न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रेलवे ने 3 ट्रेनों को 90 दिन के लिए किया रद्द, रोडवेज बस से यात्रियों का खर्च बढ़ा

सर्दियों में रेलवे की तीन ट्रेनों की सेवाएं 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द कर दी गई हैं। दिल्ली-बरेली, मुरादाबाद-बरेली और कामाख्या–आनंद विहार एक्सप्रेस बंद रहने से यात्री बस पर निर्भर होंगे और खर्च बढ़ेगा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 30 Nov 2025 2:58:11

रेलवे ने 3 ट्रेनों को 90 दिन के लिए किया रद्द, रोडवेज बस से यात्रियों का खर्च बढ़ा

सर्दियों के आगमन के साथ ही रेल यात्रियों की परेशानियां बढ़ गई हैं। रेलवे ने हर साल की तरह इस बार भी कोहरे का हवाला देते हुए दिल्ली-बरेली, मुरादाबाद-बरेली और कामाख्या–आनंद विहार टर्मिनल ट्रेन सेवाओं को 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द कर दिया है। इनमें दिल्ली-बरेली पैसेंजर, मुरादाबाद-बरेली पैसेंजर और साप्ताहिक कामाख्या–आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस ट्रेन शामिल हैं। पिछले साल भी बरेली–अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन कुछ समय के लिए रद्द रही थी, जिससे यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा था।

बसों पर निर्भर होगा सफर, बढ़ेगा खर्च

रेलवे के अनुसार, इस बार तीनों ट्रेनों का संचालन पूरी तरह रद्द रहेगा। इससे सबसे अधिक प्रभावित होंगे वे यात्री जो बरेली की ओर जाने के लिए पैसेंजर ट्रेनों पर निर्भर थे। चंदौसी और बरेली के बीच सामान्य टिकट पर यात्रा की सुविधा नहीं रहेगी। जनशताब्दी या अन्य ट्रेनों के लिए पहले से बुकिंग करनी होगी।

बरेली जाने के लिए सीमित बसें

चंदौसी से बरेली जाने के लिए दिन में केवल दो-तीन बसें उपलब्ध हैं, और वह भी सुबह के समय। अन्य समय में यात्रियों को बदायूं होते हुए बरेली पहुंचना पड़ता है, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ जाते हैं। पैसेंजर ट्रेनों की तुलना में रोडवेज बसों के किराए अधिक हैं।

चंदौसी–मुरादाबाद रोडवेज बस का किराया 90 रुपये, बरेली बाय आंवला 126 रुपये, बरेली बाय बदायूं 176 रुपये और अलीगढ़ 175 रुपये है। जबकि पैसेंजर ट्रेनों का किराया क्रमश: 10, 20 और 25 रुपये है। नियमित यात्री पहले भी स्टेशन अधीक्षक और डीआरएम तक ज्ञापन देकर मुरादाबाद–बरेली पैसेंजर को रद्द न करने की मांग कर चुके हैं।

राहत मिलने की उम्मीद कम

स्टेशन अधीक्षक राजू कुमार ने बताया कि पैसेंजर ट्रेनें बंद होने से स्थानीय यात्रियों को काफी दिक्कत होती है। यात्रियों द्वारा ज्ञापन दिए गए हैं, लेकिन राहत मिलने की संभावना कम है। सर्दियों में कोहरे के कारण रेल यातायात प्रभावित होता है, इस वजह से ट्रेनें रद्द की जाती हैं।

सीएमआई वेद प्रकाश ने बताया कि सर्दियों में यात्रियों की संख्या कम हो जाती है। सामान्य दिनों में चंदौसी स्टेशन से प्रतिदिन लगभग तीन हजार टिकट बिकते हैं, जबकि सर्दियों में यह संख्या दो हजार तक गिर जाती है। यह निर्णय मुख्यालय से लिया जाता है, इसलिए मंडल स्तर पर बदलाव की संभावना कम होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला