न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपने रिश्ते में लाना चाहते हैं वही पुराना वाला रोमांस, ये तरीके आएंगे आपके काम

कहते हैं कि किसी भी रिश्ते को चलाने के लिए दो चीजों का होना बहुत जरूरी होता है, एक प्यार और दूसरा विश्वास। इस रिश्ते में दो लोग प्यार और आपसी समझ के साथ सारी जिंदगी खुशी-खुशी बिता देते हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 12 Mar 2023 6:25:31

अपने रिश्ते में लाना चाहते हैं वही पुराना वाला रोमांस, ये तरीके आएंगे आपके काम

कहते हैं कि किसी भी रिश्ते को चलाने के लिए दो चीजों का होना बहुत जरूरी होता है, एक प्यार और दूसरा विश्वास। इस रिश्ते में दो लोग प्यार और आपसी समझ के साथ सारी जिंदगी खुशी-खुशी बिता देते हैं। लेकिन समय बीतने के बाद रिश्ते में वह रोमांच नहीं रह जाता हैं जो इसकी शुरुआत में था। कई बार अपनी तरफ से हर कोशिश करने के बाद भी हमारा रिश्ता हमारी आंखों के सामने बिखरता चला जाता है और हम बस यही सोचते रह जाते हैं कि आखिर हमसे ग़लती कहां हुई। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने रिश्ते में वही पुराना वाला रोमांस ला सकते हैं। आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में...

romance in your relationship,relationship tips in hindi,romantic life,romance in air

एक माफी से बन जाएगी सारी बात

अगर आपके और आपके पार्टनर के बीच कुछ गड़बड़ चल रही है तो आप अपनी तरफ से पहल करते हुए एक बार माफी मांग लें क्योंकि हो सकता है आपकी एक माफी आपके पूरे रिश्ते को सुधार दे। कई बार रिश्तों में प्यार तो होता है लेकिन तकरार के चलते वो कहीं छुप सा जाता है। एक बार प्यार से अपने पार्टनर को कहीं बाहर ले जाइए,उन्हें एक गिफ्ट के साथ एक सॉरी कार्ड दीजिए। आपको खुद ये एहसास होगा कि आपके और आपके पार्टनर के बीच की दूरियां मिट रही हैं।

एक-दूसरे को दें वक्त

किसी भी रिश्ते में झगड़े की सबसे बड़ी वजह होती है आपसी समझ की कमी। ऐसे में शादी के रिश्ते में पति-पत्नी को एक-दूसरे को समझने के लिए थोड़े वक्त की जरुरत होती है। आप दोनों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि एक-दूसरे को पूरा समय दें। आप चाहें कितने भी व्यस्त क्यों ना हों, लेकिन पार्टनर के लिए समय जरुर निकालें। इससे दोनों के मन में प्यार बना रहेगा।

romance in your relationship,relationship tips in hindi,romantic life,romance in air

प्यार भरे मैसेज भेजें

कामकाज में व्यस्त लोग इन दिनों एक-दूसरे को पर्याप्त समय नहीं दे पाते हैं। ऐसे में समय के अभाव के कारण कई बार लोगों के बीच दूरियां आनी शुरू हो जाती है। अगर आपके रिश्ते में भी यह वजह दूरियां ला रही है, तो आप एक-दूसरे को प्यार भरे मैसेज भेज सकते हैं। आप भले ही एक-दूसरे के साथ समय न बिता पाएं, लेकिन मैसेज के जरिए अपने पार्टनर को यह एहसास कराते रहें कि आप उनसे दूर होकर भी उनके पास ही हैं।

पुरानी मजाकिया बातों को याद करें

पुरानी यादों को ताजा करके आप अपने रिश्ते में पुरानी प्यार वापिस ला सकते हैं। वहीं कभी-कभी सबसे अच्छी यादें मजाकिया होती हैं। मोटिवेशन एंड इमोशन स्टडी में प्रकाशित के अध्ययन के अनुसार दो लोग अगर मजाकिया अंदाज के होते हैं, तो उनकी जोड़ी अच्छी होती है। वो छोटी-छोटी चीजों में खुश रहते हैं और साथ में दोस्तना बियेविर रखते हैं। वहीं तरह पुरानी चीजों को याद करना आपको याद दिला सकता है कि पहले आप एक दूसरे को कितना समय और प्यार देते थे और अब आप ऐसा कुछ भी नहीं करते हैं।

romance in your relationship,relationship tips in hindi,romantic life,romance in air

बेस्ट फ्रेंड्स बन कर रहें

आज के समय में हमारे घर वालों से भी ज्यादा करीब हमारे दोस्त होते हैं। उनमें भी 1-2 लोग ही ऐसे होते हैं, जिनसे हम अपनी सारी बातें शेयर कर पाते हैं। हसबैंड -वाइफ के बीच में भी ऐसा ही बॉन्ड होना चाहिए। एक रिसर्च के अनुसार जो कपल एक-दूसरे को बेस्ट फ्रेंड्स बन कर रहें, अपनी बातें शेयर करें। अगर किसी बात से परेशान हैं, तो वो एक-दूसरे के साथ साझा करें। ऐसा करने से आपका रिश्ता और मजबूत होगा।

एक-दूसरे को दें उपहार

अक्सर रिश्ते में प्यार इसलिए कम होने लगता है, क्योंकि आपके पार्टनर को यह अहसास होने लगता है कि वह अब आपके लिए खास नहीं है। ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि आप अपने पार्टनर को यह अहसास कराते रहे कि वह आपके लिए कितना खास है। इसके लिए आप चाहें तो एक-दूसरे को तोहफे दे सकते हैं। जन्मदिन, एनीवर्सरी, वैलेंटाइन डे के अलावा पार्टनर से मिला उपहार उन्हें खास होने का अहसास कराएगा और उन्हें आपके करीब लाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती