न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चाहते हैं पार्टनर संग रिश्ते को मजबूत बनाए रखना, दैनिक जीवन में रखें इन बातों का ध्यान

आज हम आपको इसी से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं कि किन बातों का ध्यान रख पार्टनर संग रिश्ते में प्यार बनाए रखा जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 08 Sep 2022 6:35:45

चाहते हैं पार्टनर संग रिश्ते को मजबूत बनाए रखना, दैनिक जीवन में रखें इन बातों का ध्यान

शादी के बाद अपने रिश्ते को संभालना एक अलग टास्क होता हैं जहां आप पर जिम्मेदारियां भी होती हैं। ऐसे में संतुलन बनाते हुए रिश्ते में प्यार जगाए रखने की जरूरत होती हैं। आपसी विश्वास, प्यार, एक-दूसरे के प्रति केयरिंग नेचर से आप अपने पार्टनर का दिल जीत सकते हैं और पार्टनर संग रिश्ते को मजबूत बनाए रख सकते हैं। अपने पार्टनर के साथ किस तरह से डील करना है, ये हर किसी को जानना-समझना चाहिए। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं हैं, बस कुछ आदतें हैं जिन्हें अपने दैनिक जीवन में उतार लिया जाए तो पति-पत्नी का रिश्ता और मजबूत हो जाता हैं। आज हम आपको इसी से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं कि किन बातों का ध्यान रख पार्टनर संग रिश्ते में प्यार बनाए रखा जा सकता हैं।

tips to strengthen your relationship,mates and me,relationship tips

एक-दूसरे से हमेशा बात करना

यह किसी भी रिश्ते का एक महत्वपूर्ण पहलू होता है जिसे गंभीरता से लेने की जरूरत है। जब तक आप अपने साथी से बात नहीं करते हैं कि आप क्या महसूस कर रहे हैं या सोच रहे हैं, तब तक आपका रिश्ता समय की कसौटी पर खरा नहीं उतरता। कपल्स के बीच अच्छी कम्यूनिकेशन का होना बेहद जरूरी होता है, तब ही उनके रिश्ते में मजबूती आ पाती है।

खाना खाएं साथ

कहते हैं कि खाना साथ खाने से आपस में प्यार बढ़ता है। कम से कम सुबह का नाश्ता और रात का खाना साथ जरूर खाएं। हो सके तो दोनों कभी-कभी खाना साथ में पकाएं। इससे रिश्ता और बेहतर बनता है।

अकेले कोई भी फैसला ना लें

कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने साथी को बताएं। उससे भी चर्चा करें। खासकर, अगर फैसले आप दोनों से संबंधित हों। अधिकांश पुरुष निर्णय लेने से पहले अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड से पूछना या बताना तक ज़रूरी नहीं समझते हैं। ऐसी हरकतें विश्वास में बाधा उत्पन्न करती हैं। याद रखें कि एक रिश्ता दोतरफा प्रक्रिया है और जब आप अपने साथी को हर फैसले में शामिल करते हैं, तो वह आपके प्रयासों की सराहना करता है। जब भी संभव हो अपने साथी की राय जरूर लें। यह उन्हें मूल्यवान महसूस कराता है। उन्हें एहसास होता है कि आप उनकी राय की परवाह करते हैं। आपका यह कदम बताता है कि आप दोनों एक-दूसरे की राय की परवाह करते हैं।

tips to strengthen your relationship,mates and me,relationship tips

फोन को कर दें दूर

जब आप अपने जीवनसाथी के साथ समय बिता रहे हों, तो अपने सभी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को पीछे छोड़ दें। आपका फोन ध्यान भटकाने का बड़ा कारण है, इसलिए साथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताते वक्त इससे दूरी बना लें। जब आप इसकी आदत बन लेंगे, तो आपको थोड़ी देर के लिए इससे दूर रहने में कोई परेशानी नहीं महसूस होगी।

हर दिन दें प्यारी सी किस

दिन में एक बार किस करने से सारा तनाव दूर हो जाता है! अपने जीवनसाथी को दिन में कम से कम एक बार किस जरूर करें ताकि शादी में इंटीमेसी की चमक बनी रहे। एक किस प्यार का बड़ा रूप होता है और यह आपके साथी को स्पेशल फील करा सकता है। इससे आपके रिश्ते में मजबूती बनी रहती है या आपके पार्टनर का खराब मूड भी ठीक हो जाता है।

आभार प्रकट करना न भूलें

यह व्यक्त करना कि आप अपनी लाइफ में अपने पार्टनर के आने के कितने आभारी हैं, आपकी शादी को सहजता से आगे बढ़ने में मदद करता है। हर दिन धन्यवाद कहना या एक बार आई लव यू बोलना आपके पार्टनर को रिश्ते के महत्व का एहसास कराता रहता है। ये वे चीजें हैं, जिन्हें फॉलो करके आप अपनी शादी को हमेशा जवां रख सकते हैं।

अच्छाइयों का करें बार-बार जिक्र

अक्सर ऐसा होता है कि रिश्ते में एक वक्त के बाद हम एक-दूसरे के बुरे पहलुओं पर ही ध्यान देते हैं। बुराइयों पर ध्यान देने के बजाय पार्टनर की अच्छी आदतों पर ध्यान दें। मान लीजिए कि आपके पार्टनर की आदत साफ-सफाई करने या अनुशासित जीवन जीने की है तो इसकी तारीफ में कंजूसी न करें। आपकी तारीफ पार्टनर को और बेहतर इंसान बनने में भी मदद करती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत