न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पार्टनर की बॉडी लैंग्वेज से जानें उनके दिल का हाल, जानेंगे कितना करते हैं आपसे प्यार

ऐसे में एक पार्टनर को दूसरे के मन का हाल उनकी बॉडी लैंग्वेज से पता लगाना होता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको पुरुषों के कुछ ऐसे संकेत बताने जा रहे हैं जो उनके दिल का हाल बताते हैं। तो आइये जानते हैं इन संकेतों के बारे में जिनसे पता लगाए कि आपके पार्टनर आपसे कितना करते हैं प्यार।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 16 Jan 2022 6:13:06

पार्टनर की बॉडी लैंग्वेज से जानें उनके दिल का हाल, जानेंगे कितना करते हैं आपसे प्यार


शादी का रिश्ता दोनों पार्टनर की आपसी समझ पर टिका होता हैं और दोनों में बहुत प्यार होता है। लेकिन शादी के इस रिश्ते में देखने को मिलता हैं कि पुरुष खुलकर प्यार का इजहार नहीं कर पाते हैं। कई बार रिश्ते में पत्नियों को ऐसा भी लगता हैं कि उनके पार्टनर का उनके प्रति लगाव कम हो चुका हैं। ऐसे में एक पार्टनर को दूसरे के मन का हाल उनकी बॉडी लैंग्वेज से पता लगाना होता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको पुरुषों के कुछ ऐसे संकेत बताने जा रहे हैं जो उनके दिल का हाल बताते हैं। तो आइये जानते हैं इन संकेतों के बारे में जिनसे पता लगाए कि आपके पार्टनर आपसे कितना करते हैं प्यार।

body language of partner,mates and me,relationship tips

उनके हाथ पकड़ने का तरीका

अगर आपके पार्टनर आपका हाथ जोर से पकड़कर उंगलियां इंटरलॉक्ड करें तो समझ जाएं कि वे आपके बेहद प्यार करते हैं। वे अपने प्यार का खुलेआम इजहार करने से कतराते नहीं हैं। वहीं अगर पार्टनर हाथ धीरे से पकड़े तो इसका मतलब है कि वे रिश्ते के शुरुआती दौर में हैं। इसके अलावा वे अभी आपको अच्छे से समझना चाहते हैं।

पैरों की पोजीशन से जानें

पार्टनर आपके पास पैर क्रॉस करके बैठे और पैरों की दिशा आपकी तरफ ना हो तो समझ जाएं कि वे आपको ज्यादा ध्यान नहीं दे रहे हैं। मगर क्रॉस पैरों की दिशा आपकी तरफ हो तो यह इस बात का इशारा हैं कि उन्हें आपसे प्यार हैं। वे आपमें दिलचस्पी रखते हैं और आपका साथ होना उन्हें अच्छा लगता है।

अचानक से ज्यादा प्यार दिखाना

पुरुषों का अचानक से ज्यादा प्यार जताना कहीं गड़बड़ी की ओर इशारा करता है। इसके साथ ही अगर पार्टनर घर पर देरी से आएं और खुश हो तो समझ जाएं कि वे कुछ छिपा रहे हैं। इसके अलावा पार्टनर का देरी से घर आना, घंटों मोबाइल या कंप्यूटर के साथ लगे रहना आदि रिश्ते में दरार पड़ने का संकेत देते हैं। ऐसे में हो सकता है कि वे किसी ओर की तरफ आकर्षित हो रहे हैं।

body language of partner,mates and me,relationship tips

अगर वो बात करते समय आई कॉन्टैक्ट ना करें

पार्टनर का बात करते दौरान आई कॉन्टैक्ट ना करने का मतलब या तो वे शर्मीले हैं या कुछ छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। आपके पास होने के बावजूद भी पार्टनर इधक-उधर देखे तो इसका मतलब हैं कि वे आपके प्रति ईमानदार नहीं है।

बात करते समय पार्टनर का नाखून कुतरना या बार-बार बाल ठीक करे

अक्सर लोग झूठ बोलने या कुछ छिपाने की स्थिति में अपने नाखून कुतरने या बाल ठीक करने लगते हैं। ऐसे में पार्टनर का ऐसा करना भी उनके झूठ बोलने की ओर इशारा करता है। इसके अलावा पार्टनर में आत्मविश्वास की कमी होने पर वे नर्वस होकर हाथ बांधकर बैठ सकते हैं। ऐसा भी हो सकता है कि वे इस बात से डरने हुए कि आपको वे पसंद है या नहीं। ऐसे में आपको पार्टनर को समझते हुए उनसे प्यार से बात करनी चाहिए। ताकि आपके रिश्ते में प्यार व मजबूती बढ़ सके।

पार्टनर का बार-बार अकेले मिलने को कहना

अगर पार्टनर अक्सर आपको अकेले में मिलने का कहें तो यह इस बात की ओर इशारा करता हैं कि वे आपसे प्यार नहीं करते हैं।

यदि वे अपने बारे में बात करने से कतराएं

अगर पुरुष अपने बारे में बात करने से कतराए तो समझ जाए कि कहीं कुछ गलत है। इसका मतलब हैं कि वे आपसे झूठ बोल रहे हैं या सच्चाई मुंह से निकल ना जाएं इस डर से वे अपनी बात करने से डर रहे हैं। ऐसा भी हो सकता है कि वे अपनी जिंदगी में आपको ज्यादा अहमियत नहीं देते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत