न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अगले तीन दिन 21 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश, छह राज्यों में ओलावृष्टि का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने अगले तीन दिन 21 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश तथा छह राज्यों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। जानें कौन-कौन से इलाके प्रभावित होंगे और कहां-कहां बादल बरस सकते हैं।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 20 Mar 2026 8:28:54

अगले तीन दिन 21 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश, छह राज्यों में ओलावृष्टि का अलर्ट

मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। दिल्ली-एनसीआर में कल भी हल्की बारिश हुई और आज अचानक तेज हवाओं, धूल भरी आंधी, गरज-चमक और बारिश के साथ मौसम सुहावना भी बन गया है। देश के कई हिस्सों में बादल छाए हुए हैं और कुछ स्थानों पर बारिश भी दर्ज की गई। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 19 मार्च से 22 मार्च 2026 तक 21 राज्यों में आंधी-पानी का और 6 राज्यों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। विशेषकर 20 मार्च को मौसम की स्थिति अधिक गंभीर होने की संभावना है, जिसमें तेज हवाओं और बारिश के साथ ओलावृष्टि का खतरा भी है।

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, मौसम बदलने की वजह

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में पूरे उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। इससे कई राज्यों में आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी है। पहाड़ी क्षेत्रों में नया मजबूत विक्षोभ जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी ला सकता है। इसके अलावा, पूर्वोत्तर राज्यों, ओडिशा, सिक्किम, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में भी तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। स्काईमेट के अनुसार कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, महाराष्ट्र, विदर्भ और मराठवाड़ा में भी बादल बरसने के संकेत हैं।

जानें, कहां-कहां बरसेंगे बादल

दिल्ली: गुरुवार को अधिकतम तापमान 27°C दर्ज किया गया। शुक्रवार को भी मौसम सुहावना रहेगा। 20 मार्च को दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज धूल भरी आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का खतरा है। अगले दो दिन हवाएं 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी।

उत्तर प्रदेश: नोएडा, गाजियाबाद, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं, संभल, हापुड़, अलीगढ़, बुलंदशहर, आगरा, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा और फिरोजाबाद में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट है। वेस्ट यूपी के कुछ जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी है।

बिहार: पटना, गया, दरभंगा, नालंदा, जहानाबाद, भोजपुर, बक्सर, अरवल, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, नवादा, जमुई, शेखपुरा, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, समस्तीपुर, मधुबनी, सुपौल, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर, बेगूसराय और खगड़िया में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी है।

राजस्थान: जयपुर, भरतपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, उदयपुर, शेखावटी और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में तेज आंधी और बारिश की संभावना है। ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी है।

हरियाणा और पंजाब: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले दो दिन कई जिलों में आंधी और बारिश के साथ ओलावृष्टि और वज्रपात का खतरा है। हिसार, नारनौल, भिवानी, चरखी और दादरी समेत अन्य जिलों में बारिश हो सकती है। पंजाब के चंडीगढ़, पठानकोट, अमृतसर, पटियाला, रूपनगर, लुधियाना और एसबीएस नगर में भी तेज आंधी और बारिश का अलर्ट है।

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग, केदारनाथ, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में मौसम की गतिविधियां जारी रहेंगी।

हिमाचल प्रदेश: लाहौल-स्पीति, कुकुमसेरी, कुल्लू, मंडी, शिमला, चंबा और कांगड़ा में भारी बारिश और हिमपात की संभावना है। आकाशीय बिजली, आंधी और ओलावृष्टि के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है।

जम्मू-कश्मीर: गांदरबल, सोनमर्ग, चिनाब घाटी, बारामूला, कुपवाड़ा, मुगल रोड, श्रीनगर घाटी और दक्षिण कश्मीर के ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फबारी हो रही है।

दक्षिण भारत और द्वीपसमूह: केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में मौसम खराब रहेगा।

पूर्वोत्तर भारत: ओडिशा, सिक्किम, असम, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और झारखंड में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
SIR पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फैसले सभी की मंजूरी से हुए
SIR पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फैसले सभी की मंजूरी से हुए
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
SIR पर 14 आपत्तियों की रिपोर्ट से चुनाव आयोग पर सवाल, विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार को घेरा
SIR पर 14 आपत्तियों की रिपोर्ट से चुनाव आयोग पर सवाल, विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार को घेरा
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
RO पानी का TDS कितना होना चाहिए? 50, 100 या 300, जानें क्या कहते हैं मानक
RO पानी का TDS कितना होना चाहिए? 50, 100 या 300, जानें क्या कहते हैं मानक
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
यूसुफ पठान समेत सात पूर्व TMC नेताओं को NCPI में अहम जिम्मेदारियां, 27 पदाधिकारियों के नाम घोषित
यूसुफ पठान समेत सात पूर्व TMC नेताओं को NCPI में अहम जिम्मेदारियां, 27 पदाधिकारियों के नाम घोषित