न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्भवती पत्नी की खुशी के लिए जरूर करें ये काम, आएगी नजदीकियां

गर्भवती पत्नी की खुशीयां बनी रहे। आज इस कड़ी में हम आपको इससे जुड़े कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिनका ख्याल रख अप उन्हें "हैंडल विद केयर" कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 20 Mar 2022 2:24:38

गर्भवती पत्नी की खुशी के लिए जरूर करें ये काम, आएगी नजदीकियां

किसी भी महिला के लिए मां बनने से बड़ा सुख कुछ नहीं होता हैं और गर्भधारण के ये नौ महीने बहुत महत्व रखते हैं जो जिंदगीभर याद रहते हैं। लेकिन इन दिनों में महिलाओं को जरूरत होती हैं अपने पार्टनर अर्थात पति के साथ की। पति ही हैं जो साथ देते हुए इन दिनों में उनकी तकलीफ में साथ देता हैं और खुशनुमा माहौल तैयार करता हैं। बच्चे के वजन और शरीर में आने वाले परिवर्तनों के कारण इस दौरान पत्नी थोड़ा चिडचिड़ी हो जाती है। ऐसी स्थिति में पतियों को चाहिए कि स्थिति को इस तरह हैंडल किया जाए कि गर्भवती पत्नी की खुशीयां बनी रहे। आज इस कड़ी में हम आपको इससे जुड़े कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिनका ख्याल रख अप उन्हें "हैंडल विद केयर" कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

tips to take care of pregnant wife,relationship tips,mates and me

क्रिएटिव बनें

आप अपनी क्रिएटिविटी से पत्नी को काफी खुश रख सकते हैं। अगर आपको लिखने का शौक है तो पत्नी के लिए कुछ स्पेशल लिखें और उसे सुनाएं। इसके अलावा आप को सॉन्ग भी उसके लिए गुनगुना सकते हैं। ऐसे पल न सिर्फ खुशी देते हैं, बल्कि आपके बॉन्ड को भी बेहतर बनाते हैं।

सर्पोट और केयर

अगर आप अपनी पत्नी को ऐसी स्थिति में पूरा सर्पोट देते है और उन्हे लाचार महसूस नहीं होने देते है तो वह खुश रहेगी। ऐसी हालत में उन्हे आपकी देखभाल की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। गर्भवती महिलाओं की हर तरीके की जरूरत सिर्फ उसका पति आसानी से पूरी कर सकता है। पूरे नौ महीने तक उनकी पूरी देखभाल करें और प्रसव के दौरान उनके साथ रहें।

स्पेशल फील कराएं

प्रेगनेंसी के समय आपकी पत्नी कई तरह की समस्याओं से गुजर रही होती है। ऐसे में आप अगर उसे स्पेशल फील कराएंगे तो वो भी इस समय को एन्जॉय करने की कोशिश करेगी। आप अपनी पत्नी के लिए कभी चाय या डिनर में उसके लिए कुछ खास बना सकते हैं। आपकी ये चीजें उसे महसूस कराएंगी कि आप उसे कितना प्यार करते हैं।

tips to take care of pregnant wife,relationship tips,mates and me

उसकी सभी जरूरतों को पूरा करें

हां, उसे वह सबकुछ दें जो उसके लिए जरूरी हो। कई बार गर्भवती महिलाओं को कुछ अलग चीज चाहिए होती है जैसे - उन्हे आधी रात को कुछ खाने का मन होता है, अगर आप आसानी से बना सकते है तो बना दें, वरना मीठा सा प्रॉमिस जरूर करें। कई बार वह चाहेगी कि आप काम न करके उनके साथ रहें तो आप ऐसा ही करें। उन्हे न नहीं कहें।

अटेंशन दें

ये समय पत्नी को अटेंशन देने का होता है। इसलिए उसका खास खयाल रखें। अपने व्यवहार में उसके प्रति केयर को जाहिर करें और उसकी खास इच्छाओं को पूरा करें। अगर उसके शरीर में कोई दिक्कत है तो हल्की मसाज देकर उसे कंफर्टेबल महसूस कराएं।

समस्या को समझें

प्रेगनेंसी में कई बार मूड स्विंग्स होते हैं। ऐसे में कई बार वो बेवजह गुस्सा हो सकती है या उसे बेवजह रोने का मन कर सकता है। पत्नी की इस समस्या को समझने का प्रयास करें और बोलते समय भाषा का खास खयाल रखें। ऐसी स्थिति में आप उसे पेम्पर करेंगे तो उसे अच्छा महसूस होगा।

tips to take care of pregnant wife,relationship tips,mates and me

आराम करने दें

वह पूरे 9 महीने बच्चे को कोख में रखती है, उसमें वजन होता है और उसकी वजह से शरीर में कई परिवर्तन भी होते है। जितना भी संभव हो, उनके शरीर को आराम पहुंचने दें। उन्हे रोमेंटिक डिनर पर लें जाएं, पार्क में शाम की सैर पर ले जाएं, फूड स्ट्रीट पर कुछ खाने के लिए बाहर ले जाएं।

बातों को सुनें

आपकी पत्नी अगर आपसे कुछ कहना चाहती है तो उसे रोकें नहीं, उसकी बातों को ध्यान से सुनें। ऐसे में अगर उसके मन में किसी बात की नाराजगी होगी तो वो उसके जहन से निकल जाएगी। साथ ही अगर वो अपने मन की कोई खास बात आपसे कहना चाहती है तो कहने के बाद संतुष्ट हो जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती