न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आप भी कर रहे हैं डेट पर जाने की तैयारी, रखें इन बातों का ध्यान

। यदि आप डेट पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी हो जाता है कि कुछ बातों का ध्यान रखें जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 07 Jul 2022 2:55:31

क्या आप भी कर रहे हैं डेट पर जाने की तैयारी, रखें इन बातों का ध्यान

जब भी कभी आप किसी रिलेशनशिप की शुरुआत करते हैं तो इसमें डेटिंग का महत्वपूर्ण स्थान होता हैं जहां आपको एक-दूसरे को जानने और समझने का मौका मिलता हैं। लेकिन डेट पर जाने से पहले आपको पूरी तैयारी करने की जरूरत होती हैं ताकि इम्प्रेशन अच्छा बना रहे। आपके द्वारा की गई कुछ गलतियां रिलेशनशिप को शुरू होने से पहले ही बर्बाद कर सकती हैं। यदि आप डेट पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी हो जाता है कि कुछ बातों का ध्यान रखें जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

tips to remember to go on date,mates and me,relationship tips

डेट पर जा रहे हैं तो एक-दूसरे को गिफ्ट दें

डेट पर जा रहे हैं तो आपको एक-दूसरे को तोहफे में कुछ न कुछ देना चाहिए। पहली मुलाकात के लिए गिफ्ट खास होते हैं। गिफ्ट आपको एक-दूसरे के प्रति प्यार या व्यवहार जताने का मौका देते हैं। एक-दूसरे के प्रति अच्छे बरताव को जताने के लिए आप किसी महंगे गिफ्ट का चुनाव न करें, इसकी जगह आप चॉकलेट या फूल देकर भी अगले व्यक्ति को खुश कर सकते हैं। लड़के को गिफ्ट कर रहे हैं तो आप कुछ सिंपल जैसे डायरी या पेन व फूल दे सकते हैं वहीं लड़कियों को आप फूल व चॉकलेट दे सकते हैं।

डेट पर आपको अच्छा दिखना है और फेक नहीं

उसे महसूस कराएं कि यह डेट आपके लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए आपने तैयार होने में समय बिताया है। डेट पर जाते हुए हमेशा ध्यान रखें कि आप अपने पार्टनर के सामने फेक न दिखें। अगर आप फेक दिखेंगे तो ये बात आपकी पार्टनर को एक बार में पता चल जाएगी। आपको कुछ ऐसा होने का ढोंग नहीं करना चाहिए जो आप नहीं हैं। जो तुम हो, वही बनो।

डिस्टर्बेंस को रखें दूर

जब आप अपने पार्टनर से मिलती हैं तो आपकी यही इच्छा होती है कि आप दोनों को डिस्टर्ब करने वाला कोई ना हो ताकि आप दोनों एक-दूसरे के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिता पाएं। अमूमन इसके लिए कपल्स मिलने के स्पेस पर अधिक फोकस करते हैं। (ऑनलाइन डेटिंग) लेकिन अब आप वर्चुअली मिल रही हैं और घर पर ही हैं, तब यह आपकी जिम्मेदारी है कि आप घर का ऐसा कोना चुनें, जहां पर आपको कोई डिस्टर्ब ना करें। शोर-शराबे वाली जगह पर ना बैठें। इसके अलावा, आप इंटरनेट कनेक्शन आदि पर भी ध्यान दें।

tips to remember to go on date,mates and me,relationship tips

पसंद-नापंसद जान लें

आप डेट पर जा रहे हैं तो उससे पहले आप अगले इंसान की पसंद-नापसंद को जान लें। व्यक्ति की पसंद-नापसंद मालूम होगी तो आप बेहतर तरीके से डेट अरेंज कर सकेंगे और आपका इंप्रेशन अच्छा पड़ेगा। आपको अपने पार्टनर की च्वॉइस को जानते हुए खाना ऑर्डर कर सकते हैं और उन्हें सरप्राइज कर सकते हैं। आप डेट के दिन को प्लान करने के लिए भी पार्टनर की मदद ले सकते हैं।

फूल देना खराब नहीं है

अपनी पहली डेट पर फूल लेकर जाना बहुत से लोगों को पुराना स्टाइल लगता है। उन्हें लगता है कि फूल लेकर जाना अच्छा नहीं है। लेकिन आपको बता दें कि अगर आप अपनी पहली डेट पर फूल लेकर जाते हैं तो आपकी पार्टनर को इसका बुरा नहीं लगेगा। उन्हें भी पता है कि आप डेट पर आए हैं और उन्हें इंप्रेस करना चाहते हैं। इसलिए अगर आपको फूल देना रोमांटिक लगता है तो आप ये काम जरूर करें।

सही जगह का चुनाव करें

अगर आप डेट पर जा रहे हैं तो आप सही जगह का चुनाव करें। लोकेशन का पॉजिटिव या निगेटिव असर मूड पर पड़ता है इसलिए जगह का चुनाव करना जरूरी है कि ताकि आप अगले व्यक्ति के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर सकें। बहुत से लोग इसका ध्यान नहीं रखते पर आप डेट पर जा रहे हैं तो आपको साफ-सफाई का भी ख्याल रखना है पहले खुद को चेक करें कि आप साफ हैं या नहीं उसके बाद जिस लोकेशन का चुनाव आपने किया है उसे चेक करें कि वहां साफ-सफाई है या नहीं।

tips to remember to go on date,mates and me,relationship tips

हंसी मजाक करें

महिलाएं ऐसे पुरुष से प्यार करती हैं जो उन्हें हंसा सके। आप सुनिश्चित हो सकते हैं कि आपने उसे जीत लिया है यदि वह आपकी पहली डेट पर बहुत हंसती है। हालांकि, हास्य की भावना एक ऐसी चीज है जो अलग-अलग लोगों के बीच बहुत भिन्न होती है, आपको शायद पहले यह पता लगाना होगा कि उसे क्या अजीब लगता है।

बॉडी लैंग्वेज सुधारें

आपको अपनी बॉडी लैंग्वेज पर काम करना चाहिए। अगर आपकी बॉडी लैंग्वेज अच्छी होगी तो आपकी डेट सफल होगी। आपको अच्छी बॉडी लैंग्वेज पर काम करना है और कोशिश करना है कि आप बेहतर तरीके से एक-दूसरे को पहचान सकें। आपको अपनी बॉडी लैंग्वेज के साथ-साथ इस बात का भी ख्याल रखना है कि आप जिस भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं वो अच्छी हो। बॉडी लैंग्वेज के अलावा आपको व्यक्तिगत सफाई पर भी गौर करना चाहिए, आप चाहे जो भी कपड़े चुनें, एक बात का ध्यान दें कि वो साफ होने चाहिए।

दोस्ती का प्रस्ताव पहले रखें

आपको दोस्ती का प्रस्ताव पहले रखना चाहिए, डेट पर जाने से पहले आप अगले इंसान के आगे दोस्ती का हाथ बढ़ाएं। दोस्ती की पहल करने से आप एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जान पाएंगे। अगर आप अपने और साथी के बीच बेहतर कम्यूनिकेशन चाहते हैं तो दोस्ती एक अच्छा विकल्प है जिसके जरिए आप पहली डेट को और भी ज्यादा खास बना सकते हैं। जिसके साथ आप डेट पर जा रहे हैं उनके साथ आपकी पहले से दोस्ती है तो आपको उन्हें डेट करना और भी ज्यादा अच्छा लगेगा और वो दिन आपके लिए खास होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती