न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 5 संकेतों से जानें कि कहीं आपका पार्टनर बहुत ज्यादा डॉमिनेंट तो नहीं होने वाला!

ऐसे में समय रहते पति के इन लक्षणों को जान लिया जाए तो अच्छा हैं ताकि आप अपने फैसले पर विचार कर सकें। तो आइये जानते हैं उन संकेतों के बारे में जो बताते हैं कि आपका पार्टनर बहुत ज्यादा डॉमिनेंट तो नहीं होने वाला है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 12 Feb 2022 9:27:51

इन 5 संकेतों से जानें कि कहीं आपका पार्टनर बहुत ज्यादा डॉमिनेंट तो नहीं होने वाला!

शादी का रिश्ता पारी-पत्नी के आपसी तालमेल से जुड़ा होता हैं जहां दोनों को समान दर्जा होने के साथ ही दोनों के फैसले प्रभावी होने चाहिए। लेकिन आज भी कई लोग ऐसे हैं जो अपनी पत्नी को दबाकर रखना चाहते हैं और उनपर हुकूम चलाते हैं। पुरुष द्वारा जमाया गया यह हक रिश्ते को बर्बाद कर सकता हैं और आपका वजूद मिटा सकता है। ऐसे में समय रहते पति के इन लक्षणों को जान लिया जाए तो अच्छा हैं ताकि आप अपने फैसले पर विचार कर सकें। तो आइये जानते हैं उन संकेतों के बारे में जो बताते हैं कि आपका पार्टनर बहुत ज्यादा डॉमिनेंट तो नहीं होने वाला है।

tips to know your partner is dominant or not,mates and me,relationship tips


स्पेस से नहीं कोई मतलब

कई बार आपने देखा होगा कि आपका पार्टनर हर वक्त आपको फोन करने और बात करने के लिए फोर्स करता है। जब वे पर्सनल स्पेस के मतलब को नहीं समझते, तो उनकी पर्सनालिटी को डॉमिनेंट माना जा सकता है। अगर आप एक ऐसे शख्स के साथ अपनी शादी के बारे में सोच रही हैं, जो हर वक्त आपके आसपास रहना चाहता है और आपके हर एक काम में दखल करता है, तो आपको खुद पर हावी होने वाली पति की आदत डालनी होगी। बेहतर यही होगा कि आप पहले ही पार्टनर के इस तरह के बिहेवियर को बर्दाश्त करना बंद कर दें।

पब्लिक प्लेस में ताने मारना
एक डॉमिनेंट पार्टनर की आदत होती है कि वह आपको इतना बेकार बताने लग जाता है कि कई बार आप खुद पर संदेह करने लग जाते हैं। पब्लिक प्लेस से लेकर किसी पार्टी या अपने दोस्तों के सामने ताने देना वाला साथी आपके लिए हक जमाने वाला पति साबित हो सकता है। आपको यह समझना होगा कि परफेक्ट कोई नहीं होता, लेकिन लगातार अपनी इंसल्ट होने से आपका आत्मसम्मान खो सकता है।

पजेसिव होना और जलन की भावना

अगर आप एक ऐसे साथी के साथ अपना रिश्ता जोड़ने जा रही हैं, जो आपको लेकर हद से ज्यादा पजेसिव है, तो ये इस ओर इशारा करता है कि वह कहीं न कहीं अपना हक आप पर जमाना चाहता है। वहीं जब आपका अपने किसी भी दोस्त से बात करने को वह खुद की जलन से जोड़ने लग जाएं, तो आपको सतर्क होने के साथ उनके इस बिहेवियर पर रेगुलर नजर रखने की जरूरत है। इस तरह के शख्स को अपना पति बनाना आपको भारी पड़ सकता है। ऐसा भी हो सकता है कि शादी के बाद वह आपको आपके दोस्तों से दूर रहने को कहने लगें, इसलिए सही पार्टनर चुनने में इन बातों का ध्यान जरूर दें।

tips to know your partner is dominant or not,mates and me,relationship tips


हर वक्त हो आपकी चाहत
एक ऐसा पति जो यह चाहता है कि अपना काम छोड़कर आप हर वक्त उसके आसपास रहें, उसे प्यार समझने की गलती न करें। जो शख्स आपसे प्यार करता होगा वह आपके सपनों को भी महत्व देना जानता होगा, लेकिन एक डॉमिनेंट पति हमेशा यही चाहेगा कि जब वह चाहें तब आप उनके पास हों। आपके मना करने पर अगर आपको उनका गुस्सा झेलना पड़ता है, तो यह तय है कि आप एक डॉमिनेंट हस्बैंड के साथ हैं जो किसी न किसी तरह आप पर अपना हूकुम चलाना चाहता है।

हर चीज के लिए आपको दोषी ठहराना

क्या आप एक ऐसे साथी के साथ हैं, जो हर वक्त किसी भी काम के लिए आपको दोषी ठहराता है। अपनी गलती होने पर भी अगर वह आपको दोषी बनाता है, तो समझ जाइए कि यह उसका डॉमिनेंट नेचर है और इसे इग्नोर करने के बजाय इस बारे में खुलकर उनसे बात करें। ऐसे शख्स से शादी करना आपको महंगा पड़ सकता है और हो सकता है कि वह उस रिश्ते के लिए भी कल ब्लेम करने लग जाए। एक डॉमिनेंट पति कभी भी अपनी गलती नहीं मानता और पत्नी को ही सारी चीजों के लिए दोषी ठहराता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत