न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अहमदाबाद विमान हादसा: आसमान का बादशाह कैसे बना हादसे का शिकार? कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बोइंग ड्रीमलाइनर 787-8 विमान हादसे में 242 लोगों की जान पर संकट मंडरा गया। टेकऑफ के 5 मिनट बाद क्रैश हुए इस प्लेन से जुड़े विवाद और तकनीकी खामियों की पूरी जानकारी यहां पढ़ें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 12 Jun 2025 9:44:56

अहमदाबाद विमान हादसा: आसमान का बादशाह कैसे बना हादसे का शिकार? कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!

अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज एक बेहद दुखद घटना हुई, जब एयर इंडिया का एक बोइंग ड्रीमलाइनर 787-8 विमान क्रैश हो गया। यह हादसा उड़ान भरने के महज 5 मिनट के भीतर हुआ, जिससे पूरे देश में हड़कंप मच गया है। इस भीषण हादसे में 242 लोग सवार थे, जिनमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर्स शामिल थे।

यह विमान टेकऑफ के कुछ ही पलों बाद एक रिहायशी इलाके के ऊपर गिर पड़ा। चश्मदीदों के अनुसार, हादसे से ठीक पहले विमान के पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क करके इमरजेंसी में मदद की गुहार लगाई थी, लेकिन दुर्भाग्यवश इसके कुछ ही क्षणों बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

बता दें कि यह विमान यानी ड्रीमलाइनर 787-8, अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी Boeing द्वारा 26 अप्रैल 2004 को लॉन्च किया गया था। इस लेख में हम आपको इस विशेष विमान की कीमत, विशेषताएं और इससे जुड़े पुराने विवादों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

बोइंग ड्रीमलाइनर 787-8 प्लेन की कीमत और खासियत

बोइंग ड्रीमलाइनर 787-8 को उसके आधुनिक डिज़ाइन और ईंधन कुशलता के लिए जाना जाता है। कंपनी का दावा है कि यह विमान पारंपरिक विमानों की तुलना में 20% कम फ्यूल का इस्तेमाल करता है। यह विमान लगातार 9000 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम है, जो इसे इंटरनेशनल उड़ानों के लिए बेहद उपयोगी बनाता है।

इस विमान की कीमत भी उतनी ही खास है — ड्रीमलाइनर 787-8 की कीमत लगभग 243.6 मिलियन डॉलर है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 2100 करोड़ रुपये होती है। एयरलाइंस कंपनियां इसे लंबी दूरी की उड़ानों के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प मानती रही हैं।

2013 में ड्रीमलाइनर पर दुनिया भर में लगी थी रोक

हालांकि ड्रीमलाइनर की उड़ानों का इतिहास पूरी तरह से बेदाग नहीं रहा है। साल 2013 में जापान की दो एयरलाइंस कंपनियों द्वारा खरीदे गए ड्रीमलाइनर विमानों में लिथियम आयन बैटरियों में आग लगने की घटनाएं सामने आई थीं। इनमें से एक विमान में आग बोस्टन एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान लगी थी, जबकि दूसरे विमान की हवा में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी।

इन घटनाओं के बाद दुनिया भर के कई देशों ने ड्रीमलाइनर 787-8 की उड़ानों पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया था। करीब 3 महीनों तक यह विमान आसमान में नहीं उड़ सका।

2020 से 2022 के बीच सामने आए थे कई निर्माण दोष

बोइंग ड्रीमलाइनर 787-8 विमान की बॉडी और निर्माण से संबंधित समस्याएं वर्ष 2020 से 2022 के बीच सुर्खियों में रहीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दौरान विमान के कई हिस्सों को ठीक से नहीं जोड़ा गया था। इसके अलावा, विमान की बॉडी में इस्तेमाल किए गए कार्बन फाइबर के हिस्सों में ज्वाइंट की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठे। कुछ विशेषज्ञों ने यह भी बताया कि विमान की बॉडी का झुकाव (alignment) भी असामान्य रूप से खराब पाया गया।

इन सब विवादों और तकनीकी खामियों के बावजूद ड्रीमलाइनर विमानों का इस्तेमाल दुनिया भर में हो रहा है। लेकिन आज अहमदाबाद में हुई दुखद दुर्घटना ने एक बार फिर विमान सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल