न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन तरीकों से करें अपने प्यार का इजहार, जिंदगीभर के लिए यह पल बनेगा यादगार

आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीके लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप अपने प्यार का इजहार कर पाएंगे और ये पल आपकी जिंदगीभर की यादें बन जाएगी। तो आइये जानते हैं प्रप्रोज करने के इन तरीकों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 15 Apr 2022 2:23:36

इन तरीकों से करें अपने प्यार का इजहार, जिंदगीभर के लिए यह पल बनेगा यादगार

जब भी आप कभी किसी रिलेशनशिप में आते हैं तो जरूरी नहीं हैं कि आई लव यू कहने के बाद ही रिलेशनशिप शुरू हो। यह प्यार तो एक अहसास होता हैं जो कब हो जाता है पता ही नहीं चलता हैं और बिना कहे आपके हावभाव सब कुछ बयां कर देते हैं। लेकिन हर लड़की चाहती हैं कि उसका पार्टनर उससे प्यार का इजहार करें जो उन्हें स्पेशल फील करवाने का काम करता हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीके लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप अपने प्यार का इजहार कर पाएंगे और ये पल आपकी जिंदगीभर की यादें बन जाएगी। तो आइये जानते हैं प्रप्रोज करने के इन तरीकों के बारे में...

tips to propose your partner,mates and,me,relationship tips

उनके लिए कुकिंग करें

आमतौर पर बहुत से पुरूष रसोईघर से दूर ही रहते हैं। लेकिन आपको एक सीक्रेट की बात बताएं। महिलाएं उन पुरूषों को अधिक पसंद करती हैं जो अच्छी कुकिंग कर सकते हैं। पार्टनर को घर पर बुलाकर उन्हें सरप्राइज दें। कुकिंग का ये मतलब नहीं कि आप मैगी नूडल्स या फिर सैंडविच जैसी कोई चीज बनाकर दे दें बल्कि आपको प्रोपर मील बनाना चाहिए। इसके साथ ही आपको चारों और कैंडल्स, सॉफ्ट म्यूजिक का भी इंतजाम करना चाहिए। आपकी पार्टनर को लगना चाहिए कि वो दुनिया की सबसे भाग्यशाली महिला है।

यादों का लें सहारा

यदि आप कुछ अलग हटकर प्रपोज करते हैं, तो रिजक्ट होने के चांस काफी कम हो जाते हैं। लड़की को प्रपोज करने के लिए लड़की के साथ आपकी जो भी यादें रही हैं, उन्हें एक जगह इकट्ठा करें, फोटोज और कुछ फनी चैट्स के प्रिंट-आउट निकलवाएं और उन्हें किसी अच्छे से बॉक्स में जमाएं। बॉक्स में उन यादों के साथ एक लेटर भी लिखें, जिसमें आपने अपने दिल की बातें लिखी हों। इसके बाद उस बॉक्स को लड़की को खुद जाकर दें। यकीन मानिए यह आइडिया काफी अच्छी तरह से काम करेगा और आपका प्रपोजल रिजेक्ट भी नहीं होगा।

खेल-खेल में कहें दिल की बात

आप अपनी पसंद की लड़की या लड़के के साथ, अगर वो दोस्त है तो एक गेम के जरिए भी दिल की बात बता सकते हैं। आप उसके बार-बार जाने वाली जगहों पर लव नोट या उनके सामान से संबंधित क्लू रखें। आखिरी वाले नोट में प्यार का इजहार करें। आपका ऐसे प्रपोज करना उन्हें बेहद पसंद आएगा।

tips to propose your partner,mates and,me,relationship tips

डिनर पर लेकर जाएं

लड़की को उसकी पसंदीदा जगह पर लंच या डिनर पर लेकर जाएं। वहां जाकर उसकी पसंदीदा डिश को ऑर्डर करें, जिससे उसे लगेगा कि आपको उसकी पसंद-नापसंद की अच्छी जानकारी है। इसके बाद उसके साथ बिताए हुए पलों को याद करते हुए और खाने के बाद अपने दिल की बातें कहें।

ऑनलाइन प्रपोज

कोविड के कारण अगर आप घर से नहीं निकल पा रहे हैं, या फिर उससे मिलना नहीं हो पा रहा है, तो आज के समय में ऑनलाइन प्रपोज करने के भी काफी सारे तरीके हैं। ऑनलाइन प्रपोज करने के लिए आप उसके लिए ऑनलाइन ग्रीटिंग तैयार कर सकते हैं। या फिर कोई वीडियो तैयार कर सकते हैं, जिसमें ऑडियो के रूप में आप अपनी आवाज डाल सकते हैं। इसके अलावा क्लाउड पर स्पेस लेकर ऑनलाइन वेबसाइट तैयार कर सकते हैं, जिसमें आपने उसके साथ बिताई हुई हर मेमोरी को संजोया हो।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत