न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, जानें कौन-कौन से बैंक की सेवाएं रहेंगी ठप

देशभर में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल आज, 5-दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर स्टेट बैंक, पीएनबी, बैंक ऑफ इंडिया और अन्य प्रमुख बैंकों की सेवाएं प्रभावित रह सकती हैं। जानें किन बैंकों में कामकाज ठप रहेगा।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 27 Jan 2026 9:35:34

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, जानें कौन-कौन से बैंक की सेवाएं रहेंगी ठप

अगर आप 27 जनवरी को बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने 5-दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर आज देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। इस कारण बैंकिंग सेवाओं में रुकावट की संभावना है। यूनियनों की मुख्य मांग है कि बैंकों में सप्ताह में पांच दिन काम और दो दिन छुट्टी लागू की जाए। फिलहाल कर्मचारियों को महीने में सिर्फ दूसरे और चौथे शनिवार को ही छुट्टी मिलती है, जबकि बाकी शनिवारों में कामकाज चलता है। इससे हर महीने लगभग दो हफ्ते कर्मचारियों को छह दिन काम करना पड़ता है। कर्मचारी यूनियनों का कहना है कि यह व्यवस्था अब समय के साथ उचित नहीं रही।

दो साल पुराने समझौते को लागू करने की मांग

यूएफबीयू के अनुसार, मार्च 2024 में भारतीय बैंक संघ (आईबीए) के साथ हुए वेतन संशोधन समझौते में सभी शनिवारों को छुट्टी देने पर सहमति बनी थी, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया है। इसी देरी के विरोध में बैंक कर्मचारी आज हड़ताल पर जा रहे हैं।

इन बैंकों में कामकाज रहेगा प्रभावित

हड़ताल में देशभर के सभी प्रमुख सरकारी बैंक शामिल हैं। इनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी), बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, इंडियन बैंक और अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक शामिल हैं। कई शहरों में बैंक कर्मचारियों ने पहले ही प्रदर्शन शुरू कर दिया है और चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन और तेज होगा। इस दौरान देशभर में बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ेगा, जिसमें कैश लेन-देन, चेक क्लियरेंस और शाखाओं से जुड़े अन्य काम शामिल हैं।

यूनियन का प्रस्ताव: हर दिन एक्स्ट्रा काम करने को तैयार

बैंक यूनियनों ने स्पष्ट किया है कि 5-दिवसीय कार्य सप्ताह लागू होने से कुल काम के घंटे कम नहीं होंगे। उनका कहना है कि कर्मचारी सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना लगभग 40 मिनट अतिरिक्त काम करने को तैयार हैं, ताकि साप्ताहिक कार्य समय में कोई कमी न आए। यह प्रस्ताव सरकार को भेजा जा चुका है, लेकिन पिछले दो वर्षों से इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

यूएफबीयू का तर्क: छह दिन काम की अब कोई ठोस वजह नहीं

यूएफबीयू का कहना है कि आरबीआई, एलआईसी, स्टॉक एक्सचेंज और अधिकांश सरकारी कार्यालय पहले से ही 5-दिवसीय कार्य सप्ताह अपनाए हुए हैं। ऐसे में बैंकों में अब भी छह दिन काम करने की कोई ठोस वजह नहीं बची है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला