न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आतंकियों को राष्ट्रीय झंडे में लपेटकर दफनाया गया..., इथोपिया में अनुराग ठाकुर का PAK पर तीखा प्रहार

इथोपिया में बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए कहा कि आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकियों को झंडे में लपेटकर अंतिम विदाई देता है और तीन दशकों से आतंकवाद को पाल रहा है। भारत अब चुप नहीं बैठेगा और हर हमले का मुंहतोड़ जवाब देगा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 01 Jun 2025 9:04:44

आतंकियों को राष्ट्रीय झंडे में लपेटकर दफनाया गया..., इथोपिया में अनुराग ठाकुर का PAK पर तीखा प्रहार

आतंक को संरक्षण देने वाले पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेनकाब करने के लिए भारत ने सात देशों में संसदीय प्रतिनिधिमंडल भेजे हैं। इन्हीं में से एक प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर हैं, जो इस समय इथोपिया के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि पाकिस्तान आतंकवादियों के लिए हमदर्दी रखता है और उन्हें सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई देता है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान मारे गए पाकिस्तानी आतंकियों के अंतिम संस्कार में वहां के अधिकारी, पुलिसकर्मी और नेता तक शामिल हुए। आतंकियों को उनके राष्ट्रीय झंडे में लपेट कर दफनाया गया, जैसे वे कोई राष्ट्र के नायक हों। उन्होंने पाकिस्तान पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यह देश आतंकवाद का पोषक बन चुका है।

पाकिस्तान खुद स्वीकार चुका है सच्चाई

अनुराग ठाकुर ने कहा कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री स्वयं स्वीकार कर चुके हैं कि पाकिस्तान पिछले तीन दशकों से आतंकवाद को पनाह दे रहा है। यह बात पाकिस्तान की नीयत और नीति दोनों को उजागर करती है। उन्होंने कहा कि विश्व में शायद ही कोई और देश होगा जो इतने लंबे समय तक आतंकियों को संरक्षण देता रहा हो। भारत की सरकार पाकिस्तान की हर हरकत पर नजर बनाए हुए है और यदि पाकिस्तान ने अपनी नीति नहीं बदली, तो उसे जवाब देने में देर नहीं की जाएगी।

‘पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते’

सांसद ने कहा कि जैसे खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते, वैसे ही बातचीत और आतंकवाद भी साथ नहीं चल सकते। अगर पाकिस्तान भारत से बातचीत चाहता है, तो उसे आतंकवाद का पूरी तरह खात्मा करना होगा। उन्होंने याद दिलाया कि जब भारत में पहलगाम आतंकी हमला हुआ, उसके अगले ही दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंधु जल संधि के तहत पाकिस्तान को मिलने वाले जल पर रोक लगा दी थी। इससे पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ गई थीं।

विपक्षी दल भी सरकार के साथ

अनुराग ठाकुर ने कहा कि पाकिस्तान के आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस बार सिर्फ सरकार नहीं, बल्कि सभी विपक्षी दल भी सरकार के साथ खड़े हैं। यह राष्ट्रीय एकजुटता भारत की ताकत को और भी मजबूत बना रही है। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ कोई साजिश की, तो भारत मुंहतोड़ जवाब देगा।

भारत की नीति – न छेड़ो तो ठीक, पर छेड़ो तो छोड़ेंगे नहीं

सांसद ने स्पष्ट कहा कि भारत की नीति साफ है – हम किसी को बिना वजह नहीं छेड़ते, लेकिन अगर किसी ने छेड़ दिया, तो फिर उसे छोड़ा नहीं जाता। उन्होंने बताया कि पहलगाम हमले के बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर सीधा हमला किया और 9 आतंकी संगठनों को खत्म कर दिया। यह संदेश साफ है कि भारत अब चुप नहीं बैठेगा और अपने दुश्मनों को उन्हीं के घर में घुसकर जवाब देगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल