न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉन्ग डिसटेंस रिलेशनशिप में रखें इन बातों का खास ध्यान, मजबूत होगा आपका रिश्ता

इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से न सिर्फ आपका रिलेशनशिप महफूज रहेगा, बल्कि और गहरा भी होगा। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 23 Feb 2022 4:21:16

लॉन्ग डिसटेंस रिलेशनशिप में रखें इन बातों का खास ध्यान, मजबूत होगा आपका रिश्ता

वर्तमान समय के इस तकनिकी के जमाने में कई लोग सोशल मीडिया के जरिए नजदीक आते हैं और एक-दूसरे को से प्यार करते हुए रिलेशनशिप के बंधन में बंध जाते हैं। रिश्ता बनाना तो आसान होता हैं लेकिन उसे निभाना मुश्किल होता हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिलता हैं लॉन्ग डिसटेंस रिलेशनशिप में जहां दोनों पार्टनर के बीच दूरियां होने के बावजूद रिश्ते में प्यार बढ़ाते हुए इसे मजबूत बनाने की जिम्मेदारी होती हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से न सिर्फ आपका रिलेशनशिप महफूज रहेगा, बल्कि और गहरा भी होगा। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

tips to remember in long distance relationship,mates and me,relationship tips

एक-दूसरे के संपर्क में रहें

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन में एक-दूसरे के संपर्क में रहना बहुत जरूरी है। अगर आप काम में बहुत ज्यादा व्यस्त रहते हैं तो अपने जीवनसाथी से फोन पर बात करने के लिए टाइम जरूर निकालें। उनसे उनका हाल पूछें। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हर समय या कभी भी कहीं भी मिलना आसान नहीं होता है। ऐसे में जरूरी है कि मिलने की प्लानिंग की जाए या एक साथ ट्रिप प्लान किया जाए।

पार्टनर की बातों को इग्नोर न करें

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन में बातचीत के जरिए ही एक दूसरे को और बेहतर तरीके से जाना जा सकता है। ऐसे रिश्तों में एक-दूसरे को खो देने का डर भी ज्यादा होता है। इसलिए अपने पार्टनर की बातों को नजरअंदाज करना सही विकल्प नहीं है। दूर रह कर भी किसी के लिए लॉयल रहा जा सकता है। पार्टनर को यकीन दिलाएं कि वो आपके लिए कितने मायने रखते हैं।

एक-दूसरे पर ट्रस्ट करें

विश्वास हर रिश्ते की नींव होती है। खासतौर से लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन में कपल को एक-दूसरे पर भरोसा करने की ज्यादा जरूरत होती है। ऐसा करने से रिश्ता मजबूत होता है। अक्सर दूर रहने से गलतफहमियां रिश्ता खोखला करने लगती हैं। ऐसे में जरूरी है कि रिश्ते में पारदर्शिता बनाएं और पार्टनर से झूठ न बोलें और न ही उनके लिए ऐसे हालात पैदा करें कि उन्हें डर के कारण झूठ बोलना पड़े।

tips to remember in long distance relationship,mates and me,relationship tips

एक-दूसरे को जानें

साथ रह कर लोग एक दूसरे को बेहतर तरीके से जान पाते हैं लेकिन लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन में ऐसा संभव नहीं हो पाता। इसलिए मैसेज, फोन, प्लान की हुई डेट आदि के जरिए ही एक दूसरे को अच्छे से जानने का मौका मिल पाता है। जिससे संबंध और मजबूत होता है।

गुस्से में भी तमीज से बात करें

किसी भी रिश्ते में सम्मान होना जरूरी होता है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में अक्सर कपल्स की परीक्षा होती है। कई बार चिड़चिड़ाहट, गुस्सा और ईगो प्यार पर हावी होने लगते हैं। ऐसे समय में ये ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि अपने पार्टनर से अपशब्द न बोलें और उनका सम्मान करें ताकि गुस्सा शांत होने के बाद पछतावा न हो। आप अपने पार्टनर को कोई प्यार भरा निकनेम दे सकते हैं। ऐसे वे अपनापन महसूस कर पाएंगे।

वीडियो कॉल करें

डिजिटल दुनिया में लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप के कारण होने वाले फासले थोड़े कम हो गए हैं। आप रोज एक टाइम डिसाइड करें और अपने पार्टनर से वीडिया कॉल के जरिए बातें जरूर करें। अगर आप काम के कारण बहुत ज्यादा बिजी हैं और कॉल या वीडियो कॉल पर बात नहीं कर पा रहे तो उन्हें स्माइल करते हुए अपनी तस्वीर भेजें और उन्हें यह भी बताएं की आप उनसे बहुत प्यार करते हैं।

उन्हें स्पेशल फील करवाएं

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन में एक-दूसरे को स्पेशल फील कराना बहुत जरूरी है। ऐसे में आप उन्हें ऑनलाइन कोई गिफ्ट भेज सकते हैं। कोई गाना या शायरी डेडिकेट कर सकते हैं या दिन में अचानक उन्हें अपनी फीलिंग्स का इजहार करते हुए मैसेज भेज सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर