न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कहीं आपका पार्टनर तो नहीं मतलबी, इन तरीकों से करें उसकी पहचान

आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीके लेकर आए हैं जिन्हें जानकर आप पता लगा सकते हैं कि कहीं आपका पार्टनर मतलबी तो नहीं हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 10 Mar 2021 1:20:22

कहीं आपका पार्टनर तो नहीं मतलबी, इन तरीकों से करें उसकी पहचान

रिलेशनशिप तभी मजबूत होती हैं जब उसमें एक-दूसरे पर भरोसा और प्यार हो। जैसे ही किसी रिश्ते में छल या शक आ जाता हैं तो यह कमजोर होने लगता हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि अपने लिए पार्टनर का चुनाव देख-परखकर किया जाए। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो मतलबी होते हैं और रिश्ता जुड़ने के बाद भी अपना स्वार्थ साधते हैं। ऐसे पार्टनर किसी भी तरह आपका साथ नहीं दे सकते हैं और इन्हें पहचानने में कहीं आपको देर ना हो जाए। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीके लेकर आए हैं जिन्हें जानकर आप पता लगा सकते हैं कि कहीं आपका पार्टनर मतलबी तो नहीं हैं।

relationship tips,relationship tips in hindi,selfish partner

काम के लिए बार-बार करते हैं फोन

आपके कई दोस्त या रिश्तेदार होंगे जो आपसे हर दिन फोन पर बात करते होंगे, लेकिन जो पार्टनर मतलबी होते हैं वो आपसे तभी बात करेंगे जब उन्हें आपसे कोई काम होगा। इसके अलावा वो आपसे फोन पर बात करने से या ज्यादा मिलने से भी बचेंगे। अगर उन्हें आपसे पैसे चाहिए, आपसे कोई काम करवाना है या आपसे किसी भी तरह की मदद चाहिए तो ही वो आपसे फोन पर मदद मागेंगे।

एक नहीं कई लोगों से रिलेशन

जो पार्टनर मतलबी होता है, वो एक से ज्यादा लोगों से रिलेशन में रहते हैं। इन्हें जिस-जिससे जो काम होता है, उसके मुताबिक ये उन सभी को अपने प्रेम जाल में फंसाकर रखते हैं और जैसे ही मतलब पूरा हो जाता है। वैसे ही ये उनसे दूरी बना लेते हैं। ये लोग अपने काम के लिए तो कई बार मिलते हैं, लेकिन बिना काम के मिलना भी पसंद नहीं करते हैं। बस जैसे हो सके, वैसे अपना मतलब पूरा करके किनारा कर लेते हैं।

relationship tips,relationship tips in hindi,selfish partner

आपके काम के लिए बनाते हैं बहाना

जैसे कि अपने काम के लिए मतलबी पार्टनर आपको बार-बार फोन करते हैं, इसका उलट अगर आपको उनसे कभी काम है तो वो बहाने बनाएंगे। वो आपका काम न करने के सौ बहाने बनाएंगे और वो बहाने ऐसे होंगे कि एक पल को तो आपको भी लगेगा कि ये सच कह रहे हैं। लेकिन असल में वो मतलबी होते हैं, इसलिए वो चाहते हुए भी आपके काम नहीं आ सकते हैं।

अपने बारे में ज्यादा जानकारी नहीं देते

जो पार्टनर मतलबी होते हैं उनकी एक और खासियत होती है कि वो अपने बारे में ज्यादा कोई पर्सनल जानकारी नहीं देते हैं। वो आपके बारे में सभी जानकारी जुटा लेंगे, लेकिन अपने बारे में, अपने घर का पता, परिवार के बारे में आदि कोई जानकारी नहीं देते हैं। इसके अलावा पांचवा काम वो ये भी करते हैं वो अपने पार्टनर से बातें जल्दी खत्म करने की फिराक में रहते हैं, ताकि वो उनसे ज्यादा कुछ पूछ न लें। अपने प्यार का यकीन दिलाकर वो अपना मतलब पूरा करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन