न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ढूंढ रहे हैं पार्टनर को प्रपोज करने का मौका, ले इन तरीकों की मदद

वैलेंटाइन वीक जारी हैं जिसे प्यार के त्यौहार के रूप में मनाया जाता हैं। यह समय प्यार का इजहार करने के लिए बेहतरीन माना जाता हैं। इस पूरे हफ्ते लव बर्ड्स अलग-अलग अंदाज में अपने क्रश या लवर को स्पेशल महसूस कराते हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 11 Feb 2023 4:41:44

ढूंढ रहे हैं पार्टनर को प्रपोज करने का मौका, ले इन तरीकों की मदद

वैलेंटाइन वीक जारी हैं जिसे प्यार के त्यौहार के रूप में मनाया जाता हैं। यह समय प्यार का इजहार करने के लिए बेहतरीन माना जाता हैं। इस पूरे हफ्ते लव बर्ड्स अलग-अलग अंदाज में अपने क्रश या लवर को स्पेशल महसूस कराते हैं। यह वह समय होता हैं जब आप किसी को प्रपोज करते हैं और रिलेशनशिप में आते हैं। अगर आप भी किसी को अपना दिल दे बैठे हैं और अपने प्यार का इज़हार करना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने दिल की बात बयां कर पाएंगे। यह दिन उनकी लाइफ में काफी अहम होता है, क्योंकि इस खास दिन वे एक-दूसरे से अपनी फीलिंग शेयर करते हैं। तो आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में...

tips to propose a partner,partner,relationship tips,love,valentine week

सनसेट में करें प्रपोज

कहते हैं कि सन सेट का समय सबसे रोमांटिक क्षणों में से एक होता है। ऐसे में अगर आप किसी सनसेट प्वाइंट पर अपने क्रश को प्रपोज करें तो ये काफी रोमांटिक हो सकता है। इसके लिए आप किसी पहाड़ी सीन, बीच या शांत गजह पर घूमने का प्लान बना सकते हैं।

डेस्टिनेशन प्रपोज

आज के समय में अक्सर सभी कोविड के कारण बाहर निकलने से डर रहे हैं, इसके लिए वे मिलने की अपेक्षा कॉल पर ही प्रपोज करने का प्लान बना रहे होंगे। लेकिन हम यही कहेंगे कि कोविड प्रोटोकॉल को फॉलो करते हुए लड़की को सामने जाकर प्रपोज करना अधिक अच्छा रहेगा। इसके लिए लड़की को उसकी पसंदीदा जगह पर ले जा सकते हैं और फिर उससे अपने दिल की बात कह सकते हैं।

tips to propose a partner,partner,relationship tips,love,valentine week

उसे फूल भेजें या गिफ्ट करें

हालांकि यह तरीका थोडा घिसा-पिटा और पुराना लग सकता है, मगर "I love you", कहने के लिए फूलों के बुके से अच्छा कुछ भी और नहीं है। मगर इसमें भी आपको थोड़ा प्रयास करना होगा – बाज़ार में सस्ते दामों पर मिलने वाला कोई भी बुके मत उठा लीजिये। थोड़ा प्रयास कर, उसके परिवार या मित्रों की मदद से पता करिए कि उसे कौन से फूल पसंद हैं और उन्हीं फूलों को उसके घर पर भिजवाइए।

कैंडल लाइट डिनर

कैंडल लाइट डिनर रोमांटिक प्रपोजल के लिए क्लासिक आइडिया होता है। इसके लिए बेहतर होगा कि कि आप पहले से ही किसी अच्छे रेस्त्रां में डिनर के लिए टेबल बुक करा लें और सरप्राइज प्लान करें। आप मौके को खास बनाने के लिए वहां के स्टाफ से पहले ही बात कर कुछ अच्छा प्लान बना सकते हैं।

tips to propose a partner,partner,relationship tips,love,valentine week

उसको लव लैटर लिखिए

किसी लड़की को लव लैटर लिखना उसको यह दिखाने का अत्यंत रूमानी तरीका है कि आप उसे प्यार करते हैं और उसे वह हमेशा के लिए संजोएगी भी। यह विकल्प उस परिस्थिति में और भी अच्छा है यदि आपको अपनी भावनाओं को शब्दों में व्यक्त करने में कठिनाई होती है – करना यह है कि अपना कलम निकालिए और अपने दिल को बातें करने दीजिये। आप लैटर को व्यक्तिगत रूप से दे सकते हैं या उसको और भी सरप्राइज करने के लिए डाक से भी भेज सकते हैं।

यादों का लें सहारा

यदि आप कुछ अलग हटकर प्रपोज करते हैं, तो रिजक्ट होने के चांस काफी कम हो जाते हैं। लड़की को प्रपोज करने के लिए लड़की के साथ आपकी जो भी यादें रही हैं, उन्हें एक जगह इकट्ठा करें, फोटोज और कुछ फनी चैट्स के प्रिंट-आउट निकलवाएं और उन्हें किसी अच्छे से बॉक्स में जमाएं। बॉक्स में उन यादों के साथ एक लेटर भी लिखें, जिसमें आपने अपने दिल की बातें लिखी हों। इसके बाद उस बॉक्स को लड़की को खुद जाकर दें। यकीन मानिए यह आइडिया काफी अच्छी तरह से काम करेगा और आपका प्रपोजल रिजेक्ट भी नहीं होगा।

tips to propose a partner,partner,relationship tips,love,valentine week

ड्रिंक में अंगूठी डाले

आपने कई मूवीज में देखा होगा कि कोई भी लड़का किसी लड़की को प्रपोज करने के लुए उसकी ड्रिंक में अंगूठी डाल देता है और फिर उसे प्रपोज करता है। यह देखकर उसकी प्रेमिका भी बहुत खुश हो जाती है और उसी समय उस नए रिश्ते के लिए हां कह देती है। तो यह तरीका आप क्यों नही आजमा सकते। आप सोचेंगे कि यह तरीका तो पुराना हो गया है या फिर कौन ही ऐसा करता होगा लेकिन सामने वाले को यह बहुत ही पसंद आता है। इसके लिए आप कोई डिनर या लंच प्लान कर सकते हैं। वैसे इसके लिए डिनर बेस्ट रहता है। इसलिए पहले उन्हें डिनर पर ले जाइए और फिर इसी बहाने उनकी ड्रिंक में अंगूठी डाल दीजिए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत