न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 5 संकेतों से जानें कि आप ही बिगाड़ रहे अपने बच्चों को

कई बार देखा जाता हैं कि बच्चों की आदतें बिगड़ने लगती हैं और वे अनुशासनहीन हो जाते हैं। इसके लिए पेरेंट्स आसपास के वातावरण को दोषी ठहराते हुए नजर आते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 22 Apr 2021 12:35:27

इन 5 संकेतों से जानें कि आप ही बिगाड़ रहे अपने बच्चों को

सभी पेरेंट्स अपने बच्चों का पालन-पोषण अच्छे से करना चाहते हैं कि उन्हें सही खानपान के साथ ही अच्छे संस्कार दिए जाए। पेरेंट्स अपने बच्चों की हर ख्वाहिश को पूरा करने का सपना रखते हैं और बच्चों के प्यार-दुलार में कोई कमी नहीं रखते हैं। लेकिन कई बार देखा जाता हैं कि बच्चों की आदतें बिगड़ने लगती हैं और वे अनुशासनहीन हो जाते हैं। इसके लिए पेरेंट्स आसपास के वातावरण को दोषी ठहराते हुए नजर आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पेरेंट्स की वजह से ही कई बच्चे बिगड़ने लगते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो दर्शाते हैं कि आप ही अपने बच्चों को बिगाड़ रहे हैं।

हर समय बच्चों की तारीफ करना

बच्चों की तारीफ करना बहुत अच्छी बात है। इससे बच्चों को प्रेरणा मिलती है और वे अगली बार और बेहतर करे का प्रयास करते हैं। लेकिन हर समय बच्चों की तारीफ करना भी उनके मानसिक विकास के लिए अच्छा नहीं है, खासकर झूठी तारीफ करना। इससे बच्चे चैलेंज स्वीकार करने में हिचकिचाते हैं। बच्चों को गलत करने पर टोकना और समझाना भी उतना ही जरूरी है, जितना कि अच्छा काम करने पर तारीफ करना। इसलिए आपको कभी भी बच्चों को भ्रम में नहीं रखना चाहिए।

parenting tips,parenting tips in hindi,overparenting,ruining your kids

बच्चों से कोई आशा न रखना

मां-बाप जो कुछ करते हैं वो बच्चों के लिए करते हैं इसलिए शुरुआती दिनों में बच्चे जो कुछ करते हैं उसके पीछे मां-बाप को खुश और इम्प्रेस करने की प्रेरणा होती है। लेकिन कई बार मां-बाप बच्चों को बहुत ज्यादा प्यार करने के कारण हर बात के लिए आजादी दे देते हैं। बच्चों पर नजर न रखना, उन्हें उनके हाल पर छोड़ देना, बहुत अधिक आजादी दे देना बच्चों के विकास के लिए अच्छा नहीं है। दरअसल बच्चों पर नजर न रखने से उनका व्यवहारिक और मानसिक विकास बाधित होता है।

बच्चों के लिए हद से ज्यादा चिंतित रहना

हर मां-बाप बच्चों को प्यार करते ही हैं, लेकिन बच्चों को बहुत अधिक प्यार करना, हर समय उनके लिए चिंतित रहना भी सही नहीं है। बच्चों के लिए आपकी सख्ती, दुलार, नाराजगी, गुस्सा, डांट सबकुछ जरूरी है। दरअसल तरह-तरह के एक्सप्रेशन के जरिए आप बच्चों को मानसिक रूप से इस बात के लिए तैयार करते हैं, कि वो अपने जीवन में शामिल होने वाले लोगों के मनोभावों के प्रति कैसे रिएक्ट करना है ये सीख सकें। इसलिए बच्चों को हद से ज्यादा प्यार करना या उनकी चिंता करना भी सही नहीं है।

parenting tips,parenting tips in hindi,overparenting,ruining your kids

उनके कहे बिना ही मदद के लिए आगे आना

परेशानियों, मुश्किलों और जरूरत के समय बच्चों की मदद करना हर मां-बाप का कर्तव्य है। लेकिन हर छोटी-छोटी बात पर उनकी मदद के लिए आगे आ जाना या बिना मदद मांगे ही सहायता करने के लिए उतावले रहना बच्चों के लिए अच्छा नहीं है। इससे बच्चे आप पर निर्भर हो जाते हैं। जबकि एक अच्छे अभिभावक के तौर पर आपका कर्तव्य यह है कि आप अपने बच्चों को चुनौतियों का स्वयं सामना करना सिखाएं। ऐसे मां-बाप को लगता है कि उनके बच्चे को कोई कष्ट न हो, लेकिन छोटी-मोटी परेशानियों से जूझकर ही बच्चा मजबूत इच्छाशक्ति वाला और स्वतंत्र जीवन जीने योग्य बन सकता है। इसलिए जहां भी संभव हो, बच्चों को खुद ही समस्याओं का हल खोजने के लिए कहें।

बच्चों की हर जिद पूरी करना

हर मां-बाप अपने बच्चे की ख्वाहिश पूरी करना चाहते हैं। मगर ख्वाहिश और जिद में अंतर को पहचानना बहुत जरूरी है। बच्चों को ढेर सारे गिफ्ट्स देना, उनके कुछ भी मांगने पर मना न करना और उनकी जिद को हमेशा सिर-माथे पर रखने की आदत बच्चों के व्यवहारिक विकास के लिए अच्छी नहीं है। दरअसल बच्चों की हर जिद पूरी करने से वे चीजों का महत्व नहीं समझते हैं। जबकि जीवन में हर छोटी से छोटी चीज और व्यक्ति का महत्व होता है। मां-बाप को बच्चों को बताना चाहिए कि कौन सी चीज उनके लिए उपयोगी है और कौन सी उपयोगी नहीं है। इसी तरह रिश्तों का, पैसों का, चीजों का, खाना का महत्व उन्हें बताएं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

नशे में था पायलट! फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में टर्बुलेंस के बाद डोप टेस्ट को लेकर बड़ा खुलासा
नशे में था पायलट! फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में टर्बुलेंस के बाद डोप टेस्ट को लेकर बड़ा खुलासा
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
MS Dhoni को BCCI से हर महीने कितनी मिलती है पेंशन? जानें पूरी डिटेल
MS Dhoni को BCCI से हर महीने कितनी मिलती है पेंशन? जानें पूरी डिटेल
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
सूर्य का सिंह राशि में गोचर, इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत; शिक्षा-करियर में मिलेंगे सफलता के नए मौके
सूर्य का सिंह राशि में गोचर, इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत; शिक्षा-करियर में मिलेंगे सफलता के नए मौके
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए