न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आप जानते हैं भारत में नोटों पर तस्वीर लगाने और हटाने के क्या हैं नियम? आइए जानें

बांग्लादेश के केंद्रीय बैंक ने नए 20, 50 और 1000 टका के नोट जारी किए हैं, जिनसे शेख मुजीबुर्रहमान की तस्वीर हटा दी गई है। अब इन नोटों पर पारंपरिक स्थल और धार्मिक मंदिरों की तस्वीरें दिखाई देंगी। जानें भारत में नोटों पर तस्वीर बदलने के नियम क्या हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 04 June 2025 5:25:20

क्या आप जानते हैं भारत में नोटों पर तस्वीर लगाने और हटाने के क्या हैं नियम? आइए जानें

हाल ही में बांग्लादेश में कई बदलाव देखने को मिले हैं, खासकर नोटों के डिज़ाइन को लेकर। बांग्लादेश के केंद्रीय बैंक ने रविवार को 20, 50 और 1000 टका के नए नोट जारी किए हैं, जिनमें शेख हसीना के पिता और बांग्लादेश के संस्थापक पूर्व राष्ट्रपति शेख मुजीबुर्रहमान की तस्वीर हटाई गई है। केंद्रीय बैंक के प्रवक्ता आरिफ हुसैन खान ने बताया कि नई नोट डिज़ाइन में अब किसी भी व्यक्ति की तस्वीर नहीं होगी, बल्कि देश के पारंपरिक स्थलों की छवियां शामिल होंगी। उन्होंने यह भी कहा कि इन नोटों पर हिंदू और बौद्ध मंदिरों की तस्वीरें दिखाई जाएंगी। 1971 में बांग्लादेश के गठन के बाद से अब तक नोट डिज़ाइन में लगभग पांच बार बदलाव किए जा चुके हैं।

भारत में नोटों पर तस्वीर लगाने के नियम

कुछ साल पहले भारत में ऐसी खबरें आई थीं कि नोटों पर से महात्मा गांधी की तस्वीर हटा दी जाएगी, लेकिन बाद में इसे खारिज कर दिया गया। भारत में नोटों पर तस्वीर लगाने का नियम रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) अधिनियम, 1934 की धारा 25 के तहत निर्धारित होता है। इस नियम के अनुसार, नोटों पर तस्वीर छापने या उसमें बदलाव करने का निर्णय केंद्रीय सरकार और RBI दोनों की सहमति से लिया जाता है। इसलिए यदि किसी नोट की डिज़ाइन में बदलाव करना हो तो दोनों पक्षों का सहमति जरूरी होती है।

भारत में नोटों पर गांधी जी की तस्वीर कब छपी?

भारत में नोटों पर तस्वीर लगाने का निर्णय राजनीतिक और नियमों दोनों से प्रभावित होता है। महात्मा गांधी की तस्वीर नोटों पर पहली बार 1966 में छपी थी। इससे पहले भारतीय नोटों पर अशोक स्तंभ की तस्वीर होती थी। इसके अलावा भारत के नोटों पर रॉयल बंगाल टाइगर, कृषि, आर्यभट्ट उपग्रह, शालीमार गार्डन जैसी छवियां भी छापी जा चुकी हैं। साल 2016 में यह चर्चा हुई थी कि महात्मा गांधी की जगह डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर नोटों पर छापी जाएगी, लेकिन बाद में इस प्रस्ताव को स्थगित कर दिया गया।

इस तरह भारत और बांग्लादेश दोनों देशों में नोटों की डिज़ाइन बदलने के पीछे अलग-अलग राजनीतिक और सांस्कृतिक कारण होते हैं, जो उनके इतिहास और सामाजिक संदर्भ को दर्शाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1350 से ज्यादा और निफ्टी 400 से अधिक अंक लुढ़का; कई दिग्गज शेयरों में नुकसान
शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1350 से ज्यादा और निफ्टी 400 से अधिक अंक लुढ़का; कई दिग्गज शेयरों में नुकसान
मिडिल ईस्ट संघर्ष पर राहुल गांधी का हमला, बोले—भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर, US ट्रेड डील पर भी उठाए सवाल
मिडिल ईस्ट संघर्ष पर राहुल गांधी का हमला, बोले—भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर, US ट्रेड डील पर भी उठाए सवाल
दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को हाई कोर्ट का नोटिस, 16 मार्च को अगली सुनवाई
दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को हाई कोर्ट का नोटिस, 16 मार्च को अगली सुनवाई
मैटरनिटी फोटोशूट में दिखा रणदीप हुड्डा और लिन लैसराम का खास रिश्ता, जल्द बनने वाले हैं माता-पिता
मैटरनिटी फोटोशूट में दिखा रणदीप हुड्डा और लिन लैसराम का खास रिश्ता, जल्द बनने वाले हैं माता-पिता
ऐसा अजीबोगरीब टैलेंट शायद ही आपने पहले देखा होगा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video
ऐसा अजीबोगरीब टैलेंट शायद ही आपने पहले देखा होगा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video
बिहार की राजनीति में हलचल के बीच तेजस्वी यादव सक्रिय, RJD विधायकों की अहम बैठक बुलाई
बिहार की राजनीति में हलचल के बीच तेजस्वी यादव सक्रिय, RJD विधायकों की अहम बैठक बुलाई
11 मार्च से बदलेगी किस्मत! गुरु के मार्गी होने से इन 2 राशियों को मिलेगा खास लाभ, धन और करियर में खुलेंगे नए रास्ते
11 मार्च से बदलेगी किस्मत! गुरु के मार्गी होने से इन 2 राशियों को मिलेगा खास लाभ, धन और करियर में खुलेंगे नए रास्ते
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच LPG को लेकर बड़ा फैसला, सरकार ने सिलेंडर बुकिंग का समय बढ़ाया
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच LPG को लेकर बड़ा फैसला, सरकार ने सिलेंडर बुकिंग का समय बढ़ाया
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की विदेश यात्रा पर रोक की मांग, आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दी अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की विदेश यात्रा पर रोक की मांग, आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दी अर्जी
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी
Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल
Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल
Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट तय, 17 मार्च को भारत में एंट्री; कंपनी ने बताए कई खास फीचर्स
Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट तय, 17 मार्च को भारत में एंट्री; कंपनी ने बताए कई खास फीचर्स
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया किस
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया किस
IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई