न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों का एक्सप्रेसिव ना होना बनता हैं उनके अजीब व्यवहार का कारण, पेरेंट्स अपनाए ये टिप्स

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने बच्चों को एक्सप्रेसिव बना सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 12 Feb 2022 9:28:03

बच्चों का एक्सप्रेसिव ना होना बनता हैं उनके अजीब व्यवहार का कारण, पेरेंट्स अपनाए ये टिप्स

हर पेरेंट्स अपने बच्चे की परवरिश अच्छे से करता हैं ताकि उनका बच्चा सभ्य इंसान बन सके। लेकिन कई बार देखने को मिलता हैं कि बच्चे अजीब व्यवहार करने लगते हैं और पेरेंट्स सोचते हैं कि उनकी परवरिश में कोई कमी रह गई। जबकि ऐसा कुछ नही हैं बस आपका बच्चा एक्सप्रेसिव नहीं हैं जिसकी वजह से उसका असर आपके व्यवहार पर पड़ता हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि अपने बच्चे को एक्सप्रेसिव बनाए ताकि वह अपनी बात रख सकें अन्यथा अपनी बात को लेकर उसे घुटन होने लगेगी और वह अजीब व्यवहार करने लगेगा। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने बच्चों को एक्सप्रेसिव बना सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में...

tips to make your children expressive,mates and me,relationship tips

शुरुआत कैसे हो?
बच्चे को एक्सप्रेसिव बनाने के लिए जरूरी है कि छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दिया जाए। बच्चे को बोलने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। और इस प्रोत्साहित करने के लिए आपको उन बातों को भी बोलकर गाकर कहना होगा जो अक्सर यूंहीं कह दी जाती हैं। जैसे बच्चा टीवी पर कोई कविता सुन रहा है तो आप उसे गाइए और बच्चे से साथ देने के लिए कहिए। उसे कहिए कि उसे सबकुछ बोलना है, सिर्फ सुनना या लिखना नहीं है। वो बोलेगा और फिर आपसे उसी से जुड़ी दूसरी बातें भी करेगा। ये बस एक शुरुआत होगी।

आप बनिए आदर्श

आपका स्वभाव भले ही शांत हो लेकिन आपको अब ज्यादा से ज्यादा बात करनी है। अपने बच्चे से खूब बातें कीजिए। उसे किसी चीज के बारे में बताइए या फिर उसके बारे में उसकी राय पूछिए। लेकिन खूब बोलिए। आप चाहें तो कार्टून कैरेक्टर के बारे में बात कर सकती हैं या फिर किसी खास खाने के बारे में भी बातें की जा सकती है। आप बच्चे से अखबार में लिखी किसी खबर पर भी चर्चा कर सकती हैं। लेकिन उसकी उम्र का ध्यान रखते हुए।

जब कहे तब पूरी हो इच्छा

अक्सर मांएं बच्चे के रूटीन को लेकर इतनी पक्की होती हैं कि बच्चे को अपनी इच्छा बतानी ही नहीं होती है। अब जब आप बच्चे को एक्सप्रेसिव बनाने की कोशिश कर रही हैं तो उसके कहने का इंतजार कीजिए। उसे बताइए कि तुम्हें जो भी चाहिए पहले कहो। बिना कहे उसकी कोई इच्छा पूरी नहीं की जाएगी। इसके लिए बच्चे को टाइमटेबल दीजिए और सही समय पर अपनी बात कहने के लिए बोलिए।

tips to make your children expressive,mates and me,relationship tips

भूल जाने की एक्टिंग
आपको भूलने की आदत है या नहीं, लेकिन बच्चे के सामने आपको कई बार भुलक्कड़ बनना होगा। उसको दिखाना होगा कि ‘अरे आप तो भूल गईं’ फिर कोशिश कीजिए कि वो आपको बात याद दिलाए। जब वो बात आपको याद दिलाएगा तो वो बोलेगा और बोलने की आदत को थोड़ा और जोर मिलेगा। वो समय-समय पर आपको ऐसे ही बातें याद दिलाएगा और आप दोनों के बीच बातों को बढ़ावा मिलेगा। बच्चे की बोलने की आदत बनेगी। वो खुद से बात शुरू करने की कोशिश करेगा और बोलेगा। इस तरह वो खुद के दिल की बात सामने रख पाएगा।

जो करें वो बोलें
अक्सर माएं घर के काम निपटाती हैं और बिना कुछ बोलें इन्हें पूरा करती जाती हैं। लेकिन जब आपका बच्चा कम बोलने वाला है। वो एक्सप्रेसिव बिलकुल नहीं है तो आपको अपने काम भी बोलकर करने चाहिए। जैसे आप किचन में खाना बनाने जा रही हैं तो बच्चे को इस बारे में अपडेट करती रहें। जैसे मैंने सब्जी काट ली हैं, खाना खाने की तैयारी करो। फिर सब्जी बन जाए तो बताएं कि ‘देखो मैंने तुम्हारी पसंद की सब्जी बनाई है’, ‘तुम्हें जरूर पसंद आएगी।’ इस तरह की बातों से बच्चा बोलने के लिए थोड़ा खुलेगा। वो खुद भी काम करते हुए आपको अपडेट करता रहेगा और इसी बहाने आपसे बोलेगा भी।

tips to make your children expressive,mates and me,relationship tips

बातों के बहाने
बातों के बहाने से मतलब है जब मौका मिले बच्चे से बात करने के बहाने खोज निकालिए। जैसे बेटा पापा कहां है? या आज क्या पढ़ा? पार्क में दोस्तों के साथ आज क्या मस्ती की? इस तरह की बातें अक्सर वो वाक्य होते हैं जो ना पूछे जाएं तो भी कोई दिक्कत नहीं होती है। ये बातें सिर्फ बोलने के लिए ही बोली जाती हैं। लेकिन दो लोगों के बीच इसके साथ बात भी होने लगती है। आप और आपके बच्चे के बीच भी इससे बात होगी, फिर जब वो जवाब देगा तो वो खुद को एक्सप्रेस करेगा। लेकिन ये भी हो सकता है कि बच्चा जवाब ही न दे। ऐसे में आप खुद जवाब दें और बच्चा फिर आपसे ही बच्चा सीख लेगा।

इशारों-इशारों में बात

कई बार इशारों-इशारों में की गई बातें भी कई बार लंबी बातों का जरिया बन जाती हैं। बच्चा कम बोलता है तो आप भी इशारों में बात करना शुरू कीजिए। इससे आप मतलब भर की जरूरी बातों को जगह दें। जैसे पानी पीना है? पढ़ाई कर ली?। इसके जवाब में बच्चे भी इशारे में ही बात करेंगे लेकिन खुद को एक्स्प्रेस भी करने लगेंगे। फिर धीरे-धीरे इशारे शब्दों की जगह ले लेंगे। फिर बच्चे बोलेंगे और सिर्फ रोजमर्रा की बातें ही नहीं बोलेंगे बल्कि अपने दिल का हाल भी बताएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत