न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आशा भोसले के निधन से देशभर में शोक की लहर, पीएम मोदी, अमित शाह, गडकरी और फडणवीस सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन से देशभर में शोक की लहर दौड़ गई। पीएम मोदी, अमित शाह, नितिन गडकरी, देवेंद्र फडणवीस, योगी आदित्यनाथ और ममता बनर्जी समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि देते हुए उनके योगदान को याद किया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 12 Apr 2026 4:52:43

आशा भोसले के निधन से देशभर में शोक की लहर, पीएम मोदी, अमित शाह, गडकरी और फडणवीस सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन की खबर ने पूरे देश को गहरे शोक में डुबो दिया है। उनके जाने से सिर्फ संगीत प्रेमी ही नहीं, बल्कि राजनीतिक जगत की कई बड़ी हस्तियां भी भावुक हो उठीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित अनेक नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

पीएम मोदी ने किया भावुक स्मरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आशा भोसले के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी पुरानी यादों को साझा करते हुए लिखा कि आशा भोसले भारत की सबसे बहुमुखी और लोकप्रिय आवाज़ों में से एक थीं। उनकी लंबी और शानदार संगीत यात्रा ने भारतीय संस्कृति को नई ऊंचाइयां दीं और दुनिया भर के लोगों के दिलों को छुआ। उन्होंने कहा कि चाहे भावुक गीत हों या जोशीले गाने, उनकी आवाज़ में हमेशा एक अलग ही चमक नजर आती थी। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि उनके साथ बिताए गए पल हमेशा यादगार रहेंगे और उनकी आवाज आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

अमित शाह ने बताया अनमोल योगदान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी आशा भोसले के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा-आशा 'ताई' ने न केवल अपनी आवाज और प्रतिभा से एक अनूठी पहचान बनाई बल्कि अपने मधुर गीतों के माध्यम से भारतीय संगीत को और भी समृद्ध किया।

फडणवीस ने कहा—संगीत का एक और सितारा बुझा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा-"ये पूरे भारत के लिए, विश्व के संगीत प्रेमियों के लिए बहुत ही दुख की बेला है, भारत के इतिहास में उन्होंने संगीत की जो सेवा की है, मंगेशकर परिवार ने जो संगीत की सेवा की है, लता दीदी के रूप में पहले सितारा, पहला तारा लुप्त होते हुए हमने देखा, संगीत का दूसरा तारा भी आज लुप्त हुआ है, इसका हम सबको बहुत दुख है, बाल्यावस्था से संगीत की सेवा करते-करते 92 साल की उम्र तक लगातार उन्होंने सेवा की ,अपने 90 में जन्मदिन पर 3 घंटे CONCRT करने वाली दुनिया की एकमात्र गायिका है, आखरी दम तक संगीत की सेवा उन्होंने कि, हम सभी लोग जानते हैं कि शास्त्री संगीत से लेकर पॉप, रॉक ,सभी प्रकार की संगीत उन्होंने हम लोगों को दिया, सभी प्रकार के गीत गाए, विशेषता आरडी बर्मन जी और उन्होंने संगीत को एक अलग जोन में पहुंचने का काम किया और ऐसा कोई भी ,ऐसी कोई भी भाषा नहीं है, भारत की जिसमें उन्होंने गाना ना गया हो, 12000 से ज्यादा गाने, 20 से ज्यादा भाषाओं में उन्होंने गए, इस प्रकार की एक गायइका जिनके शुरू में परमेश्वर बसते थे, उनका चला जाना, यह भारत के लिए हम सभी के लिए बहुत बड़ी हानि है, उनके परिवार के दुख में, हम सभी लोग सम्मिलित हैं।'

नितिन गडकरी ने बताया अपूरणीय क्षति

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी आशा भोसले के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- भारतीय संगीत जगत की मशहूर और दिग्गज हस्ती गायिका पद्म विभूषण आशा भोसले जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजली। उनके साथ मेरे पारिवारिक संबंध रहें है। उनका जाना भारत के संगीत क्षेत्र की अपरिमित क्षति है। अपनी विलक्षण प्रतिभा से आशा जी ने संगीत के क्षितिज पर अपनी एक अलग पहचान बनाई। नया दौर, तीसरी मंज़िल, हरे रामा हरे कृष्णा, उमराव जान के साथ साथ इजाज़त और रंगीला जैसे वक़्त और पीढ़ियों के साथ बदलती कई मशहूर फिल्में और गीत आशा जी ने अपने स्वर से अजर अमर किए है। प्लेबैक सिंगर के रूप में भी उन्होंने कई यादगार गाने दिए। संगीत के क्षेत्र में उनका 'स्वर' और उनका महत्वपूर्ण योगदान पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को संबल दे।

सीएम योगी ने कला-संगीत जगत की अपूरणीय क्षति बताया

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आशा भोसले के निधन को कला और संगीत जगत की अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा-'भारतीय संगीत जगत की सुर साम्राज्ञी, सुरों की महान उस्ताद, 'पद्म विभूषण' आशा भोसले जी का निधन बहुत दुखद है और कला की दुनिया के लिए एक ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती। उनकी बेमिसाल गायकी ने भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयां दीं। उनकी मीठी धुनें हमेशा देश के लोगों के दिलों में गूंजती रहेंगी। मैं भगवान श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले, और शोकाकुल परिवार और चाहने वालों को यह बहुत बड़ा दुख सहने की शक्ति मिले। ॐ शांति!

ममता बनर्जी ने कहा—प्रेरणा की मिसाल थीं आशा जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जानी मानी गायिका आशा भोसले के निधन पर रविवार को गहरा शोक व्यक्त किया और उन्हें "संगीत जगत की महान हस्ती" करार देते हुए पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया। बनर्जी ने 'एक्स' पर अपने संदेश में कहा, "संगीत जगत की महान हस्ती आशा भोसले के निधन से गहरा दुख हुआ है। वह एक ऐसी प्रेरणादायी और मंत्रमुग्ध कर देने वाली गायिका थीं, जिन्होंने पीढ़ियों तक हमारे दिलों पर राज किया।" उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि बांग्ला संगीत में भी आशा भोसले का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। मुख्यमंत्री ने कहा, "उन्होंने कई बांग्ला गीत भी गाए और पश्चिम बंगाल में भी वह बेहद लोकप्रिय हैं। यह हमारा सौभाग्य है कि हमें उन्हें 2018 में हमारे सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'बंगविभूषण' से सम्मानित करने का अवसर मिला।'' बनर्जी ने भोसले के परिवार, सहयोगियों और दुनियाभर में उनके प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

उद्धव ठाकरे ने दी श्रद्धांजलि

शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, "आशा भोसले जी के निधन की खबर सुनकर अत्यंत दुःख हुआ। भारतीय संगीत जगत की एक अमर आवाज आज शांत हो गई। उनके सुरों ने कई पीढ़ियों को आनंद दिया और भावनाओं को छुआ। वे खुले व्यक्तित्व की धनी थीं। लता मंगेशकर के बाद वे संगीत जगत के एक महान युग की मजबूत स्तंभ की तरह खड़ी थीं। भारतीय संगीत क्षेत्र का यह स्तंभ आज ढह गया है। उनके गीत ही उनका अमरत्व बने रहेंगे। उनकी स्मृति को विनम्र श्रद्धांजलि।"

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर