजों की डिलीवरी में देरी हो सकती है, जिससे आम जनता को असुविधा झेलनी पड़ेगी।

कोयला खनन और फैक्ट्रियां

इस हड़ताल में कोयला और गैर-कोयला क्षेत्र की फैक्ट्रियां भी शामिल रहेंगी। इससे न सिर्फ खनन प्रभावित होगा बल्कि उससे जुड़ी अन्य सेवाओं में भी रुकावट आ सकती है।

स्कूल-कॉलेज, बाजार और निजी कार्यालय

स्कूल-कॉलेजों की उपस्थिति और आवाजाही पर असर पड़ सकता है क्योंकि परिवहन में रुकावट संभावित है। बाज़ारों में भी कम भीड़भाड़ और कई दुकानों के बंद रहने की आशंका है। हालांकि, निजी दफ्तरों पर इसका सीधा असर नहीं दिखेगा लेकिन कामकाजी माहौल प्रभावित हो सकता है।

पटना में राहुल गांधी करेंगे विरोध मार्च

बिहार कांग्रेस की ओर से बताया गया कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 9 जुलाई को पटना में विरोध मार्च में भाग लेंगे। इनकम टैक्स गोलंबर से शुरू होकर मार्च शहीद स्मारक होते हुए चुनाव आयोग कार्यालय तक जाएगा। इस प्रदर्शन में तेजस्वी यादव और इंडिया गठबंधन के अन्य नेता भी हिस्सा लेंगे।

भारतीय मजदूर संघ ने बनाई दूरी

वहीं भारतीय मजदूर संघ इस हड़ताल का हिस्सा नहीं बनेगा। संगठन का कहना है कि यह आंदोलन राजनीतिक प्रेरणा से किया जा रहा है और उन्होंने सरकार के दो श्रम कानूनों का समर्थन किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

T20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन का धमाका, विराट-बुमराह की खास सूची में शामिल होकर रचा इतिहास
T20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन का धमाका, विराट-बुमराह की खास सूची में शामिल होकर रचा इतिहास
T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मोहम्मद सिराज का बयान वायरल, मजाकिया अंदाज में कही बात ने जीता फैंस का दिल
T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मोहम्मद सिराज का बयान वायरल, मजाकिया अंदाज में कही बात ने जीता फैंस का दिल
दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को हाई कोर्ट का नोटिस, 16 मार्च को अगली सुनवाई
दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को हाई कोर्ट का नोटिस, 16 मार्च को अगली सुनवाई
मैटरनिटी फोटोशूट में दिखा रणदीप हुड्डा और लिन लैसराम का खास रिश्ता, जल्द बनने वाले हैं माता-पिता
मैटरनिटी फोटोशूट में दिखा रणदीप हुड्डा और लिन लैसराम का खास रिश्ता, जल्द बनने वाले हैं माता-पिता
ऐसा अजीबोगरीब टैलेंट शायद ही आपने पहले देखा होगा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video
ऐसा अजीबोगरीब टैलेंट शायद ही आपने पहले देखा होगा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video
बिहार की राजनीति में हलचल के बीच तेजस्वी यादव सक्रिय, RJD विधायकों की अहम बैठक बुलाई
बिहार की राजनीति में हलचल के बीच तेजस्वी यादव सक्रिय, RJD विधायकों की अहम बैठक बुलाई
11 मार्च से बदलेगी किस्मत! गुरु के मार्गी होने से इन 2 राशियों को मिलेगा खास लाभ, धन और करियर में खुलेंगे नए रास्ते
11 मार्च से बदलेगी किस्मत! गुरु के मार्गी होने से इन 2 राशियों को मिलेगा खास लाभ, धन और करियर में खुलेंगे नए रास्ते
अस्पताल से सामने आया अनुराग डोभाल का पहला वीडियो, मैनेजर ने बताया- ICU में भर्ती हैं UK07 Rider
अस्पताल से सामने आया अनुराग डोभाल का पहला वीडियो, मैनेजर ने बताया- ICU में भर्ती हैं UK07 Rider
9 मार्च को अपनी नीच राशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, इन 3 राशियों के करियर और पैसों में आ सकते हैं उतार-चढ़ाव
9 मार्च को अपनी नीच राशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, इन 3 राशियों के करियर और पैसों में आ सकते हैं उतार-चढ़ाव
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी
खरगे का पीएम मोदी पर तीखा हमला, बोले– ट्रंप के दबाव में चल रही सरकार, देश की आजादी पर दिया बड़ा बयान
खरगे का पीएम मोदी पर तीखा हमला, बोले– ट्रंप के दबाव में चल रही सरकार, देश की आजादी पर दिया बड़ा बयान
Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट तय, 17 मार्च को भारत में एंट्री; कंपनी ने बताए कई खास फीचर्स
Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट तय, 17 मार्च को भारत में एंट्री; कंपनी ने बताए कई खास फीचर्स
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया किस
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया किस
IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई