न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 7 तरीकों से दूर करें अपने रूठे बॉयफ्रेंड की नाराजगी, आएगी चहरे पर मुस्कान

आज हम आप लड़कियों के लिए कुछ ऐसे तरीके लेकर आए हैं जिनकी मदद से अपने रूठे बॉयफ्रेंड की नाराजगी को मिनटों में दूर किया जा सकता हैं और उनके चहरे पर मुस्कान देखने को मिल सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 27 Nov 2021 3:57:59

इन 7 तरीकों से दूर करें अपने रूठे बॉयफ्रेंड की नाराजगी, आएगी चहरे पर मुस्कान

किसी भी रिलेशनशिप में रूठना-मनाना तो चलता ही रहता है जो उनके रिश्ते को जवां रखता हैं और प्यार को भी बढ़ाता हैं। लेकिन इसके लिए जरूरी हैं कि पार्टनर की नाराजगी को समय रहते ही दूर कर दिया जाए। ज्यादा समय बीतने पर मन उलझनों के भंवर में पड़ जाता हैं। लड़कों को मनाने में लड़कियों को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती हैं। लड़कियों द्वारा बढ़ाया गया एक कदम ही लड़कों का दिल पिघला देता हैं। ऐसे में आज हम आप लड़कियों के लिए कुछ ऐसे तरीके लेकर आए हैं जिनकी मदद से अपने रूठे बॉयफ्रेंड की नाराजगी को मिनटों में दूर किया जा सकता हैं और उनके चहरे पर मुस्कान देखने को मिल सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में।

पत्र के जरिए माफी

सॉरी एक ऐसा शब्द है जो कई तरह की दूरियों व नाराजगी को मिटाने का काम चुटकियों में कर देता है। अक्सर लड़कियां सोचती हैं कि सॉरी बोलना लड़कों का काम है, पर ऐसा नहीं है। अगर बॉयफ्रेंड आपकी किसी गलती की वजह से नाराज है, तो बिना सोचे समझे सबसे पहले उनसे माफी मांगे। हमेशा याद रखें सॉरी बोलने से कोई छोटा नहीं हो जाता, खासकर जब गलती आपकी हो। अगर वो फोन नहीं उठा रहे हैं, तो पत्र के जरिए माफी मांग सकते हैं। उन्हें बताएं कि आपको अपनी गलती का एहसास हो चुका है। पत्र लिखना एक अलग और प्यारा इशारा हो सकता है। यकीन मानिए, आपका पत्र पाकर उनके चेहरे पर एक मीठी सी मुस्कान आ ही जाएगी।

relationship tips,relationship tips in hindi

सरप्राइज डेट प्लान

बॉयफ्रेंड हमेशा ही अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के कई बहाने खोजते रहते हैं। हालांकि, नाराजगी में वो मिलने से मना भी कर सकते हैं, लेकिन उन्हें किसी ऐसी खास जगह पर बुलाएं जहां आप उनसे अच्छे से बात कर सकें। इसके लिए चाहें तो कोई सरप्राइज डेट प्लान कर सकती हैं या फिर उन्हें बिना बताए उनसे मिलने जा सकती हैं। अचानक अपनी गर्लफ्रेंड को देख उन्हें खुशी महसूस होगी और निश्चित है कि उनका गुस्सा गायब हो जाएगा।

कोई स्पेशल डिश बनाएं

‘आदमी के दिल का रास्ता पेट से होकर जाता है’, यह कहावत तो आपने सुनी ही होगी। तो उनके लिए क्यों न कुछ स्पेशल बनाया जाए। इसके लिए चाहें तो आप उनकी मनपसंदीदा कोई डिश बना सकती हैं या फिर कुछ ऐसा जो कभी पहले न बनाया हो और उन्हें पसंद भी आए। ऐसे में हो सकता है नाराज बॉयफ्रेंड इस स्पेशल डिश को खाकर गुस्सा भूल जाएंगे।

relationship tips,relationship tips in hindi

गिफ्ट भेजें

चाहे लड़का हो या लड़की गिफ्ट्स तो सभी को पसंद होते हैं। ऐसे में अगर बॉयफ्रेंड नाराज है, तो कोई ऐसे गिफ्ट का चुनाव करें जिसपर कोई रोमांटिक कोट लिखा हो या फिर चाहे तो कोई कार्ड भी दे सकती हैं। इसे और ज्यादा खास बनाने के लिए गिफ्ट या कार्ड के साथ एक लव लेटर भी लिखकर दे सकती हैं। हो सकता है उसे पढ़ते ही उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाए और वो अपना सारा गुस्सा भूल जाए।

जादू की झप्पी

कई बार जादू की झप्पी नाराजगी दूर करने में बेहद काम आती है। ये तरीका बॉयफ्रेंड को मनाने के लिए भी आजमाया जा सकता है। सरप्राइज डेट पर बॉयफ्रेंड की नाराजगी को दूर करने के लिए उन्हें हग कर सकती है। बॉयफ्रेंड को कसकर गले लगाकर देखें उसका गुस्सा कुछ ही मिनटों में गायब हो जाएगा। कुछ मिनट तक उन्हें बस गले लगाए रहें, कई बार खामोशी और एक-दूसरे के साथ होने का एहसास ही नाराजगी दूर करने के लिए काफी है।

relationship tips,relationship tips in hindi

भावुक होकर मनाएं

इन सभी चीजों से अगर उनका गुस्सा नहीं शांत हो रहा है, तो एक ऑप्शन ये भी हो सकता है कि आप उन्हें भावुक होकर या रोकर मना सकती हैं। अगर आप उनके सामने रोकर अपनी गलती स्वीकार करेंगी और मनाएंगी, तो उन्हें एहसास होगा कि आपको अपनी गलती का कितना पछतावा है। ध्यान रहे भावुक होने या रोने का मतलब गिड़गिड़ाना नहीं होता है। इसके अलावा, भावुक होने या रोने का नाटक नहीं करना है, बल्कि सच्चे मन से सॉरी महसूस करके माफी मांगनी है।

कोई सॉन्ग डेडिकेट करें

रूठे बॉयफ्रेंड को कैसे मनाएं,इसके लिएउन्हें गाना डेडिकेट करना भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसके लिए आप उन्हें उनकी पसंद का या कोई भी प्यारा गाना डेडिकेट कर सकती हैं। कुछ लोगों को गाना सुनना बेहद पसंद होता है, ऐसे में उनका मनपसंद गाना गाकर भी सुना सकती हैं। इससे उन्हें खुशी महसूस होगी और उनका गुस्सा भी कुछ हद तक शांत हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर डॉक्टरों की गंभीर चेतावनी, 19 दिन के अनशन में 9 किलो से ज्यादा घटा वजन
सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर डॉक्टरों की गंभीर चेतावनी, 19 दिन के अनशन में 9 किलो से ज्यादा घटा वजन
फीफा विश्व कप 2026: सिर्फ 7 मिनट में बदली मैच की तस्वीर, इंग्लैंड को हराकर अर्जेंटीना फाइनल में पहुंचा
फीफा विश्व कप 2026: सिर्फ 7 मिनट में बदली मैच की तस्वीर, इंग्लैंड को हराकर अर्जेंटीना फाइनल में पहुंचा
अमेरिकी सांसदों का नया बिल, भारत समेत 5 देशों पर 100% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव; रूसी तेल खरीद बना वजह
अमेरिकी सांसदों का नया बिल, भारत समेत 5 देशों पर 100% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव; रूसी तेल खरीद बना वजह
ईरान पर अमेरिका की ताबड़तोड़ एयर स्ट्राइक, मिसाइल ठिकानों से एयर डिफेंस तक तबाही
ईरान पर अमेरिका की ताबड़तोड़ एयर स्ट्राइक, मिसाइल ठिकानों से एयर डिफेंस तक तबाही
E20 फ्यूल से खराब हुई कार, कोर्ट ने कंपनी को नई गाड़ी देने का दिया आदेश
E20 फ्यूल से खराब हुई कार, कोर्ट ने कंपनी को नई गाड़ी देने का दिया आदेश
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
101 साल की उम्र में भी नहीं छोड़ा काम, फिट और खुश रहने के लिए अपनाती हैं ये 3 नियम
101 साल की उम्र में भी नहीं छोड़ा काम, फिट और खुश रहने के लिए अपनाती हैं ये 3 नियम
दिल्ली में IFC चार्ज नहीं चुकाने वालों पर सख्ती की तैयारी, जल बोर्ड ने MCD से मांगे 5 साल के बिल्डिंग, 2000 करोड़ के नुकसान का अनुमान
दिल्ली में IFC चार्ज नहीं चुकाने वालों पर सख्ती की तैयारी, जल बोर्ड ने MCD से मांगे 5 साल के बिल्डिंग, 2000 करोड़ के नुकसान का अनुमान
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
100 करोड़ क्लब की ओर तेज़ी से बढ़ी 'धमाल 4', छठे दिन भी बरकरार रहा बॉक्स ऑफिस पर जलवा
100 करोड़ क्लब की ओर तेज़ी से बढ़ी 'धमाल 4', छठे दिन भी बरकरार रहा बॉक्स ऑफिस पर जलवा
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
पैपराजी पर भड़कीं मौनी रॉय, कैमरा देखते ही छिपाया चेहरा; उंगली दिखाकर बोलीं- 'बंद करो'
पैपराजी पर भड़कीं मौनी रॉय, कैमरा देखते ही छिपाया चेहरा; उंगली दिखाकर बोलीं- 'बंद करो'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
'घर तोड़ने वाली महिला' कहकर ट्रोल हुईं कुनिका सदानंद, एक्ट्रेस ने भी दिया करारा जवाब
'घर तोड़ने वाली महिला' कहकर ट्रोल हुईं कुनिका सदानंद, एक्ट्रेस ने भी दिया करारा जवाब