न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आपकी किसिंग स्टाइल खोलती हैं रिलेशनशिप के राज, बताती हैं आपकी फीलिंग्स

जब भी आप किसी रिलेशनशिप में आते हैं तो अपने पार्टनर की पर्सनैलिटी और फीलिंग्स को अच्छे से जानने की कोशिश करते हैं। ऐसे में उनकी किसिंग स्टाइल कई बातें बताती हैं। किसिंग किसी भी रिश्ते का अहम हिस्सा है और यह आपकी बोंडिंग को बढ़ाने का काम करता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 15 Sep 2022 7:08:06

आपकी किसिंग स्टाइल खोलती हैं रिलेशनशिप के राज, बताती हैं आपकी फीलिंग्स

जब भी आप किसी रिलेशनशिप में आते हैं तो अपने पार्टनर की पर्सनैलिटी और फीलिंग्स को अच्छे से जानने की कोशिश करते हैं। ऐसे में उनकी किसिंग स्टाइल कई बातें बताती हैं। किसिंग किसी भी रिश्ते का अहम हिस्सा है और यह आपकी बोंडिंग को बढ़ाने का काम करता हैं। अपने प्यार भरे संदेश को पार्टनर तक पहुंचाने के लिए किस से बेहतर तरीका औऱ क्या हो सकता है? जी हां, जिस तरह आंखों से बिना कहे भावनाएं व्यक्ति होती हैं, उसी तरह किसिंग स्टाइल भी रिलेशनशिप के राज खोलते हुए पार्टनर की पर्सनैलिटी और फीलिंग्स को बताती हैं। ऐसे में आज हम आपको इससे जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं कि किस तरह किसिंग स्टाइल से पार्टनर के बारे में जाना जा सकता हैं।

ways of kissing

आंख बंद करके किसिंग

जो पुरुष अपने साथी का चुंबन आंखें बंद करके लेते है, वे बेहद रोमांटिक किस्म के होते हैं और प्यार की दुनिया में खो जाना चाहते हैं। यदि उनकी पार्टनर उन्हें प्यार करने में देर करे या जरा भी ढिलाई बरते तो उनके प्यार का बुखार तुरंत उडन छू भी हो जाता है। ऐसे पार्टनर अगर थोड़ा संयम रखें तो बेहद रोमांटिक लाइफ जी सकते हैं।

रुक-रुक कर किस करना

क्या आप भी किस करने के दौरान बीच-बीच में रुक जाते हैं? अगर आपका जवाब हां है तो इसका मतलब है कि आप थिंकर यानी विचारक हैं। आप धीरे-धीरे सोच विचार कर और पक्ष-विपक्ष के बारे में जानकारी हासिल करने के बाद ही कोई कदम उठाते हैं। वैसे तो यह आपकी अच्छी खासियत है लेकिन अगर आपका पार्टनर जरूरत से ज्यादा ऐक्टिव है तो आपकी यह खासियत आपकी सबसे बड़ी कमी भी साबित हो सकती है।

ways of kissing

सॉफ्ट किस

सॉफ्टली किस करने का मतलब है कि पार्टनर बहुत रोमांटिक है। ये चाहते हैं कि इनके किस का असर पार्टनर पर ज़्यादा समय तक रहे। इस तरह का किस बहुत ज़्यादा पैशनेट होता है और पार्टनर को एक्साइटेड कर देता है। इस तरह का किस करने वाले पार्टनर बेहद सेंसिटिव होते हैं और कोई भी फैसला लेने में किसी तरह की गलती नहीं करते।

ways of kissing

किस करते वक्त पार्टनर को पकड़ना

बहुत से लोग पार्टनर को किस करते वक्त अपने दोनों हाथ या फिर अपना एक हाथ पार्टनर की गर्दन के पीछे वाले हिस्से पर या फिर पीठ पर रखना पसंद करते हैं। ऐसा करने से वह हल्के से पार्टनर को गाइड करने की कोशिश करते हैं। साथ ही उनकी यह आश्वस्त करने वाली छूअन इस बात का सबूत है कि वे अपने पार्टनर की बहुत ज्यादा केयर करते हैं।

बातचीत में चुंबन


कुछ पुरुष बात करते–करते ही मौका देखकर अचानक ही पार्टनर को किस कर लेते हैं, जिससे वह काफी उत्तेजित हो जाती है। इस प्रकार किस लेना यह जाहिर करता है, कि ऎसे पुरुष सेक्स के दौरान अपना संयम नहीं खोते, जिससे उनकी पार्टनर हमेशा संतुष्ट रहती है और सेक्स के दौरान अपने दिल की हर बात पार्टनर से शेयर कर देती है। बस इस तरह के व्यक्ति अक्सर सही समय पर ग़लत बोल जाते हैं, जिससे कई बार उनके आपसी संबंध बिगड़ने की नौबत भी आ जाती है।

किस करते हुए हल्के से काटना

क्या आप भी पार्टनर को किस करते वक्त लिप्स पर हल्के से काट लेते हैं? अगर आपका जवाब हां है तो हैरान होने की जरूरत नहीं। इसमें कोई नई बात नहीं है और यह एक कॉमन प्रैक्टिस है। कामसूत्र के मुताबिक, यह कामुकता का संकेत है और इससे ब्लड फ्लो बढ़ता है जिससे उस व्यक्ति को उत्तेजित होने में मदद मिलती है। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आपका मतलब है कि आप भी एक शरारती लवर हैं और आपको पता है कि पार्टनर को उत्साहित कैसे करना है। इस तरह के किस करने वाले लोग यह चाहते हैं कि उनका पार्टनर भी उन्हें पैशनेटली किस करे और उनके साथ शरारत करे। रिलेशनशिप में इस तरह की शरारत उनकी लाइफ में हमेशा रोमांच बनाए रखती है।

किस के दौरान जीभ का इस्तेमाल

अगर पार्टनर संग लिप लॉक करते ही आपकी जीभ हरकत में आ जाती है तो इसका मतलब है कि आप एक एक्सप्लोरर यानी खोज करने वाले हैं जिसे यह जानना अच्छा लगता है कि आगे और क्या आने वाला है। वैसे तो यह आपकी सकारात्मक खूबी है लेकिन आपको थोड़ा धैर्य रखना सीखना होगा क्योंकि ऐसा जरूरी नहीं है कि सभी लोगों को खुद के अंदर की जा रही खोज पसंद हो।

पैशनेट किस या स्मूच

कुछ पुरुष अपने पार्टनर को काफी जोर से किस करते हैं। ऐसा करके वे उसे इम्प्रेस करना चाहते हैं और उस पर प्रभाव उस पर छोडना चाहते हैं, लेकिन सच ये है कि ऐसे पुरुष का किस पत्नी या प्रेमिका ज़्यादा दिनों तक याद नहीं रख पाती। यह किस हॉट और एक्साइटिंग ज़रूर होता है, पर इसका असर देर तक नहीं रहता।

बांहों में भरकर करे किस

अगर पुरुष अपनी पार्टनर को बांहों में भर ले, फिर हाथ दबाएं और धीरे–धीरे उसके हर अंग को स्पर्श करके चुंबन ले, तो इसका अर्थ है कि अपनी पत्नी या प्रेमिका को डोमिनेट करना उसका स्वभाव है। वो हर समय अपनी पार्टनर पर अधिकार जताना चाहता है। यानी ऐसे पुरुष के साथ आपको निभाना है तो आपको हमेशा उसके इशारों पर चलना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन