न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 6 आसान तरीकों से जीते अपने पार्टनर का भरोसा, रिलेशनशिप में बढ़ेगा विश्वास

रिलेशनशिप को बचाने के लिए जरूरी हैं कि पार्टनर का भरोसा जीता जाए और उन्हें अपनी जिंदगी की जरूरत बनाए। आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से रिलेशनशिप में आपका एक-दूसरे पर विश्वास बढ़ेगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 29 Nov 2021 7:04:36

इन 6 आसान तरीकों से जीते अपने पार्टनर का भरोसा, रिलेशनशिप में बढ़ेगा विश्वास

रिलेशनशिप की मजबूती दोनों पार्टनर के एक-दूसरे पर भरोसे और विश्वास पर टिकी होती हैं। इन्हीं चीजों से रिलेशनशिप की नींव मजबूत होती हैं और रिश्ते में प्यार बढ़ता हैं। अगर दोनों पार्टनर के बीच भरोसे में कमी आने लगती हैं तो रिलेशनशिप डगमगाने लगती हैं और यह धीरे-धीरे खत्म होने की कगार पर पहुंच जाती हैं। ऐसे में अपनी रिलेशनशिप को बचाने के लिए जरूरी हैं कि पार्टनर का भरोसा जीता जाए और उन्हें अपनी जिंदगी की जरूरत बनाए। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से रिलेशनशिप में आपका एक-दूसरे पर विश्वास बढ़ेगा। तो आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में।

नजरें मिलाकर करें बातें

कहा जाता है कि जब कोई नजरें चुराकर बातें करता है तो इसका मतलब है कि उसके मन में कोई चोर है। ऐसा आपके पार्टनर को भी लग सकता है। ऐसे में जब भी आप अपने पार्टनर से किसी भी विषय पर बात करें तो उससे नजरों से नजरें मिलाकर बात करें। इससे वह न केवल आपकी बातों पर भरोसा करेगा बल्कि आप पर उसका विश्वास और मजबूत हो जाएगा।

relationship tips,relationship tips kin hindi,trust-in-relationship

छोटी-छोटी खुशियों का ध्यान रखना जरूरी

यदि पार्टनर की छोटी-छोटी खुशियों का ख्याल रखा जाए तो इससे पार्टनर का न केवल आप पर प्यार बढ़ेगा बल्कि विश्वास भी कायम होगा। उदाहरण के तौर पर अगर आपके पार्टनर को आइसक्रीम खाना पसंद है या मूवी देखना पसंद है तो आप हफ्ते में एक या दो बार उसकी पसंद का काम करें। ऐसा करने से रिश्ते में प्यार और भरोसा दोनों बढ़ेगा।

अधूरी बातें करना है गलत

रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए और उस पर भरोसा कायम करने के लिए अपने पार्टनर से सही और पूरी बात करना जरूरी है। अगर आप उससे अधूरी बात करेंगे या पूरी बात कहे बिना ही चले जाएंगे तो इससे उसे लगेगा कि आप कुछ छुपा रहे हैं। ऐसे में जरूरी है अपने पार्टनर को सभी मुद्दों के बारे में बताएं और पूरी बातें करें।

relationship tips,relationship tips kin hindi,trust-in-relationship

उनके साथ मिलकर करें फैसला

अगर फैसला आप दोनों के जीवन से जुड़ा है या फैसले से आपका और आपके पार्टनर का जीवन प्रभावित हो सकता है तो ऐसे फैसले मिल कर लें। व्यक्तिगत तौर पर कोई फैसला ना करें। इससे आपके साथी का भरोसा आप पर कम हो सकता है। मिलकर फैसला लेने से न केवल पार्टनर को लगेगा कि आप उसकी भावनाओं का सम्मान कर रहे हैं बल्कि उसका विश्वास भी बढ़ेगा।

अपनी वादों को जरूर निभाएं

कुछ लोगों की आदत होती है कि वे वादे करके उन्हें भूल जाते हैं। ऐसा करने से साथी का विश्वास डगमगा जाता है। जब भी आप अपने साथी से किसी भी तरीके का वादा कर रहे हैं जैसे उसे मूवी दिखाने का वादा या उसके साथ बाहर घूमने जाने का वादा तो उसे जरूर पूरा करें और अगर आप किसी कारणवश अपना वादा नहीं पूरा कर रहे हैं तो अपने साथी को परिस्थिति के बारे में बताएं।

झूठ का ना लें सहारा

अपने पार्टनर को खुश करने के लिए कभी भी झूठ का सहारा ना लें। हमेशा उसे सही जानकारी दें। अगर आपके पार्टनर को पता चला कि आप उससे झूठ बोल रहे हैं तो उसका विश्वास आप पर खत्म हो जाएगा। ऐसे में किसी भी चीजं के लिए झूठ का सहारा ना लें और अपने पार्टनर से हमेशा सच बोलें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर