न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आपके रिश्ते की खुशियां छीन सकती हैं पति से कही गई ये बातें, बनती हैं कड़वाहट का कारण

आज इस कड़ी में हम आपको पत्नी द्वारा पति को बोली गई उन बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो रिश्ते में कड़वाहट का कारण बनती हैं और आपके रिश्ते की खुशियां छीन सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 20 Dec 2021 6:35:03

आपके रिश्ते की खुशियां छीन सकती हैं पति से कही गई ये बातें, बनती हैं कड़वाहट का कारण

पति-पत्नी का रिश्ता आपसी समझ से मजबूत बनता हैं और यह समय के साथ एक-दूसरे पर भरोसे को बढ़ाता हैं। पूरी जिंदगी का साथ निभाने के लिए जरूरी हैं कि एक-दूसरे को अच्छे से जाना जाए और किसी भी परिस्थिति में अपने पार्टनर से क्या बात करनी हैं यह समझ रखी जाए। खासतौर से पत्नियों को यह जानने की जरूरत हैं कि आप अपने पति के सामने बोलने के दौरान बातों का ध्यान रखें। रिश्ते को मजबूत बनाने और किसी तरह की परेशानी से बचने के लिए पत्नियों को पति के सामने सोच समझ कर बोलना चाहिए। आज इस कड़ी में हम आपको पत्नी द्वारा पति को बोली गई उन बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो रिश्ते में कड़वाहट का कारण बनती हैं और आपके रिश्ते की खुशियां छीन सकती हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

मायके की न करें अधिक तारीफ


शादी के बाद अक्सर महिलाएं अपने पति या ससुरालवालों के सामने मायके की तारीफ करती हैं। ऐसा ज्यादा करने से बचें। मायके की अधिक तारीफ करने से हो सकता है कि आपके पति को ऐसा महसूस हो कि आप उनके परिवार से अपने परिवार की तुलना कर रही हैं। पति को ये भी लग सकता है कि आप उनके साथ खुश नहीं हैं और इसलिए अक्सर अपने मायके की ही तारीफ करती रहती हैं। ये पति को नापसंद हो सकता है।

relationship tips,relationship tips in hindi

ससुराल की बुराई करना

लगभग हर पुरुष चाहता है कि पत्नी उसके परिवार को अपना समझे। ऐसे में अगर आप अपने पति के सामने सास ससुर,ननद या देवर किसी की भी बुराई करती हैं तो ये आपके पति को अच्छा नहीं लगेगा। हो सकता है कि वह आपको कुछ न कहें लेकिन पति से बार बार ससुरालवालों की चुगली करना अच्छी बात नहीं। इससे पति के मन में रिश्ते को लेकर खटास आ सकती है।

पास्ट रिलेशनशिप


शादी से पहले आपका बॉयफ्रेंड था या नहीं था, आपका ब्रेकअप हुआ तो क्यों हुआ, पुराने बीएफ ने आपको हर्ट किया जैसी बातें आपके प्रेजेंट और फ्यूचर से कोई वास्ता नहीं रखती हैं, ऐसे में पति को इन सब चीजों के बारे में बताना बेफिजूल का सिरदर्द बन जाएगा। जरूरी नहीं कि आप जितने फ्रैंक अंदाज में अपने पति से सभी बातें शेयर कर रही हैं उसी तरह वह उसे लें। यह भी संभव है कि वह इन सब बातों को लेकर जैलस फील करें और उन्हें आपसे दूर ले जाए।

relationship tips,relationship tips in hindi

दोस्तों से पार्टनर की गॉसिप

अपने पार्टनर को फॉर ग्रांटेड लेना किसी भी रिश्ते के लिए बहुत नुकसानदायक है। एडजस्टमेंट से लेकर आर्थिक खर्चों को उठाने तक हर शादी में प्रॉब्लम आती है। लेकिन इन सब चीजों को लेकर अपने दोस्तों या परिवारवालों से पार्टनर की गॉसिप भी सही नहीं है। आपका यह कदम न केवल आपकी शादी को खोखला बना रहा है बल्कि लगातार ऐसा करने से रिश्ते में खटास तो आ ही जाएगी। कुछ कपल्स जहां आपस में बात करना बेहतर समझते हैं, तो कई लोग पति-पत्नी के मामले में दोस्तों और घरवालों को इन्वॉल्व करके अपना रिश्ता बिगाड़ लेते हैं।

न करें पति की तुलना


पति कभी भी पसंद नहीं करते कि पत्नी उनकी तुलना किसी और से करें। खास कर किसी अन्य पुरुष से अगर आप अपने पति की तुलना करती हैं तो उन्हें ये बुरा लग सकता है। इससे वह आपसे नाराज भी हो सकते हैं या बहस भी हो सकती है।

पति को दें अटेंशन


हर मर्द अपनी पत्नी का पूरा महत्व चाहता है। किसी कार्यक्रम या गैदरिंग के दौरान आप अपने पति को भूल न जाएं। उनको महत्व और समय दें। दोस्तों या रिश्तेदारों में इतना बिजी न हों कि पति के साथ समय बिताना ही याद न रहे। पति को आपका अटेंशन चाहिए होता है। खासकर आपके और उनके दोस्तों के सामने। ऐसा न करने पर उन्हें बुरा लग सकता है और रिश्ते में दूरी आ सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत