न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

International Women Day : पुरुषों की इन आदतों से नफरत करती हैं महिलाएं, लाएं इनमें बदलाव

। इन आदतों को जानकार छोड़ने की कोशिश करें वो ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आपकी तरफ से अपने पार्टनर को बड़ा तोहफा होगा। तो आइये जानते हैं इन आदतों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 08 Mar 2022 12:56:24

International Women Day : पुरुषों की इन आदतों से नफरत करती हैं महिलाएं, लाएं इनमें बदलाव

हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। यह दिन को मनाने का उद्देश्य हैं कि हर इंसान महिलाओं का महत्व समझे और उनके त्याग, समर्पण, निष्ठा और काम की सराहना करें। भारत में आज भी कई पुरुष ऐसे हैं जो शादी में खुद का वर्चस्व ऊपर मानते हैं और महिला पार्टनर को उतना महत्व नहीं देते हैं जबकि वह आपके साथ ही आपके पूरे परिवार को संभालने का काम करती हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि अपने में बदलाव लाया जाए और उनके काम को महत्व दिया जाए। आज इस कड़ी में हम आपको पुरुषों की उन आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे महिलाएं नफरत करती हैं। इन आदतों को जानकार छोड़ने की कोशिश करें वो ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आपकी तरफ से अपने पार्टनर को बड़ा तोहफा होगा। तो आइये जानते हैं इन आदतों के बारे में...

international women day,mates an d me,relationship tips,women hate these habits of men

अपनी पर्सनैलिटी पर गौर करें

ज़रूरी नहीं कि पुरुषों का गुड लुक, परफेक्ट पर्सनैलिटी, उनके विचार और मैनर महिलाओं को एक नजर में ही पसंद आ जाएं। महिलाओं को लगता है कि पुरुष काफी हद तक इन चीजों का दिखावा करते हैं। इसलिए पुरुष जैसे हैं वैसे ही खुद को प्रेजेंट करें। आज के समय में कोई भी महिला अपने पार्टनर को लेकर किसी भी बंधन में बंधे नहीं रहना चाहती। इसलिए जरूरी है कि पुरुष हर वक्त अपने अच्छेपन का गुणगान न करें। उनकी पर्सनैलिटी जैसी है, उसे ही और भी ग्रूम करें। ऐसा करने से महिलाएं खुद ही आकर्षित होंगी।

काम करने की मशीन ना समझें

आमतौर पर शादी के बाद लड़कियों पर घर की जिम्मेदारी डाल दी जाती है। अक्सर पति अपनी पत्नी को काम करने वाली एक मशीन समझने लगते हैं। महिला हाउस वाइफ हो या नौकरी करने वाली फिर भी घर की जिम्मेदारी उसी को दी जाती है। ऐसे में उन्हें नौकरी से फ्री होकर घर संभालना पड़ता है। वही अगर महिला हाउस वाइफ हो तो पति के लिए घर का काम मायने नहीं रखता। ऐसे में उसे लगता है कि पत्नी पूरा दिन घर पर आराम करती है। ऐसे में किसी भी महिला को इस तरह के पुरुष कभी पसंद नहीं आते हैं।

घर-परिवार की जिम्मेदारी साझा करें

भारत में खासतौर पर महिलाओं पर पूरे घर की जिम्मेदारी डाल देते हैं। पुरुषों का मानना होता है कि घर के सभी काम और बच्चों व बड़ों की देखभाल करना सिर्फ महिलाओं का ही फर्ज है। मगर पुरुषों की ऐसी सोच महिलाओं की बिल्कुल भी पसंद नहीं आती है। उनका मानना हैं कि गृहस्थ जीवन में दोनों है। ऐसे में घर-परिवार की जिम्मेदारी भी दोनों ही होनी चाहिए।

international women day,mates an d me,relationship tips,women hate these habits of men

बोलने से ज्यादा सुनें

पुरानी बातों और घटनाओं में महिलाएं ज्यादा इंटरेस्ट नहीं लेतीं। वो ऐसी बातों को सुनते वक्त बोर हो जाती हैं। महिलाओं को आकर्षित करने का सबसे आसान तरीका है - खुद शांत रहें और उन्हें बोलने का पूरा मौका दें। पुरुषों का हर वक्त अपने बारे में बात करना महिलाओं को बिल्कुल भी नहीं भाता। साथ ही, उन्हें ऐसे पुरुष भी अच्छे नहीं लगते जो अपनी गलतियों को सुधारते नहीं, उसे दोहराते रहते हैं। किसी के साथ रिलेशन में रहने का मतलब ये नहीं होता कि आप हर वक्त स्मार्टनेस और अपने गुड लुक्स पर ध्यान देते रहें। पार्टनर आपके साथ कम्फर्टेबल हैं या नहीं, ये बात ज्यादा मायने रखती है।

देर से घर ना लौटे

पत्नी पूरा दिन घर का काम करके शाम को पति के आने जॉब से लौटने का इंतजार करती रहती हैं। वे भी पति के साथ कुछ पल एक साथ बीताना पसंद करती हैं। मगर कई बार पति के काम में बिजी होने से वे देर रात घर लौटता है। ऐसे में पत्नी की एकसाथ टाइम स्पेंड करने की इच्छा अधूरी रह जाती है। कई बार तो पति बाहर से ही डिनर कर आता है और पति उसके इंतजार में भूखी रह जाती है। ऐसे में पुरुषों की इन आदतों से महिलाएं अक्सर परेशान रहती हैं। इसके साथ ही वे उनकी ऐसी आदत को बिल्कुल भी सहन नहीं कर पाती हैं।

काम में लापरवाही ना करें

आमतौर पर पुरुष काम को लेकर लापवाह होते हैं। वे सोचते हैं कि उनकी पत्नी उनके हिस्से का काम कर ही लेगी। ऐसे में वे अक्सर सब्जी न लाना, गीला तौलिया बिस्तर पर छोड़ देना, पत्नी के बाद बिस्तर से उठने पर भी चादर सही ना करना, बच्चे की पढ़ाई में मदद न करना आदि काम करते हैं। मगर महिलाओं को पुरुषों की ऐसी आदतें बिल्कुल भी पसंद नहीं आती हैं। ऐसे में वे कई बार शादीशुदा जिंदगी में खुद को कैद भी समझने लगती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती