न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑफिस में इंप्रेशन जमाना चाहते हैं अच्छा, वर्कप्लेस पर रखें इन बातों का ध्यान

ऐसे में आज हम आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका ध्यान रख आप वर्कप्लेस पर अपने बॉस या सहकर्मियों पर अच्छा इंप्रेशन जमा पाएंगे। आइये जानते हैं यह जरूरी जानकारी...

Posts by : Neha | Updated on: Tue, 10 Jan 2023 3:24:55

ऑफिस में इंप्रेशन जमाना चाहते हैं अच्छा, वर्कप्लेस पर रखें इन बातों का ध्यान

नौकरीपेशा आदमी अपने पूरे दिन का अधिकांश समय अपने वर्कप्लेस या ऑफिस में गुजारता हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि अपने वर्कप्लेस का माहौल मधुर बनाए रखते हुए सभी पर अपना इंप्रेशन अच्छा बनाया जाए। बॉस हो या सहकर्मी सभी के साथ बनाकर चलेंगे तो आपके काम में आसानी होगी। हर कोई चाहता हैं कि ऑफिस में सभी उनके काम की सराहना करें और इसके लिए जरूरी हैं कि आपका इंप्रेशन अच्छा हो। ऐसे में आज हम आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका ध्यान रख आप वर्कप्लेस पर अपने बॉस या सहकर्मियों पर अच्छा इंप्रेशन जमा पाएंगे। आइये जानते हैं यह जरूरी जानकारी...

want to make an impression in the office keep these things in mind at the workplace,mates and me,relationship tips

ड्रेसिंग स्टाइल का ध्यान रखें

आप मानें या न मानें आपकी ड्रेस स्टाइल बहुत हद तक आपके लुक को इफेक्ट करता है। फॉर्मल वियर आपको प्रोफेशनल लुक देते हैं। आपको ध्यान में रखना चाहिए कि आपका ड्रेसिंग सेन्स आपकी पर्सनलिटी की पहचान कराता है। इसलिए हमेशा इसका ध्यान रखें और प्रॉपर ड्रेसिंग को फॉलो करें।

पॉजिटिव एटीट्यूड

वर्कप्लेस पर पॉजिटिव एटीट्यूड के साथ काम कहीं न कहीं आपकी पर्सनलिटी का एक एक्स्ट्रा फीचर होता है। अपने साथी वर्कर के साथ फ्रेंडली एटीट्यूड आपकी प्रोफेशनल लाइफ में आपकी सक्सेस को श्योर करता है। इसलिए जितना हो सके अपने साथी वर्कर के साथ घुलें मिलें और उनके साथ फ्रेंडली रहें।

want to make an impression in the office keep these things in mind at the workplace,mates and me,relationship tips

कम्यूनिकेशन

किसी भी रिश्ते का यह सबसे अहम पार्ट होता है। बॉस से भी कम्यूनिकेशन बनाए रखना बेहद जरूरी होता है। गोल्स और टारगेट को लेकर उन्हें लगातार चीजें कम्यूनिकेट करते रहें, जिससे उन्हें भी आपकी प्रोग्रेस और उसमें आ रही अड़चन का अंदाजा रहे। ऐसे में अगर आप किसी मुश्किल में फंस भी जाते हैं, तो आपके बॉस को आपकी मदद करने में आसानी होगी।

हमेशा एक्टिव रहें


अपने वर्कप्लेसे में हमेशा एक्टिव रहें। अगर आपके पास कोई काम नहीं है तो ऐसी स्तिथि में खाली न बैठे। अपने टीम लीडर से बात करके आगे के लिए काम असाइन कराएं। आपकी काम के प्रति ललक आपके बॉस या टीमलीडर की नज़र में आते ही आपको इसका फायदा मिलेगा। वो आप पर ट्रस्ट दिखाते हुए आसानी से आपको किसी भी काम की जिम्मेदारी दे सकेंगे।

want to make an impression in the office keep these things in mind at the workplace,mates and me,relationship tips

प्रॉब्लम शेयर करें

अगर आपको लगता है कि आपका बॉस कभी भी आपकी प्रॉब्लम नहीं समझेगा, तो ऐसा सोचना गलत है। एक सीनियर होने के नाते वह आपके एक बेहतर सोल्यूशन भी दे सकता है। इसलिए कुछ एक बार आपको खुद से बिना काम के भी बॉस से बात कर लेनी चाहिए।

बॉडी लैंग्वेज का ध्यान रखें


आपके हाव भाव आपके व्यक्तिव की झलक प्रस्तुत करते हैं। जब आप अपने वर्कप्लेस में कॉंफिडेंट होकर किसी काम को करते हैं तो कहीं न कहीं आप अपने आस पास लोगों के सामने अपनी एक अच्छी इमेज बनाते हैं। आपकी बॉडी लैंग्वेज आपके वर्कप्लेस में आपकी पोजीशन को डिफाइन करती है। आपका बात करने का तरीका, हाथ मिलाने का ढ़ंग, आपके व्यक्तिव का भाग है। इसलिए ध्यान रखें कि वर्कप्लेस में आप जितने कॉंफिडेंट होंगे उतना ही आप लोगों को इम्प्रेस कर सकेंगे।

want to make an impression in the office keep these things in mind at the workplace,mates and me,relationship tips

स्पष्ट रखें अपनी राय

ऐसे कर्मचारी न बनें, जिसकी किसी मुद्दे पर एक राय न हो। ऐसे लोगों को समझना काफी मुश्किल होता है। बॉस भी ऐसे कर्मचारी से डील करने से बचेगा क्योंकि उसे यही समझ नहीं आएगा कि एंप्लॉयी का गोल क्या है और वह किस तरह चीजों को लेकर सोचता है? इस वजह से वह उसे कोई जिम्मेदारी देने से भी बचेगा।

रिसर्च कर जानकारी जुटाएं

अगर आप जल्द ही कोई नयी कंपनी ज्वाइन करने वाले हैं तो जरूरी कि आप इससे जुड़ी सभी जानकारी पहले ही देख लें। आप कम्पनी की वेबसाइट या सोशल मीडिया अकाउंट पर जाकर इसके बारे में अच्छे से जान लें। ताकि जब आप किसी काम को लेकर अपने सीनियर या बॉस के कांटेक्ट में आएं तो अपनी नॉलिज से उनको इम्प्रेस कर सकें।

छोटी-छोटी बातों के लिए न करें परेशान


माना कि आपका बॉस आपकी मदद के लिए हमेशा मौजूद होता है, लेकिन छोटी-छोटी परेशानियां लेकर उनके पास न जाएं। अपने लेवल पर चीजों को समझने व सुलझाने की कोशिश करें। अगर आपको लगे कि वह चीज आगे चलकर बड़ा इशू बन सकती है, तो उस स्थिति में जरूर अपने बॉस को सूचित करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत