न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमूल ने घटाई 700 से ज्यादा प्रोडक्ट्स की कीमत, घी-मक्खन से लेकर आइसक्रीम तक उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा

अमूल ने घी, मक्खन, आइसक्रीम, पनीर और बेकरी उत्पादों समेत 700 से ज्यादा प्रोडक्ट्स की कीमतों में कटौती की। 22 सितंबर से नई कीमतें लागू, उपभोक्ताओं को जीएसटी का पूरा लाभ मिलेगा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 21 Sep 2025 9:18:25

अमूल ने घटाई 700 से ज्यादा प्रोडक्ट्स की कीमत, घी-मक्खन से लेकर आइसक्रीम तक उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा

जीएसटी स्लैब में हालिया बदलाव के बाद अब डेयरी कंपनियां सीधे ग्राहकों को इसका लाभ पहुंचा रही हैं। इसी क्रम में, अमूल ब्रांड के तहत डेयरी उत्पादों का विपणन करने वाली गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ (जीसीएमएमएफ) ने शनिवार को घोषणा की कि घी, मक्खन, आइसक्रीम, बेकरी और फ्रोजन स्नैक्स सहित 700 से अधिक उत्पाद पैक की खुदरा कीमतों में कमी की गई है।

प्रोडक्ट्स की कीमतों में आई कमी

नई कीमतें 22 सितंबर, 2025 से लागू होंगी। जीसीएमएमएफ ने बयान में बताया कि इस कदम से उपभोक्ताओं को जीएसटी कटौती का पूरा फायदा मिलेगा। यह संशोधन मक्खन, घी, यूएचटी दूध, आइसक्रीम, पनीर, चॉकलेट, बेकरी उत्पादों, फ्रोजन डेयरी और आलू स्नैक्स, कंडेंस्ड मिल्क, पीनट स्प्रेड, माल्ट आधारित पेय जैसी श्रेणियों पर लागू हुआ है।

बयान के मुताबिक, मक्खन (100 ग्राम) का अधिकतम खुदरा मूल्य 62 रुपये से घटाकर 58 रुपये कर दिया गया है, वहीं घी की कीमत 40 रुपये घटाकर 610 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

उपभोक्ताओं तक लाभ पहुंचेगा

अमूल प्रोसेस्ड चीज ब्लॉक (1 किलो) की कीमत 30 रुपये घटाकर 545 रुपये प्रति किलो कर दी गई है। फ्रोजन पनीर (200 ग्राम) का नया अधिकतम खुदरा मूल्य 95 रुपये निर्धारित किया गया है, जो पहले 99 रुपये था।

जीसीएमएमएफ ने कहा कि कीमतों में यह कमी डेयरी उत्पादों, विशेषकर आइसक्रीम, पनीर और मक्खन की खपत को बढ़ाएगी, क्योंकि भारत में इनकी प्रति व्यक्ति खपत अभी भी कम है। इससे पहले मदर डेयरी ने भी 22 सितंबर से अपने उत्पादों की कीमतों में कटौती की घोषणा की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च

एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?

बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ

किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग

Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स

आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन

मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे

अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?

अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज

मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान

कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं