न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पत्नी है नाराज ये आसान से तरीके अपनाकर करें खुश

। इसमें सबसे मुश्किल काम नाराज पत्नी को मनाना है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप किस तरह से अपनी नाराज पत्नी को मना सकते है। यहां हमने नाराज पत्नी को मनाने के बेस्ट तरीके बताए हैं।

Posts by : Karishma | Updated on: Mon, 23 Jan 2023 5:55:35

पत्नी है नाराज ये आसान से तरीके अपनाकर करें खुश

कहते है रिश्तों में छोटी-मोटी लड़ाई ही रिश्ते को गहरा और मजबूत बनाती है। कभी-कभी इन्हीं के चलते अपने खास लोग नाराज हो जाते हैं। ऐसा अगर पति-पत्नी के रिश्ते में हो, तो एक दूसरे को मनाने के लिए काफी कोशिशें करनी पड़ती है। इसमें सबसे मुश्किल काम नाराज पत्नी को मनाना है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप किस तरह से अपनी नाराज पत्नी को मना सकते है। यहां हमने नाराज पत्नी को मनाने के बेस्ट तरीके बताए हैं।

tips to make your angry wife happy,mates and me,relationship tips

पत्नी को गिफ्ट दे

नाराज पत्नी को मनाने के लिए गिफ्ट देना भी अच्छा तरीका है। जब कोई पसंदीदा चीज गिफ्ट के तौर पर मिलती है, तो नाराजगी कुछ कम और कई बार खत्म ही हो जाती है। बस तो पत्नी को उनकी पसंदीदा चीज गिफ़्ट कर दें। इससे वो समझ जाएंगी कि आप उनकी कितनी परवाह करते हैं और खुश हो जाएंगी।

प्यार जताए

नाराज पत्नी का मूड ठीक करने के लिए उन पर खूब सारा प्यार लुटाएं। इस समय उन्हें गले लगाकर रोमांटिक बातें करने से उनके मूड में सुधार हो सकता है और वो अपनी नाराजगी भूल सकती हैं। इस समय पत्नी कुछ कहने लगे, तो अपना पूरा ध्यान पत्नी की बातों पर ही रखें और भूलकर भी फोन चेक न करें।

पत्नी को दे सरप्राइज

किसी की नाराजगी दूर करने का सबसे अच्छा तरीका सरप्राइज देना है। अगर किसी की पत्नी नाराज हो गई है, तो उसे मनाने के लिए सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। इसके लिए उनके करीबी दोस्तों को घर बुलाकर सरप्राइज पार्टी दें या फिर पत्नी के साथ बिताए प्यारे लम्हों की तस्वीर से कमरे को सजा लें। इसके अलावा, पत्नी के सुबह उठते ही बेड पर चाय और नाश्ता तैयार करके एक प्यार भरा नोट भी दे सकते हैं।

tips to make your angry wife happy,mates and me,relationship tips

पसंद का खाना बनाए

लोगों को कहते सुना ही होगा कि पति के दिल का रास्ता पेट से होता है। यह बात पत्नियों पर भी लागू होती है। जी हां, अगर पत्नी रूठ गई है और बात नहीं कर रही, तो मनाने के लिए अपने हाथों से उनका पसंदीदा खाना बना सकते हैं। पत्नी को अच्छा लगेगा जब उन्हें पता चलेगा कि उन्हें मनाने के लिए आपने इतनी मेहनत करके उनका पसंदीदा खाना खुद तैयार किया है। इससे उनकी नाराजगी दूर हो सकती है।

लॉन्ग ड्राइव पर जाए

खाली सड़कें और चेहरे को चूमती हवाएं किसे पसंद नहीं होती। यह सुनने में जितना हसीन लगता है, उतना ही फील करना भी सुकूनदायक होता है। किसी भी व्यक्ति का मूड इसे अनुभव करके ठीक हो सकता है। ऐसे में अगर पत्नी नाराज है, तो उन्हें मनाने के लिए लॉन्ग ड्राइव पर लेकर जाना सबसे अच्छा तरीका हो सकता है। उन्हें लॉन्ग ड्राइव के लिए ले जाते हुए सनसेट या सनराइज पॉइंट जाएं और अपने दिल की बात कह दें।

tips to make your angry wife happy,mates and me,relationship tips

माफ़ी मांगे

नाराज पत्नी को मनाने के लिए प्यार भरे लव लेटर लिखकर माफी मांग सकते हैं। इस लेटर में पत्नी के लिए अच्छी-अच्छी बातें लिखें और उनकी बातों पर पहले सहमती न जताने की गलती स्वीकार करें। लेटर में लिखकर उन्हें बताएं कि उनके रूठने से आप कितना बुरा महसूस कर रहे हैं और जीवन कितना अधूरा लग रहा है। इससे पत्नी को आपके प्यार का एहसास होगा और उनका मूड अच्छा हो सकता है।

शॉपिंग पर ले जाए

शॉपिंग करना सबको पसंद होता है। अगर कोई शॉपिंग करता है, तो दिल खुश हो जाता है। ऐसे में नाराज पत्नी को खुश करने और उनकी नाराजगी दूर करने के लिए उन्हें शॉपिंग पर ले जा सकते हैं। उन्हें किसी मॉल में शॉपिंग के लिए ले जाएं और जो वो खरीदना चाहती है, उन्हें दिला दें। इससे नाराज पत्नी की नाराजगी खत्म हो सकती है। अगर गुस्से में पत्नी शॉपिंग जाने के लिए तैयार नहीं होती हैं, तो खुद ही उनके लिए शॉपिंग करके आ जाएं। कभी मार्केट जाते हुए उन्होंने कोई साड़ी, सूट, ड्रेस या कोई भी अन्य चीज पसंद की हो, जिसे वो किसी कारण खरीद न पाई हों। बस तो यही सही मौका है उस चीज को खरीदकर अपनी पत्नी को देने और उनकी नाराजगी को दूर करने का।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती