न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रिश्ते में आई इनसिक्योरिटी बर्बाद कर सकती है जिंदगी, इन तरीकों से करें इन्हें दूर

आज इस कड़ी में हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से रिश्ते में आई इनसिक्योरिटी या जलन की भावना को समाप्त किया जा सकता हैं। तो आइये जानते है इन तरीकों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 27 Jan 2022 6:55:28

रिश्ते में आई इनसिक्योरिटी बर्बाद कर सकती है जिंदगी, इन तरीकों से करें इन्हें दूर

रिलेशनशिप की मजबूती बनती हैं आपके बीच का भरोसा और विश्वास। यह समय के साथ बढ़ता ही जाता हैं और रिश्ता और भी मजबूत बनता हैं। रिश्ते में देखा जाता हैं कि दोनों पार्टनर एक-दूसरे के प्रति फिक्रमंद रहते हैं। लेकिन जब यह फिक्र कम होने लगती हैं या फिर रिश्ते में किसी तरह की जलन की भावना आ जाती हैं तो यह रिश्ते को नुकसान पहुंचाते हुए बर्बाद कर सकता हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि रिश्ते में इनसिक्योरिटी की भावना को दूर किया जाए ताकि रिश्ते मधुर बने रहें। आज इस कड़ी में हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से रिश्ते में आई इनसिक्योरिटी या जलन की भावना को समाप्त किया जा सकता हैं। तो आइये जानते है इन तरीकों के बारे में...


insecurity in relationship,relationship tips,mates and me

अपनी भावनाओं को करें सांझा

यदि आपके अंदर आपके पार्टनर को लेकर इनसिक्योरिटी की या जलन की भावना पैदा हो गई है तो सबसे पहले आप उन भावनाओं का जिक्र अपने पार्टनर से करें और उसे बताएंगे आप ऐसा क्यों सोच रहे हैं। हो सकता है कि यह आपकी कोई गलतफहमी हो। ऐसे में आपका पार्टनर इस गलतफहमी को दूर कर सकता है।

रिश्ते में ना लाएं कोई तीसरा

यदि आपके रिश्ते में इनसिक्योरिटी या जलन की भावना पैदा हो गई है तो ऐसे में किसी तीसरे को अपने रिश्ते के बीच में लाने की गलती ना करें। हो सकता है कि इसके कारण आपका रिश्ता और कमजोर हो जाएगा। आपके पार्टनर को आपकी यह हरकत पसंद ना आए। ऐसे में आप खुद अपने पार्टनर से बात करके इस परिस्थिति को समझाने की कोशिश करें।

अपने पार्टनर को दें पर्सनल टाइम

रिलेशनशिप का मतलब होता है प्यार, भरोसा और आजादी। हम अपने पार्टनर से प्यार और भरोसा तो कर लेते हैं लेकिन इन सबके बीच में उसकी आजादी कहीं छिन जाती है। ऐसे में आप अपने पार्टनर को पर्सनल स्पेस दें, जिससे वे ना केवल आपकी कमी को महसूस करें बल्कि उसे आप की कीमत का भी एहसास हो। ऐसा करने से आपके रिश्ते में इनसिक्योरिटी और जलन की भावना भी दूर हो सकती है।

insecurity in relationship,relationship tips,mates and me

परिवार वाले भी दे सकते हैं साथ

कभी-कभी अपने रिश्ते में आ रही उलझन या दरारे खुद को नजर नहीं आती। ऐसे में आप किसी परिवार वाले की मदद लेकर अपनी उन उलझनों को सुलझा सकते हैं। आप उन्हें अपनी परिस्थिति बता सकते हैं। हो सकता है कि आपको अपनी उलझन में परेशानी का कोई सटीक हल मिल जाए। बेशर्त किसी ऐसे इंसान को अपना हाल बताएं जो आपकी परिस्थिति को समझें।

खुद को समझाना भी जरूरी

अक्सर हम उन चीजों पर यकीन कर लेते हैं जो हमारी आंखों के सामने होती हैं। ऐसे में यदि आपको लग रहा है कि आपका पार्टनर कुछ बदल रहा है या आपको किसी चीज से या उसकी किसी हरकत से परेशानी हो रही है। ऐसे में थोड़ा सा धैर्य रखने की जरूरत है और परिस्थिति को समझना भी जरूरी है। वरना हो सकता है कि जल्दबाजी में अपने रिश्ते को खराब कर लें। ऐसी परिस्थिति में ओवरथिंकिंग रिश्ते को कमजोर बना सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत